24/08/2026
नई बागवानी तकनीक, बेहतर उत्पादन और किसानों की समृद्धि! 🌱🍋
बामेती, पटना में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “Method of New Orchard Plantation & Government Schemes of Horticultural Crops” में 10 जिलों के BHO, BAO, BTM एवं ATM ने भाग लेकर आधुनिक बागवानी तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान नए बाग की स्थापना, रोपण प्रणाली, कैनोपी प्रबंधन, सिंचाई एवं उर्वरक प्रबंधन, आम एवं अन्य उच्च मूल्य वाले फलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्में, विदेशी एवं विशिष्ट फलों की खेती, डिजिटल उद्यमिता तथा PMKSY-PDMC जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक एवं अत्यंत उपयोगी बताते हुए सीखी गई तकनीकी जानकारी को किसानों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर श्री नितेश कुमार राय, संयुक्त निदेशक उद्यान, पटना द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संपूर्ण प्रशिक्षण श्री रणजीत प्रताप पंडित, उप निदेशक उद्यान, बामेती के मार्गदर्शन एवं देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वैज्ञानिक जानकारी किसानों तक पहुँचेगी, तो बागवानी में नई संभावनाएँ बढ़ेंगी। 🌿
FarmerTraining Vijay Kumar Sinha