I Support Sukhram Chaudhary

I Support Sukhram Chaudhary सुखराम चौधरी ज़िन्दाबाद !

पाँवटा साहिब के विकास को मिली नई रफ्तार।हमारे निरंतर प्रयासों से अब अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार स...
28/03/2026

पाँवटा साहिब के विकास को मिली नई रफ्तार।

हमारे निरंतर प्रयासों से अब अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए सरकार से बजट का आश्वासन प्राप्त हुआ है।

शिक्षा, पेयजल और आधारभूत ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य जल्द पूरे होंगे, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और जो कहा है वो करके दिखा रहे हैं।

BJP

28/03/2026

मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री एवं जलशक्ति मंत्री और शिक्षा मंत्री की सैद्धांतिक मंज़ूरी
===========================

पाँवटा साहिब विधानसभा के विकास कार्यों के लिए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने कई मुद्दे उठाए। विधानसभा में सरकार ने आश्वासन दिया है कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के जो काम 70% पूरे हो चुके है उन कामो के लिए अनुमानित बजट अनुसार धनराशि स्वीकृत की जाएगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इन कामो हेतु सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है।

पाँवटा साहिब विधानसभा में श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के भवन कार्य को पूरा करने के लिए ₹2 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त GSSS पुरूवाला में साइंस लैब, GSSS नघेता के भवन को पूरा करने हेतु भी अनुमानित बजट अनुसार धनराशि स्वीकृत करने हेतु सैद्धांतिक मंज़ूरी प्रदान की गई है।
जलशक्ति विभाग में पाँवटा साहिब विधानसभा में हिमकैड योजना के माध्यम से लगे 133 सिंचाई ट्यूबवेलों को पूरा करने के लिए भी अनुमानित बजट अनुसार धनराशि स्वीकृति को सैद्धांतिक मंज़ूरी दी गई है।
सुखराम चौधरी ने बताया कि इन कार्यो का 70% से अधिक काम पूर्व भाजपा सरकार में ही पूर्ण हो चुका था,अब वर्तमान सरकार द्वारा इन कार्यो को पूरा करने हेतु सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है,जिससे पाँवटा साहिब विधानसभा के रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए गति मिलेगी।
इन कामो के पूरा होने से जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा वही कृषि प्रधान विधानसभा क्षेत्र में ट्यूबवेलों के पूरा होने से किसानो को फ़ायदा मिलेगा।
सुखराम चौधरी ने कहा कि वह निरंतर पाँवटा साहिब की जनता की आवाज़ को विधानसभा में सरकार के समक्ष उठा रहे हैं जिसका सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नावघाट सिंघपुरा से विकासनगर को जोड़ने वाला यमुना पुल भी जल्द पूरा होकर जनता को समर्पित होगा।इसके लिए उत्तराखंड सरकार भी प्रयासरत है और उन्हें पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य की और से भी इसे जल्दी पूरा करने के लिए आश्वासन मिला है।

26/03/2026
19/03/2026

“जो कहाँ वो किया”
विधायक Sukhram Chaudhary जी ने पांवटा की जनता से किया वायदा निभाया
=======================

पूर्व मंत्री और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी जनता से किया वायदा पूरा किया। उन्होंने -बाँगरण में गिरी नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई योजना की रिपेयर के लिए 40 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की थी।
आज चौधरी ने अपने इस वायदे को पूरा कर दिया है और 40 लाख ₹ विधायक निधि से इसके लिए स्वीकृत करवा दिए है।अब जल्दी जल शक्ति विभाग के कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि इस बरसात में नुकसान से बचा जा सके और आम जनता को राहत मिले।जहाँ सरकार और प्रशासन का जमीदोंज होते इस गांव के लिए उदासीन रवैया रहा वही सुखराम जी ने यह राशि स्वीकृत कर काफ़ी हद तक राहत प्रदान की है।सुखराम जी दिन-रात यहाँ कि चिंता में लगे रहे और अन्य माध्यमों से भी जनता की मदद की।

इसके अलावा खारा खाला ग्राम पंचायत जामनीवाला में बाढ से किसानो की उपजाऊ भूमि को काफ़ी ज़्यादा नुकसान हुआ था उसे बचाने हेतु विधायक निधि से 7.50 लाख ₹ स्वीकृत करवाये और अजीवाला ग्राम पंचायत कुंडियों के खाला में आई बाढ से हुए उपजाऊ ज़मीन के नुकसान को बचाने हेतु 7:50 लाख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत।ताकि गरीब किसानो की उपजाऊ भूमि को समय रहते बचाया जा सके।

19/03/2026
08/02/2026

हिमाचल की वित्तीय स्थिति को लेकर वित्त विभाग की RDG प्रेजेंटेशन ने कई गंभीर संकेत दिए हैं। कर्मचारियों को DA और एरियर भुगतान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं हिमकेयर और सहारा जैसी योजनाओं की देनदारियां भी दबाव में हैं।

आगामी वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान जताया गया है। इस साल के 2,000 करोड़ के ट्रेजरी बिलों का भुगतान अगले बजट से किए जाने की बात सामने आई है।

42,000 करोड़ के प्रस्तावित बजट में 14,000 करोड़ सेंट्रल टैक्स, 18,000 करोड़ स्टेट टैक्स और 10,000 करोड़ तक ऋण लेने की संभावना जताई गई है।

वित्त विभाग ने बिजली विभाग के संभावित निजीकरण और HRTC को सब्सिडी में कटौती की सिफारिश भी की है।

हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त आयोग के RDG समाप्त करने के फैसले को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि हिमाचल की सरकार वित्तीय दबाव से कैसे निपटती है।

कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करते माननीय विधायक श्री Sukhram Chaudhary जी। #जयश्रीराम ❣️
18/01/2026

कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करते माननीय विधायक श्री Sukhram Chaudhary जी।

#जयश्रीराम ❣️

Address

Paonta Sahib

Telephone

+919882830999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Support Sukhram Chaudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to I Support Sukhram Chaudhary:

Share