हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

  • Home
  • India
  • Panchkula
  • हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘The Haryana State Rural Livelihoods Mission’ was established as a society.

The Society will work for the empowerment of the poor and for poverty reduction by focusing on Livelihoods of the poor and vulnerable sections of the society in rural areas

Hisar📍On 9th September 2026, an Offline Meesho E-Commerce Training Workshop was successfully conducted in Hisar District...
10/09/2026

Hisar📍On 9th September 2026, an Offline Meesho E-Commerce Training Workshop was successfully conducted in Hisar District. The Meesho team provided hands-on practical training to 47 SHG women from 5 districts on seller account management, product uploading, catalogue creation, and online marketing. The participants gained valuable knowledge and skills to effectively manage their online businesses and expand their market reach through digital platforms.

✨ मायके का हुनर बना रोजगार की पहचान! ✨फतेहाबाद की सलोचना ने अपने मायके से सीखे मोती का काम को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ...
07/09/2026

✨ मायके का हुनर बना रोजगार की पहचान! ✨

फतेहाबाद की सलोचना ने अपने मायके से सीखे मोती का काम को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। 💪🌸
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वे मोती से आकर्षक आभूषण तैयार कर सालाना करीब ₹4 लाख तक की आय अर्जित कर रही हैं।

यह कहानी बताती है कि हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ घर से भी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई जा सकती है। 🌟

20/08/2026

प्रेरणादायी सफलता की कहानी 🌸

फरीदाबाद, हरियाणा की श्रीमती ललिता दीदी ने PUSA में माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मंच साझा कर अपनी प्रेरणादायी यात्रा एवं ‘लखपति दीदी’ के रूप में मिली सफलता की कहानी साझा की।

उनका संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता का सफर न केवल महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। 💐

ललिता दीदी की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत और सशक्त नारी की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। 🇮🇳✨

‘शक्ति की सप्त धारा’ के माध्यम से कृषि-ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की ...
20/08/2026

‘शक्ति की सप्त धारा’ के माध्यम से कृषि-ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।

नई दिल्ली के पूसा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ। माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने लखपति दीदियों संग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

इस पहल के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आय में स्थायी एवं निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कृषि, पशुपालन, गैर-कृषि उद्यम, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण एवं स्थानीय व्यवसायों को उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हमारा संकल्प है कि गांव की महिलाओं के उत्पाद केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि “खेत से बाजार तक निर्यात” की नई संभावनाओं से जुड़ें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।
सशक्त महिला • समृद्ध परिवार • आत्मनिर्भर गांव • विकसित भारत 🇮🇳

🌾 खेती में नारी शक्ति को नई पहचान — ‘किसान सहायक दीदी’ बनेंगी किसानों की मददगार ।हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSR...
19/08/2026

🌾 खेती में नारी शक्ति को नई पहचान — ‘किसान सहायक दीदी’ बनेंगी किसानों की मददगार ।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण महिलाओं को ‘किसान सहायक दीदी’ के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ किसानों को वैज्ञानिक एवं मृदा आधारित कृषि सलाह उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

👩‍🌾 प्रशिक्षित किसान सहायक दीदियां गांव-गांव जाकर खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र करेंगी और डिजिटल किट के माध्यम से मिट्टी की जांच में सहयोग करेंगी। इसके आधार पर किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड के अनुसार वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

🌱 इससे किसानों को मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार खाद एवं उर्वरकों के उपयोग, खेती की लागत कम करने और फसल उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

💪 वहीं, ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही रोजगार एवं नियमित आय का नया अवसर प्राप्त होगा।

HSRLM की पहल — महिला सशक्तिकरण से समृद्ध खेती की ओर एक मजबूत कदम।

06/08/2026

महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का सशक्त संदेश!

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया प्रेरणादायक वीडियो गीत लॉन्च किया गया। इस गीत के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

जिला परिषद सीईओ श्री सुभाष चंद्र जी ने गीत का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह पहल स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और महिलाओं की क्षमता को व्यापक पहचान दिलाने का कार्य करेगी। यह गीत समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करेगा।

सीईओ श्री सूरज भान जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव हैं। ऐसे रचनात्मक प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उनके उत्पादों और कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आइए, महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान का समर्थन करें।

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) द्वारा SHG प्रोडक्ट कलेक्शन कैटलॉग का लोकार्पण ।आज हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीव...
23/07/2026

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) द्वारा SHG प्रोडक्ट कलेक्शन कैटलॉग का लोकार्पण ।

आज हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM), पंचकूला द्वारा स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक पहचान एवं बाज़ार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SHG Product Collection Catalogue का भव्य विमोचन श्री विजयेंद्र कुमार, IAS, Additional Chief Secretary, Development & Panchayat-cum-Vice Chairman, Executive Committee, HSRLM, श्रीमती अमृता सिंह, IAS, निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा तथा श्री सूरज भान, IFS (Retd.), Chief Executive Officer, HSRLM, Haryana ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान HSRLM के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह कैटलॉग स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को बेहतर बाज़ार, नए व्यावसायिक अवसर और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई गति मिलेगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता एवं आत्मनिर्भर हरियाणा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

✨ *गांव की बहू-बेटियां लिख रही हैं विकास की नई कहानी... तरक्की की बनी मजबूत धुरी* ✨हरियाणा की मातृशक्ति आज आत्मनिर्भरता ...
07/07/2026

✨ *गांव की बहू-बेटियां लिख रही हैं विकास की नई कहानी... तरक्की की बनी मजबूत धुरी* ✨

हरियाणा की मातृशक्ति आज आत्मनिर्भरता और अपने हुनर के दम पर विकास की नई इबारत लिख रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने कौशल को सफल कारोबार में बदलकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

चौके-चूल्हे से शुरू हुआ यह सफर आज स्थानीय बाजारों से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुका है। अचार-पापड़, बिस्कुट, हस्तशिल्प, हरियाणवी चुन्नरी और अन्य स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सफलता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

सरकार द्वारा बेहतर बाजार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए जाने से महिलाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। यही बदलाव विकसित गांव और समृद्ध समाज की मजबूत नींव बन रहा है।

*मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सूरजभान ने कहा कि* स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत महिलाएं ही होंगी। *जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो पूरा गांव विकास की राह पर आगे बढ़ता है।*

🌸 *सशक्त नारी – समृद्ध हरियाणा* 🌸

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा संचालित सब्जी मंडी, हिसार स्थित ...
20/06/2026

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा संचालित सब्जी मंडी, हिसार स्थित अटल किसान-श्रमिक कैंटीन का आज उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री Ranbir Singh Gangwa के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कैंटीन में स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का अवलोकन किया तथा उसका स्वाद भी चखा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंटीन किसानों, श्रमिकों एवं आमजन को सुलभ दरों पर गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी कदम है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की बहनों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पहल "विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता" के संकल्प को साकार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है।

✨ From Self-Help Groups to Success Stories! ✨The inspiring women of SHGs in Mahendragarh are turning skills into sustain...
09/06/2026

✨ From Self-Help Groups to Success Stories! ✨
The inspiring women of SHGs in Mahendragarh are turning skills into sustainable livelihoods through tailoring, organic farming, dairy, handicrafts, and food processing. Their dedication is not only boosting household incomes but also strengthening the rural economy.
Together, we celebrate their journey towards entrepreneurship, self-reliance, and empowerment. 💪🌱

Address

Sector 5
Panchkula
134109

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+911722581590

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन:

Shortcuts

Share