31/05/2026
भाजपा बिहार पूर्व ओ.बी.सी.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री Balram Mandal जी ने आज पटना के पुरानी सिटी कोर्ट के निकट जालान हाउस में आयोजित नागालैंड के माननीय राज्यपाल जी के नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए
आदरणीय नन्द किशोर यादव जी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी यात्रा का प्रतीक है। उनका सम्मान हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह, उत्साह और आत्मीयता अभिभूत करने वाली रही। आप सभी का यह प्रेम मुझे संगठन और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा देता है।