Upendra Maharathi Shilp Anusandhan Sansthan

Upendra Maharathi Shilp Anusandhan Sansthan Upendra Maharathi Shilp Anusandhan Sansthan is aimed to preserve, research & promote Bihar handicraft

टिकुली कला शाखा में रंगों से निखरती रचनात्मकता!उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना की टिकुली कला शाखा में टिकुल...
22/08/2026

टिकुली कला शाखा में रंगों से निखरती रचनात्मकता!

उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना की टिकुली कला शाखा में टिकुली पेंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अपनी रचनात्मकता को रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई अपनी सुंदर कलाकृतियों के साथ प्रशिक्षुओं की यह झलक उनके हुनर, मेहनत और सीखने के उत्साह को दर्शाती है।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Foundation, Government of Bihar Bihar Khadi

बिहार की समृद्ध पारंपरिक कला और कारीगरों के हुनर की खूबसूरत पहचान — एप्लिक वर्क। रंगों, रचनात्मकता और पारंपरिक शिल्पकला ...
22/08/2026

बिहार की समृद्ध पारंपरिक कला और कारीगरों के हुनर की खूबसूरत पहचान — एप्लिक वर्क।

रंगों, रचनात्मकता और पारंपरिक शिल्पकला से सजी यह कला बिहार की हस्तशिल्प विरासत को एक अलग पहचान देती है।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

इस रक्षाबंधन अपने रिश्तों में अपनापन और खासियत जोड़ें। हाथों से बनी खूबसूरत क्रोशिया राखी चुनें और स्थानीय कारीगरों की क...
21/08/2026

इस रक्षाबंधन अपने रिश्तों में अपनापन और खासियत जोड़ें। हाथों से बनी खूबसूरत क्रोशिया राखी चुनें और स्थानीय कारीगरों की कला को प्रोत्साहन दें।

हर धागे में छुपा है प्यार, मेहनत और परंपरा का अनोखा संगम—हस्तनिर्मित राखी अपनाएँ, हुनर को सम्मान दें और रक्षाबंधन को खास बनाएँ।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Foundation, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Khadi

परंपरा, कला और हुनर से रूबरू हुईं युवा महिलाएंआगा खान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लहर के अंतर्गत 22 युवा महिलाओं एवं 6 स्टाफ स...
20/08/2026

परंपरा, कला और हुनर से रूबरू हुईं युवा महिलाएं

आगा खान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लहर के अंतर्गत 22 युवा महिलाओं एवं 6 स्टाफ सदस्यों ने उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS), पटना का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने संस्थान के संग्रहालय का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने बिहार की समृद्ध पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। इसके पश्चात उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों और उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को समझा।

यह भ्रमण युवा महिलाओं के लिए केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि बिहार की पारंपरिक कला, हुनर और कौशल की दुनिया को करीब से जानने तथा नई संभावनाओं से जुड़ने का एक प्रेरक अनुभव रहा।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar

#𝖲𝗄𝗂𝗅𝗅𝖣𝖾𝗏𝖾𝗅𝗈𝗉𝗆𝖾𝗇𝗍

सिक्की कला में सृजनात्मकता के नए रंगजुलाई से दिसंबर 2026 सत्र के अंतर्गत सिक्की कला में प्रशिक्षको के मार्गदर्शन में प्र...
20/08/2026

सिक्की कला में सृजनात्मकता के नए रंग

जुलाई से दिसंबर 2026 सत्र के अंतर्गत सिक्की कला में प्रशिक्षको के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु नई-नई डिजाइन और आकर्षक उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान पारंपरिक सिक्की कला को सीखते हुए प्रशिक्षु अपनी रचनात्मक सोच और हुनर को नए उत्पादों के माध्यम से आकार दे रहे हैं।

परंपरा से जुड़ता हुनर, रचनात्मकता से बनते नए उत्पाद।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Khadi Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Foundation, Government of Bihar

हर धागे में परंपरा, हर खरीद में समर्थन। हैंडमेड सिल्क दुपट्टों में बसती है हमारी समृद्ध कला, परंपरा और कारीगरों की मेहनत...
19/08/2026

हर धागे में परंपरा, हर खरीद में समर्थन।

हैंडमेड सिल्क दुपट्टों में बसती है हमारी समृद्ध कला, परंपरा और कारीगरों की मेहनत।
आइए, त्योहारों और खास अवसरों पर स्थानीय कला से जुड़े उत्पादों को अपनाएं और अपने कारीगरों के हुनर को नई पहचान दें।

अपनाएं स्थानीय कला • बढ़ाएं कारीगरों का सम्मान • खरीदें स्वदेशी

क्या आप पहचान सकते हैं कि यह बिहार की कौन-सी प्रसिद्ध पारंपरिक कला है?रंगों, रेखाओं और पारंपरिक आकृतियों से सजी यह कला ब...
19/08/2026

क्या आप पहचान सकते हैं कि यह बिहार की कौन-सी प्रसिद्ध पारंपरिक कला है?

रंगों, रेखाओं और पारंपरिक आकृतियों से सजी यह कला बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

👇 अपना जवाब कमेंट में जरूर बताइए!

मधुबनी शाखा में रंगों के साथ निखरता हुनर!उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना की मधुबनी शाखा में गोंदना एवं मधुब...
18/08/2026

मधुबनी शाखा में रंगों के साथ निखरता हुनर!

उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना की मधुबनी शाखा में गोंदना एवं मधुबनी चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अपनी रचनात्मकता को रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई अपनी सुंदर कलाकृतियों के साथ प्रशिक्षुओं की यह झलक उनके हुनर, मेहनत और सीखने के उत्साह को दर्शाती है।

हर हाथ में कला, हर रंग में एक नई पहचान।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Foundation, Government of Bihar Bihar Khadi

हुनर की राह में चुनौतियों को हराकर बने प्रेरणा के स्रोत — श्री शिव कुमार पासवानमिलिए उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्...
17/08/2026

हुनर की राह में चुनौतियों को हराकर बने प्रेरणा के स्रोत — श्री शिव कुमार पासवान

मिलिए उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS), पटना की मधुबनी शाखा में गोदना चित्रकला का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक श्री शिव कुमार पासवान से।

मधुबनी जिले के निवासी श्री शिव कुमार पासवान अपने अनुभव, लगन और कला के प्रति समर्पण के साथ प्रशिक्षुओं को गोदना चित्रकला की बारीकियों से परिचित करा रहे हैं। जीवन की चुनौतियों के बावजूद उनका मजबूत संकल्प और आगे बढ़ने की भावना आज अनेक प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा है।

वर्तमान में जुलाई–दिसंबर 2026 सत्र के दौरान वे प्रशिक्षुओं को गोदना चित्रकला की पारंपरिक शैली, रेखांकन और विभिन्न रूपांकनों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि प्रशिक्षु इस पारंपरिक कला को सीखकर अपने हुनर को नई पहचान दें और आगे बढ़ें।

हुनर की कोई सीमा नहीं होती—संकल्प और मेहनत हर चुनौती को नई राह में बदल सकते हैं।

Industries Department, Bihar श्रेयसी सिंह Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Khadi Bihar Foundation, Government of Bihar

#𝖲𝗄𝗂𝗅𝗅𝖣𝖾𝗏𝖾𝗅𝗈𝗉𝗆𝖾𝗇𝗍

15/08/2026

Address

Patliputra Industrial Area
Patna
800013

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918824857495

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Upendra Maharathi Shilp Anusandhan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Upendra Maharathi Shilp Anusandhan Sansthan:

Shortcuts

Share