Team Patna

Team Patna सेवा ही धर्म है!

01/01/2022
20/09/2021

मानवहित में अधिक से अधिक शेयर करें क्योकिं जागरूता ही बचाव है।
DG अरविन्द पाण्डेय की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं !

सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय

बिहार में सड़क दुर्घटनांए काफी संख्या में होती हैं। नई-नई सड़कों के निर्माण एवं गाडि़यों की बढ़ती संख्या से भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि ऐसा देखा गया है कि हम सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते। थोड़ी सावधानी बरत कर एवं सजग होकर हम इन दुर्घटना को रोक सकते:-

सड़क दुर्घटनाओं के कारण:-

 सड़कों की खराब अवस्था

 सुरक्षा नियमों की अवहेलना

 वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग

 मद्यपान कर वाहन चलाना

 ओवरलोडिंग (गाडि़यों में आवश्यकता से अधिक लोगों को बैठाना)

 वाहन चलाते वक्त हड़बड़ी/जल्दबाजी में रहना

 बेतरतीब गाड़ी चलाना

 दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग न करना।

सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करें

 सड़क पार करते समय पहले दायें, फिर बायें फिर दायें देख कर ही सड़क पार करें।

 जेब्रा लाइन से ही सड़क पार करें।

 सड़क पर चलते समय या सड़क पार करते समय कान में इयरफोन लगा कर न चलें।

 वाहन हमेशा सड़क के बाँयी ओर और निर्धारित गति सीमा में चलायें।

 दुपहिया वाहन चालक और उनके पीछे बैठने वाली सवारी हमेशा हेलमेट पहन कर चलें।

 कार या अन्य चार पहिया वाहन या उससे बड़े वाहन चालक एवं यात्री हमेशा सीट बेल्ट बांध कर गाड़ी चलाएँ

 नशे की हालात में गाड़ी कभी न चलायें।

 टैªफिक के नियमों और संकेतों का पालन करें।

 गाड़ी दाँये और बायें मुड़ते समय, गाड़ी रोकते समय और गाड़ी धीमी करते समय संकेत अवश्य दें।

 किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दे और उसे तुरंत किसी नजदीकी चिकित्सालय में ले जायें। नये कानून के अनुसार घायल का इलाज सबसे पहले करें इसमें पुलिस की प्रतीक्षा करने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है।

 वाहन सवार एवं पैदल यात्री एम्बुलेंस के जाने के लिए रास्ता छोड़ दें।

 किसी भी गाड़ी से उतरते समय गाड़ी को किनारे कर के हमेशा बाँयी तरफ से ही उतरें।

 दरवाजे खोलते समय सावधानी बरतें।

 सड़क के बायी ओर चलें एवं सभी सड़क चिन्हों का अनुपालन करें।

 सड़क का चैराहा/तिराहा आने के पूर्व वाहन की गति धीमी कर लें एवं उसे पार करने के पूर्व दाहिने और बायें देखें एवं सावधानी बरतें।

 गाड़ी चलाते समय सेल्फी न लें इससे दुर्घटना हो सकती है।

 गाड़ी चलाते समय शांत दिमाग से एवं धैर्यपूर्वक चलायें।

 रेल फाटक पार करते समय रेलवे लाइन के दोनों ओर देख कर ही ध्यान से पार करें।

18/08/2021

क्या यह पूरे बिहार में संभव है?

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत में लोग रोड नाला जल जमाव से परेशान थे। 5 6 वर्षो से काम न होने से नाराज मोहल्लेवासी ने वार्ड पार्षद को रस्सी से पोल में बांध दिया।

02/08/2021

NOMINATIONS_Healthcare_Education_StartUp Only🌱🎈🤟
This August
- Season 2.
#शौर्य_सम्मान / )*🥇🏆🎗️

Date: Sunday 8th August
(Real Mode) & 15th August (Virtual Mode) on AB NEWS.

Hello everyone ... !!
• Nomination is free for all ... !!
• Selection process is after screening the profile.
• Different categories different criteria .

For query Watsapp @ 7766966945 or mail us at: [email protected]
🔮🛡️📞🔭🎓💃🏽👸🙏

01/08/2021
देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर आज (27 जुलाई) पूरा देश उन्हे...
27/07/2021

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर आज (27 जुलाई) पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। साल 2015 में आज ही के दिन शिलॉन्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट में स्पीच देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। कलाम को भारतीय मिसाइल प्रणाली और अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में बेहद साधारण से मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकीर जैनुलआबदीन अब्दुल कलाम था। उनके पिता नाव चलाते थे और स्थानीय मस्जिद के इमाम थे, वहीं उनकी मां घर संभालती थीं। वे चार भाईयों और एक बहनों में सबसे छोटे थे। शुरुआती दौर में कमाई के लिए उन्होंने अखबार भी बांटे। उन्होंने फीजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद अगले 40 साल उन्होंने बतौर वैज्ञानिक DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) और ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में बिताए। साल 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत ने साल 1998 में पोखरण में जो परमाणु परीक्षण किए थे, वो उन्हीं के मार्गदर्शन में हुए थे। साल 2002 में उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे साल 2007 तक इस पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद को एक नए आयाम तक पहुंचाया और आम लोगों के दिलों में जगह बनाई।

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ०ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। विश्व की प्रथम पंक्ति में भारत सबसे आगे खड़ा हो, आपका यह स्वप्न निःसंदेह साकार होगा!

✍दिल की कलम से - Rishu Arya

Note - This is original post first published by Team Bihar. This is strictly warning for all, Don't Copy Paste. ©️®️

Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/teammuzaffarpur

Follow us on Twitter
https://www.twitter.com/teammuzaffarpur

Or

Take a Web Tour
https://www.teammuzaffarpur.com


25/07/2021

केरल राज्य में राज्य सरकार द्वारा दहेज़ के खिलाफ एक सख्त कदम उठाया गया है। सरकार ने सभी 14 जिलों में दहेज निषेध अधिकारी नियुक्‍त किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, डिग्री लेने से पहले छात्रों से दहेज नहीं लेने का बॉन्ड साइन करवाया जाएगा। केरल के राज्यपाल ने, राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को, छात्रों को एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने का सुझाव दिया है। छात्रों को अपने डिग्री प्रमाण पत्र से सम्मानित होने से पहले, एक बॉन्ड साइन करना होगा, जिसमें लिखा है कि वह दहेज स्वीकार नहीं करेंगे या दहेज नहीं देंगे।

आपके क्या सोचते हैं, केरल सरकार द्वारा लागू किया गया यह नियम सही है या गलत? अथवा, क्या इसमें कुछ संशोधन करने की जरूरत है?

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category