23/05/2026
💠 नशा-मुक्त बिहार की ओर बढ़ते कदम — शराब माफियाओं के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की चौतरफा कार्रवाई जारी।
👉 बक्सर: "घर बदलने" के बहाने तस्करी का भंडाफोड़; सामान से लदे पिक-अप ट्रक के भीतर बने गुप्त तहखाने से 668 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।
👉 बेतिया: ईंटों की आड़ में छिपी थी शराब; मद्य निषेध टीम ने ट्रैक्टर की सघन तलाशी ली तो ईंटों के नीचे से 1386 लीटर विदेशी शराब जब्त, 02 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
👉 भोजपुर: वाहन जाँच के दौरान मिली कामयाबी; टेम्पू कैरियर के ड्राइवर की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 8 कार्टन विदेशी शराब जब्त, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
👉 अलर्ट: बिहार में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और दिन-रात वाहन जाँच जारी है।
➡️चालाकी और तस्करी का अंजाम सिर्फ जेल है।
#नशामुक्त_बिहार #मद्यनिषेध #शराबबंदी #अवैध_शराब_जब्त #तस्करी_के_खिलाफ #बिहार_सरकार #उत्पाद_विभाग