SFI Haryana

SFI Haryana STUDENTS' FEDERATION OF INDIA (SFI)
STATE COMMITTEE, HARYANA
(OFFICIAL FACEBOOK PAGE)

SFI राज्य कमेटी की तरफ से राज्य सचिव सुखदेव बूरा सफाई कर्मचारियों की 6 अगस्त से लगातार चल रही हड़ताल का , कर्मचारियों की...
26/08/2026

SFI राज्य कमेटी की तरफ से राज्य सचिव सुखदेव बूरा सफाई कर्मचारियों की 6 अगस्त से लगातार चल रही हड़ताल का , कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए हिसार लघु सचिवालय में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए।

SFI दयानंद महाविद्यालय , हिसार ईकाई कमेटी व पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय, रोहतक ईकाई कमेटी के द्वारा 25 अगस्त से सदस...
26/08/2026

SFI दयानंद महाविद्यालय , हिसार ईकाई कमेटी व पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय, रोहतक ईकाई कमेटी के द्वारा 25 अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू किया गया, आज लगातार दूसरे दिन भी सदस्यता अभियान जारी रहा।

आज पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक में लगातार बस पास को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर SFI, NRS कॉलेज यूनिट ज...
26/08/2026

आज पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक में लगातार बस पास को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर SFI, NRS कॉलेज यूनिट ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन को छात्र और छात्रों के समक्ष आ रही समस्याओं को हल करने की बात रखी।

मुख्य मांग:-
1. जब तक बस पास नहीं आते तब तक पास स्लिप पर कॉलेज की मोहर लगवाई जाए।
2. छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बस पास बनाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।






आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में SFI ने MESO के साथ मिलकर लगातार 10% के हिसाब से बढ़ रही फीसों के विरोध में गेट ...
21/08/2026

आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में SFI ने MESO के साथ मिलकर लगातार 10% के हिसाब से बढ़ रही फीसों के विरोध में गेट न. 2 पर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के समक्ष मांग को रखा।





हिसार में सफाई कर्मचारियों 6 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं। SFI सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों का व हड़ताल का समर्थन करत...
21/08/2026

हिसार में सफाई कर्मचारियों 6 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं। SFI सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों का व हड़ताल का समर्थन करती है। आज कैमरी रोड़ हिसार में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में , सरकार की सफाई कर्मचारियों के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में WE ARE ALIVE GROUP (हिसार शहर के जागरूक नागरिकों का ग्रुप ) के द्वारा कचरा कंसर्ट का आयोजन किया गया । जिसका SFI के साथियों ने समर्थन दिया।

आज SFI दयानंद महाविद्यालय, हिसार इकाई द्वारा विद्यार्थियों की बस पास संबंधी समस्या को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौं...
21/08/2026

आज SFI दयानंद महाविद्यालय, हिसार इकाई द्वारा विद्यार्थियों की बस पास संबंधी समस्या को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से 7 दिन की अस्थायी स्लिप की वैधता बढ़ाने, स्थायी बस पास समय पर जारी करने तथा देरी की समस्या का समाधान करने की मांग रखी गई।
विद्यार्थियों की सुविधा एवं अधिकारों के लिए SFI निरंतर संघर्षरत है। ✊

दिनांक 20 अगस्त को एसएफआई हिसार का प्रतिनिधिमंडल गंगवा गांव के सरकारी स्कूल में गया और वहां के स्टूडेंट्स व अध्यापकों के...
20/08/2026

दिनांक 20 अगस्त को एसएफआई हिसार का प्रतिनिधिमंडल गंगवा गांव के सरकारी स्कूल में गया और वहां के स्टूडेंट्स व अध्यापकों के साथ मिलकर स्कूल की समस्याओं का मांग चार्ट बनाया, जिसको लेकर हम हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी से मिलेंगे और उनको समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे।

SFI HISAR







हरियाणा रोडवेज बस पास की समस्या को लेकर SFI ने तुरंत कार्रवाई करवाईमहाविद्यालय के विद्यार्थियों को हरियाणा रोडवेज के बस ...
20/08/2026

हरियाणा रोडवेज बस पास की समस्या को लेकर SFI ने तुरंत कार्रवाई करवाई

महाविद्यालय के विद्यार्थियों को हरियाणा रोडवेज के बस पास बनवाने में लंबे समय से आ रही तकनीकी समस्याओं एवं अनावश्यक देरी को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), राजकीय महाविद्यालय हिसार इकाई द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया।

विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए SFI ने तत्काल महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित हरियाणा रोडवेज अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया और बस पास पोर्टल/सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाने तथा विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की।

SFI द्वारा यह भी मांग रखी गई कि जब तक विद्यार्थियों के बस पास तैयार नहीं हो जाते, तब तक बस पास आवेदन की मूल अस्थायी स्लिप को मान्य माना जाए, ताकि विद्यार्थियों को बस यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, वैध अस्थायी स्लिप धारक विद्यार्थियों को परेशान न किए जाने के लिए बस परिचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।

SFI के तत्काल हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, हिसार को पत्र भेजकर विद्यार्थियों की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

SFI विद्यार्थियों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेगी।

SFI: राजकीय महाविद्यालय हिसार






कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्राओं के हॉस्टल आवंटन में हुई अनियमितताओं के खिलाफ छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्...
17/08/2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्राओं के हॉस्टल आवंटन में हुई अनियमितताओं के खिलाफ छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोलने, हॉस्टल प्रॉस्पेक्टस में दिए गए आरक्षण प्रावधानों को लागू करने तथा सभी पात्र छात्राओं को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।


Address

Panipat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SFI Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SFI Haryana:

Shortcuts

Share