Zindagi Returns

Zindagi Returns Social Service

11/05/2026

अफ़सोस गोरखुवाला की बेटी पायल को हम नहीं बचा पाए, पायल बेटा माफ़ करना हम तुम्हें नहीं बचा पाए

आप सभी सादर आमंत्रित है
06/05/2026

आप सभी सादर आमंत्रित है

आप सबके सहयोग से मुमकिन हो रहा, एक बेटी को आशीर्वाद देने जरूर आईगा
06/05/2026

आप सबके सहयोग से मुमकिन हो रहा, एक बेटी को आशीर्वाद देने जरूर आईगा




“ *गरीबी से टूटा सपना… ‘ज़िन्दगी रिटर्न्स’ ने सजाई बेटी की शादी, दुल्हन की मीडिया से अपील—आपके बिना अधूरी हैं मेरी खुशिया...
05/05/2026

“ *गरीबी से टूटा सपना… ‘ज़िन्दगी रिटर्न्स’ ने सजाई बेटी की शादी, दुल्हन की मीडिया से अपील—आपके बिना अधूरी हैं मेरी खुशियां”*

पांवटा साहिब के बद्रीपुर से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी अब समाज के सहयोग से संपन्न होने जा रही है। हालातों ने इस परिवार के सपनों को तोड़ दिया था, लेकिन सामाजिक संस्था ज़िन्दगी रिटर्न्स ने आगे आकर इस अधूरे सपने को साकार करने का जिम्मा उठाया है।

आज पांवटा साहिब में आयोजित एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बेटी के परिवार की स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके चलते शादी एक बड़ी चिंता बनी हुई थी। ऐसे में संस्था ने समाज और दानदाताओं के सहयोग से इस विवाह की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

इस मौके पर ज़िन्दगी रिटर्न्स संस्था के प्रधान संजीव शर्मा, चेयरमैन प्रदीप चौहान और समाजसेवी ताहिर हुसैन ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं और यह शादी एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने सभी लोगों और विशेष रूप से मीडिया से अपील करते हुए कहा कि वे इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर बेटी को आशीर्वाद दें और इस खुशी के पल के साक्षी बनें।

वहीं, होने वाली दुल्हन ने भावुक होते हुए मीडिया से कहा—
“आप सभी की मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है… आपके बिना मेरी खुशियां अधूरी रह जाएंगी।”

यह शादी अब सिर्फ एक परिवार का कार्यक्रम नहीं रह गई है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। यह उदाहरण दिखाता है कि जब लोग एकजुट होकर किसी की मदद के लिए आगे आते हैं, तो सबसे मुश्किल हालात भी खुशियों में बदल सकते हैं।

एक कोशिश
29/04/2026

एक कोशिश

26/04/2026

आप सबके सहयोग से Zindagi Returns टीम ने गोरखुवाला की पायल के हॉस्पिटल बिल के 31348 रूपए 24 अप्रैल के दिन अदा किए, आप सभी का शुक्रिया

22/04/2026

Save Payal गोरखुवाला की बेटी को बचाने के लिए हम सड़कों पर है



#गोरखुवाला

16/04/2026

Thanks For Your Support

15/04/2026

Breaking News
पायल की हालत नाजुक, सिविल हॉस्पिटल से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर Zindagi Returns की टीम रवाना, आपकी दुआए चाहिए

15/04/2026

कैंसर से जीतने का बाद जितेंदर के मुँह का सफल ऑपरेशन

Send a message to learn more

💔 “Advocate ज्योति किन्नर की भावुक पुकार: पायल की जिंदगी के लिए दुआ, और जितेंद्र के लिए बना सहारा” 💔गोरखुवाला की मासूम प...
13/04/2026

💔 “Advocate ज्योति किन्नर की भावुक पुकार: पायल की जिंदगी के लिए दुआ, और जितेंद्र के लिए बना सहारा” 💔
गोरखुवाला की मासूम पायल… और बाटामंडी के जितेंद्र कुमार

दो जिंदगियां, जो आज दर्द और संघर्ष के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं…लेकिन इनकी इस जंग में एक नाम उम्मीद बनकर उभरा है— Advocate ज्योति किन्नर। जैसे ही Advocate ज्योति किन्नर ने पायल की हालत के बारे में सुना, उनका दिल भर आया।

मासूम बच्ची की तस्वीर देखते ही उनकी आंखों से आंसू बह निकले…और उन्होंने हाथ उठाकर ‘भगवान’ से दुआ मांगी—“हे भगवान… इस मासूम की जिंदगी बचा लो… इसकी हंसी इसके मां-बाप से मत छीनो… इसे जीने का एक मौका दो…”

उस पल की भावुकता ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दियालेकिन ये कहानी सिर्फ पायल तक सीमित नहीं रही…
जब Advocate ज्योति किन्नर को बाटामंडी के जितेंद्र कुमार के बारे में पता चला—जो मुंह के कैंसर से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं…तो उनका दिल और भी दर्द से भर गया।

उन्होंने कांपती आवाज में कहा

“एक तरफ ये नन्ही बच्ची… दूसरी तरफ एक पिता, जो अपने छोटे से बच्चे के लिए जीना चाहता है… भगवान, इन दोनों पर अपनी कृपा करो… इनका घर उजड़ने मत देना…” और फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए—
👉 Advocate ज्योति किन्नर ने Zindagi Returns Trust के माध्यम से

• ₹5000 पायल की मदद के लिए
• ₹5000 जितेंद्र कुमार की सर्जरी के लिए

कुल ₹10,000 की सहायता राशि देकर यह साबित कर दिया कि
👉 सच्ची मदद वही है, जो दिल से निकले।
😭 पायल की मासूम मुस्कान आज भी जिंदगी की आस लगाए बैठी है…
😭 और जितेंद्र… अपने 18 महीने के बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता के लिए हर सांस से लड़ रहा है…
ऐसे में Advocate ज्योति किन्नर का यह कदम सिर्फ आर्थिक मदद नहीं…
बल्कि उन टूटती उम्मीदों को संभालने की एक कोशिश है।
________________________________________
🙏 आइए, हम भी इस मुहिम का हिस्सा बनें…
क्योंकि एक छोटी सी मदद…
किसी के पूरे जीवन को बचा सकती है

Zindagi Returns Trust
🏦 Bank Name: HP State Co-operative Bank
📍 Branch: Badrinagar
🔢 Account No.: 55120100172
🔐 IFSC: HPSC0000438
________________________________________

💙

Address

Stingbaaz Building
Paonta Sahib
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zindagi Returns posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category