मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब

  • Home
  • India
  • Paonta Sahib
  • मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब

मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब about Paonta Sahib

श्री श्याम लाल पुण्डीर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख...
05/09/2026

श्री श्याम लाल पुण्डीर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं
"आपकी निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रशंसनीय रहा है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और प्रगति के पथ पर अग्रसर रखे।"

शुभचिंतक:

सुनील कुमार चौधरी

मीडिया प्रभारी, भाजपा मण्डल पांवटा साहिब

✨ जय श्री कृष्णा! ✨आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!भगवान श्री कृष्ण आपक...
04/09/2026

✨ जय श्री कृष्णा! ✨

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

भगवान श्री कृष्ण आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। नटखट माखनचोर की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

🌸 नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌸

निवेदक:

सुनील कुमार चौधरी

मीडिया प्रभारी, भाजपा मण्डल पांवटा साहिब

03/09/2026

विधानसभा में उठी स्वास्थ्य लाभ पर चर्चा सुने क्या बोले भाजपा पांवटा साहिब विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी जी

पंचायतों की आवाज बने रणबीर सिंह, डीसी के समक्ष उठाए विकास से जुड़े अहम मुद्देचरणजीत सिंह चौधरी सहित प्रधान संघ के प्रतिन...
03/09/2026

पंचायतों की आवाज बने रणबीर सिंह, डीसी के समक्ष उठाए विकास से जुड़े अहम मुद्दे

चरणजीत सिंह चौधरी सहित प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों की समस्याओं को लेकर की सार्थक चर्चा

पाँवटा साहिब। पाँवटा साहिब ब्लॉक की पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर प्रधान संघ पाँवटा साहिब ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।

प्रधान संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, वीबीजी रामजी योजना, पंचायतों में कार्य करने के दौरान आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक दिक्कतों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान चरणजीत सिंह चौधरी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधि सीधे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हैं, इसलिए पंचायत स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान होना बेहद जरूरी है।

रणबीर सिंह ने कहा कि प्रधान संघ किसी राजनीतिक दबाव या टकराव की राजनीति में विश्वास नहीं रखता, बल्कि पंचायतों के विकास और ग्रामीण जनता के हित में प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को यदि समय पर आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध हों तो गांवों में विकास कार्यों को और तेज गति दी जा सकती है।

उन्होंने प्रशासन के समक्ष मांग रखी कि पंचायतों में विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा वीबीजी रामजी योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाए।
पंचायत प्रधानों ने डीसी महोदय को पंचायत में स्टाफ संबंधित आ रही दिक्कतों को भी रखा।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव व वीआरएस पूरे सप्ताह पंचायत में उपस्थित नहीं रह पाते उन्हें 2 या 3 पंचायतें आवंटित की गई हैं।जिससे पंचायत के महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे है।
पंचायत प्रधानों के एकजुटता के साथ पंचायत के फण्ड को जलशक्ति विभाग को दिए जाने का कड़ा विरोध जताया।इसके कई सारे कारण प्रधानों द्वारा जिलाधीश महोदय को बताए व ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों में विकास कार्यों की गति, विभागीय स्तर पर समन्वय, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य करने में आ रही अन्य व्यावहारिक समस्याओं को भी डीसी सिरमौर के समक्ष रखा।

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका अहम है और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर चरणजीत सिंह चौधरी, प्रधान सुंदर सिंह, सुरेखा चौधरी, अलका देवी, पवन पटियाल, तेजिंदर सिंह सहोता, निन्द्रो देवी, बाला देवी, शिक्षा रानी, तनुज चौधरी, रजनीश चौधरी, रीता देवी, कविता ठाकुर, प्रीतिका सैणी, मो० रफ़ीक सहित अन्य पंचायत प्रधान मौजूद रहे।

रणबीर सिंह ने कहा कि प्रधान संघ पंचायतों और ग्रामीण जनता की आवाज को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ भविष्य में भी प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर कार्य करेगा।

प्रधान संघ के इस प्रयास को पंचायतों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष संगठित एवं प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

हथिनीकुंड बैराज से लापता जवान का शव बरामद, बरथा गांव में मिला 🙏 #हथिनीकुंडबैराज  #लापताजवान  #जवान  #बरथागांव  #उत्तरप्र...
03/09/2026

हथिनीकुंड बैराज से लापता जवान का शव बरामद, बरथा गांव में मिला 🙏
#हथिनीकुंडबैराज #लापताजवान #जवान #बरथागांव #उत्तरप्रदेश श्रद्धांजलि ॐशांति दुखदखबर सुनील कुमार चौधरी

02/09/2026

पांवटा साहिब विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री सुखराम चौधरी जी ने OBC समाज के हक और न्याय की आवाज़ विधानसभा में उठाई

कल हिमाचल विधानसभा में मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के अधिकारों और आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया।

हिमाचल प्रदेश में OBC समाज को सरकारी सेवाओं और प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से मेडिकल शिक्षा की बात करें तो प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 610 MBBS सीटों में से केवल 14 सीटें OBC समाज के लिए होना बेहद चिंता का विषय है। मैंने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि यह OBC समाज के साथ न्यायसंगत व्यवस्था नहीं है।

OBC समाज की आबादी हिमाचल प्रदेश में 24% से अधिक है। ऐसे में मेरी मांग है कि आरक्षण व्यवस्था की तत्काल समीक्षा और संशोधन किया जाए तथा सभी सरकारी नौकरियों, प्रशिक्षण और मेडिकल शिक्षा सहित सभी संबंधित क्षेत्रों में OBC समाज को कम से कम 18% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि OBC समाज के साथ हो रहे इस अन्याय को दूर करने के लिए ठोस और शीघ्र निर्णय लिया जाए।

OBC समाज को उसका हक और न्याय मिलना चाहिए।
यह हमारी मांग भी है और हमारा अधिकार भी।

#आरक्षण ाज #सामाजिकन्याय

01/09/2026

विधानसभा सत्र के दौरान आज श्री सुखराम चौधरी जी ने क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में प्रमुखता से उठाए।

शिवपुर–बागरण–भगानी–खोदरी माजरी सड़क से 24 पंचायतों के हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसके साथ ही पुरुवाला–राजपुरा–कलाथा–भड़ाना–किल्लोड़ तथा देवीनगर–रामपुरघाट–नवादा क्षेत्र की बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का मुद्दा भी सदन में उठाया।

जनता की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उठाए गए इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय लोक निर्माण मंत्री जी ने उचित एवं समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बेहतर सड़कें • मजबूत कनेक्टिविटी • तेज़ विकास

01/09/2026

Address

Ward No 6 Heerpur Paonta Sahib
Paonta Sahib
173025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share