24/10/2025
*छठ महापर्व, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के लिए पटना के शहरी क्षेत्रों में नदी घाटों पर उपलब्ध नागरिक सुविधाएँ*
===================
1. अस्थायी शौचालयों की संख्या = 552
2. अस्थायी यूरिनल की संख्या = 450
3. नलों की संख्या (Running water)= 185
4. पानी का टैंकर= 50
5. चापाकलों की संख्या = 37
6. सबमर्सिबल मोटर एवं PVC tank, नल इत्यादि के साथ = 20
7. अस्थायी चेंजिंग रूम की संख्या = 400
8. यात्री शेड की संख्या = 13
9. नियंत्रण कक्ष की संख्या = 112
10. सहायक नियंत्रण कक्ष की संख्या = 13
11. वाच टावर की संख्या = 171
*नोट: शेष सभी अनुमंडलों में भी अनुमंडल पदाधिकारियों के अनुश्रवण में सभी छठ घाटों पर नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।*
===================
पटना जिला में गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के *लगभग 550 घाटों* पर छठव्रतियों द्वारा छठ किया जाता है। इसके अलावा पार्क एवं तालाबों में भी छठ किया जाता है। इसमें पटना नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे के *लगभग 102 घाट तथा करीब 45 पार्क एवं 63 तालाब* शामिल है। *सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-प्रबंधन के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार* तेज़ी से सभी जगह तैयारी चल रही है। यह अंतिम चरण में है। *आपदा प्रबंधन की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार* किसी भी तरह की *आपदा की आकस्मिकता से निपटने* हेतु एनडीआरएफ की 09 टीम (277 सदस्य), एसडीआरएफ की 09 टीम (36 सदस्य), 444 गोताखोर, 323 नाव/नाविक तथा सिविल डिफेंस के 149 वोलंटियर्स तैनात रहेंगे। *रिवर पेट्रोलिंग* भी किया जाएगा। नावों का परिचालन प्रतिबंधित है। अवैध परिचालन के विरूद्ध *सख़्त दंडात्मक कार्रवाई* की जाएगी।
*=================
District Administration Patna
HighLight Ministry of Women & Child Development, Government of India PMO India Namami Gange Ministry of External Affairs, Government of India Ministry of Tourism, Government of India CMO Bihar Ministry of Culture, Government of India City of Patna - PMC Dpo Namami Gange Patna Central Pollution Control Board Central Water Commission Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Cooperation, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India