07/08/2026
मानसून में सुरक्षित यात्रा, NHAI की सर्वोच्च प्राथमिकता।
रजौली–बख्तियारपुर पैकेज-2 (NH-20) पर जिला प्रशासन की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग से 56 अतिक्रमित संरचनाओं को हटाया गया। यह कार्रवाई मानसून के दौरान सुचारु जल निकासी, सुरक्षित यातायात और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में की गई।
NHAI नागरिकों से अपील करता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और सुरक्षित एवं सुगम राजमार्ग बनाए रखने में सहयोग दें।
सुरक्षित राजमार्ग, सुरक्षित सफर।