11/09/2026
दिनांक 10 सितम्बर 2026 को श्री प्रधुम्न सिंह यादव, निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण, बिहार सरकार ने बिहटा, पटना में PMFME योजना से सहायता प्राप्त खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से संवाद कर इकाइयों के संचालन, उत्पादन गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
भ्रमण के दौरान श्रीमती अनीता देवी की Natural Bee Farm, ग्राम-मुस्तफापुर, बिहटा, पटना का निरीक्षण किया गया, जहाँ शहद का प्रसंस्करण किया जाता है। इस इकाई को बैंक ऑफ बड़ौदा, बिहटा शाखा के माध्यम से कुल ₹31.90 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही श्री अजय कुमार की Health Founder Mushroom Farm, ग्राम-चिकरिया, बिहटा, पटना का भी भ्रमण किया गया । इस इकाई को बैंक ऑफ बड़ौदा, बिहटा शाखा के माध्यम से कुल ₹25.96 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।
यह भ्रमण PMFME योजना से सहायता प्राप्त इकाइयों की प्रगति को समझने, उद्यमियों से फीडबैक प्राप्त करने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
PMFME योजना के माध्यम से बिहार में खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता, मूल्यवर्धन एवं रोजगार सृजन को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।