Social Audit Bihar

Social Audit Bihar Social Audit
The process of Social Audit combines people's participation and monitoring with the requirements of the audit discipline

The Social Audit process is a factfinding process. The work of the Auditor is to investigate by cross-verifying facts and details in the records from the workers and cross- verifying works at site. The "Auditors" must not view themselves as "Prosecutors".

 fans Following रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
28/08/2026

fans
Following
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

🌟 सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, बिहार के बढ़ते कदम 🌟📢 पारदर्शिता • जवाबदेही • जनभागीदारीसमग्र शिक्षा योजनाओं में पारदर्शिता ...
27/08/2026

🌟 सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, बिहार के बढ़ते कदम 🌟

📢 पारदर्शिता • जवाबदेही • जनभागीदारी

समग्र शिक्षा योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, बिहार निरंतर आगे बढ़ रही है।

🏫 जिला अरवल, वैशाली एवं मधेपुरा में समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

जनसुनवाई के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण में सामने आए तथ्यों एवं विद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संबंधित पदाधिकारियों एवं जूरी सदस्यों के समक्ष रखा गया तथा आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की गई।

🤝 सामाजिक अंकेक्षण—जनता की भागीदारी से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मजबूत पहल।

#सामाजिक_अंकेक्षण #समग्र_शिक्षा #जनसुनवाई #अरवल #वैशाली #मधेपुरा #बिहार #शिक्षा #पारदर्शिता #जवाबदेही #जनभागीदारी #शिक्षा_में_सुधार

📢 समग्र शिक्षा योजनाओं की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाईजिला मधुबनी एवं वैशाली में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं ...
25/08/2026

📢 समग्र शिक्षा योजनाओं की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई

जिला मधुबनी एवं वैशाली में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त तथ्यों एवं विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को जूरी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई हेतु निर्णय/अनुशंसा की गई।

यह प्रक्रिया विद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सामाजिक अंकेक्षण — जनभागीदारी से जवाबदेही की ओर।

#जनसुनवाई #सामाजिकअंकेक्षण #समग्रशिक्षा #बिहार

आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को 8 पंचायतों के कुल 63 विद्यालय 1 कस्तूरबा विद्यालय का समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं के ...
22/08/2026

आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को 8 पंचायतों के कुल 63 विद्यालय 1 कस्तूरबा विद्यालय का समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मानो बैजनाथ उच्च विद्यालय कुल्हाड़ियां कोईलवर भोजपुर में आयोजन किया गया। जिसमें 63 विद्यालय के प्रधानाध्यपक/प्रभारी एवं VSS के सदस्य सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भाग लिए।

आज का कार्यक्रम
21/08/2026

आज का कार्यक्रम

📢 समग्र शिक्षा सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई📍 हिलसा, नालंदा, बिहारजिला नालंदा के हिलसा प्रखंड में शिक्ष...
20/08/2026

📢 समग्र शिक्षा सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई

📍 हिलसा, नालंदा, बिहार

जिला नालंदा के हिलसा प्रखंड में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा योजना का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न होने के उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान सामाजिक अंकेक्षण में विद्यालय स्तर पर प्राप्त विभिन्न तथ्यों, अवलोकनों एवं मुद्दों को श्री शैलेंद्र कुमार, जिला संसाधन सेवी, सामाजिक अंकेक्षण, नालंदा द्वारा जूरी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जूरी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर संबंधित पक्षों को सुनते हुए आवश्यक विचार-विमर्श एवं निर्णय की प्रक्रिया की गई।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेवी गुड्डू कुमार, नेहा कुमारी, राजेश कुमार एवं अमित कुमार ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा जनसुनवाई प्रक्रिया के संचालन में सहयोग किया।

सामाजिक अंकेक्षण एवं जनसुनवाई शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यालय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति सामने आती है तथा प्राप्त कमियों के सुधार की दिशा में जवाबदेही सुनिश्चित होती है।

“जनभागीदारी से पारदर्शिता, पारदर्शिता से जवाबदेही और जवाबदेही से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।”

#समग्र_शिक्षा #सामाजिक_अंकेक्षण #जनसुनवाई #हिलसा #नालंदा #शिक्षा_विभाग

📢 समग्र शिक्षा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण — प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई, वंशी (अरवल)समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं के ...
19/08/2026

📢 समग्र शिक्षा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण — प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई, वंशी (अरवल)

समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), वंशी, सूर्यपुर सोनभद्र वंशी प्रखंड, जिला अरवल, बिहार में किया गया।

जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण से आच्छादित 72 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अरवल द्वारा नामित जूरी सदस्य श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर समाहर्ता, अरवल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वंशी, CSO प्रतिनिधि तथा जीविका प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित हितधारकों की सहभागिता रही।

श्री राजू कुमार, जिला संसाधन सेवी द्वारा सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं निष्कर्षों का जूरी के समक्ष बिंदुवार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत तथ्यों पर संबंधित पक्षों को सुनने एवं आवश्यक विचार-विमर्श के उपरांत जूरी द्वारा नियमानुसार निर्णय पारित किए गए।

यह जनसुनवाई विद्यालय स्तर पर संचालित समग्र शिक्षा की योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही, जनभागीदारी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सामाजिक अंकेक्षण — जनभागीदारी से पारदर्शिता और जवाबदेही की ओर।

#समग्रशिक्षा #सामाजिकअंकेक्षण #जनसुनवाई #अरवल #बिहार

17/08/2026

जन-जन की भागीदारी, शिक्षा में पारदर्शिता की जिम्मेदारी।📍 वैशाली, बिहार में समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत...
31/07/2026

जन-जन की भागीदारी, शिक्षा में पारदर्शिता की जिम्मेदारी।

📍 वैशाली, बिहार में समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया।

इस जनसुनवाई में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सहभागिता से शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा हुई तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, बिहार, पटना

📢 समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक आयोजितबिहार राज्य के नालंदा एवं सीताम...
29/07/2026

📢 समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सफलतापूर्वक आयोजित

बिहार राज्य के नालंदा एवं सीतामढ़ी जिलों में समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया।

इस जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा प्रस्तुत निष्कर्षों एवं प्रतिवेदन पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, विद्यालय प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। प्राप्त शिकायतों, सुझावों एवं अनियमितताओं पर विभाग द्वारा तथ्यात्मक उत्तर प्रस्तुत किए गए तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

समग्र शिक्षा योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह जनसुनवाई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में सहायता मिलेगी।

आयोजक:
सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी, बिहार, पटना
ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार

#सामाजिकअंकेक्षण #समग्रशिक्षा #जनसुनवाई #बिहार सरकार

Address

Daroga Roy Path, Road No 2
Patna
8013114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Audit Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Social Audit Bihar:

Shortcuts

Share

Category