01/06/2026
जिला स्तरीय समिति की बैठक 2 जून को
➡️
सर्वोच्च न्यायालय के गत 19 मई को जारी आदेश के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक 2 जून को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस समिति में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सदस्य-सचिव हैं, जबकि शासकीय सदस्य के रूप में सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय को शामिल किया गया है। बतौर अशासकीय सदस्य नगर पालिका परिषद पन्ना की अध्यक्ष मीना पाण्डेय एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव शामिल हैं।
इस क्रम में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय द्वारा गठित विशेष प्रकोष्ठ की बैठक भी होगी। इस समिति का गठन भी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है, जिसके तहत एक वर्ष की अवधि के लिए निगरानी, व्यवस्था और क्रियान्वयन हेतु गठित विशेष प्रकोष्ठ में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम के तहत कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए समिति उत्तरदायी होगी। इसमें पीओ डूडा सदस्य-सचिव व समन्वयक होंगे, जबकि बतौर सदस्य जिला पंचायत सीईओ, सभी एसडीएम, क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, श्रम पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एवं लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा व नगरीय प्रशासन विकास सागर, समस्त जनपद पंचायत सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओ शामिल किए गए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh