04/06/2026
दिनांक 03-06-2026 को पार्टी कैम्प कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के माननीय विधायक श्री आलोक सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जॉर्ज फर्नांडिस जी का संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) श्री मदन चौधरी जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रवंशी जी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल जी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री अंगद कुशवाहा जी, वरिष्ठ नेता श्री पप्पू ब्रजेंद्र जी, डॉ० बीरेन्द्र दांगी जी, श्री जंग बहादुर जी, श्री आर.के. सिन्हा जी, श्री चंदन बागची जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।