Maheshwar Hazari

Maheshwar Hazari Minister, Information and Public Relations, Government of Bihar

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्रीकृष्ण! 🙏🌸
04/09/2026

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्रीकृष्ण! 🙏🌸

25/08/2026
आज 80वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पटना स्थित मेरे सरकारी आवास, 8, स्टैंड रोड पर अपने पौत्र Sebastian Hazari , परिव...
15/08/2026

आज 80वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पटना स्थित मेरे सरकारी आवास, 8, स्टैंड रोड पर अपने पौत्र Sebastian Hazari , परिवार के सभी सदस्यों एवं उपस्थित सहयोगियों के साथ राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण कराता है। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस पावन अवसर पर मैं समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
ईश्वर से मेरी कामना है कि हमारा बिहार एवं हमारा राष्ट्र निरंतर विकास, प्रगति, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के जीवन में सुख, सम्मान एवं समृद्धि का संचार हो।
आइए, इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, सामाजिक समरसता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं सुदृढ़ता के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लें।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳

आज मेरे पटना स्थित सरकारी आवास, स्ट्रैंड रोड पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय भेंट कर मेरा कुशलक्...
04/08/2026

आज मेरे पटना स्थित सरकारी आवास, स्ट्रैंड रोड पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय भेंट कर मेरा कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
आप सभी के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

अस्वस्थता के दौरान मेरे आवास, स्टैंड रोड-8, पटना पर पधारकर कुशलक्षेम जानने तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ देने व...
22/07/2026

अस्वस्थता के दौरान मेरे आवास, स्टैंड रोड-8, पटना पर पधारकर कुशलक्षेम जानने तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ देने वाले सभी आदरणीय जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों के प्रति मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।

आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और विश्वास मेरे लिए अमूल्य है। आपका यह अपनापन मुझे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद।

अस्वस्थता के दौरान मेरे आवास, स्टैंड रोड–8, पटना पर पधारकर कुशलक्षेम जानने तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ देने व...
21/07/2026

अस्वस्थता के दौरान मेरे आवास, स्टैंड रोड–8, पटना पर पधारकर कुशलक्षेम जानने तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ देने वाले सभी आदरणीय जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों के प्रति मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।

आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और विश्वास मेरे लिए अमूल्य है। आपका यह अपनापन मुझे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद। 🙏

माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार श्री निशांत कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।ईश्वर से प्रार...
20/07/2026

माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार श्री निशांत कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश एवं जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। आपके नेतृत्व में बिहार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे। आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण रहे।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🎂🌹

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड से श्री राकेश कुमार सिंह जी एवं श्री गुड्डू कुमार सिंह जी तथा उनके साथ पधारे सम्मानित क...
19/07/2026

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड से श्री राकेश कुमार सिंह जी एवं श्री गुड्डू कुमार सिंह जी तथा उनके साथ पधारे सम्मानित कार्यकर्तागण ने आज मेरे सरकारी आवास, स्टैंड रोड, पटना पर आकर मेरे स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

उनकी आत्मीय भेंट, शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए मैं श्री राकेश कुमार सिंह जी, श्री गुड्डू कुमार सिंह जी तथा सभी सम्मानित कार्यकर्तागण के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

मेरे अनुज श्री बिरेंद्र पासवान जी, माननीय विधायक, रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र, एवं उनके साथ पधारे सम्मानित कार्यकर्तागण ने आ...
19/07/2026

मेरे अनुज श्री बिरेंद्र पासवान जी, माननीय विधायक, रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र, एवं उनके साथ पधारे सम्मानित कार्यकर्तागण ने आज मेरे सरकारी आवास, स्टैंड रोड, पटना पर आकर मेरे स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उनके आत्मीय स्नेह, शुभकामनाओं एवं सद्भावपूर्ण भेंट के लिए मैं श्री बिरेंद्र पासवान जी एवं सभी सम्मानित साथियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

श्री सुनील कुमार जी, माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार, एवं उनके साथ पधारे सम्मानित कार्यकर्तागण ने आज मेर...
19/07/2026

श्री सुनील कुमार जी, माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार, एवं उनके साथ पधारे सम्मानित कार्यकर्तागण ने आज मेरे सरकारी आवास, स्टैंड रोड, पटना पर आकर मेरे स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
माननीय मंत्री जी एवं सभी सम्मानित साथियों द्वारा व्यक्त आत्मीय स्नेह, शुभकामनाओं एवं नैतिक सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

Address

Patna
800001

Telephone

+919473193337

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maheshwar Hazari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maheshwar Hazari:

Shortcuts

Share