04/07/2025
* #वीरांगना_सर्वश्रेष्ठ_राज्य_2025_का_सम्मान_बिहार_प्रदेश_वीरांगना_को*
======(प्रेस विज्ञप्ति)========
जबलपुर (मध्यप्रदेश): अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा के द्वारा जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन के बीच से राष्ट्रीय स्तर पर 2025 के #श्रेष्ठ_राज्य_का_सम्मान_बिहार_प्रदेश_वीरांगना_को_ घोषित किया गया l
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के #संस्थापक_सह_मुख्य_संरक्षक_डॉ_एम_एस_सिंह_मानस की उपस्थिति में संगठन की #राष्ट्रीय_महामंत्री_प्रो_डॉ_रश्मि_सिंह_बैस_ ने मंच से इस सम्मान की घोषणा कर बिहार प्रदेश वीरांगना के द्वारा कम समय और विपरीत परिस्थितियों में हासिल की गई उपलब्धियों को भी बताया l इस अवसर पर संस्थापक डॉ एम एस सिंह मानस, मध्यप्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ आराधना चौहान, प्रदेश महासचिव श्रीमती पूजा भदौरिया, ओडिशा वीरांगना की कार्यकारी अध्यक्ष अमूल्य मंजरी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा सिंह, उत्तर प्रदेश की संगठन सचिव श्रीमती शशि सिंह, छत्तीसगढ़ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह चौहान सहित आठ राज्यों की प्रतिनिधि उपस्थित थीं l
आयोजन मे गणमान्य अतिथियों के द्वारा #बिहार_प्रदेश_ वीरांगना_की #अध्यक्ष_श्रीमती_वाणी_सिंह_को_स्मृति_चिन्ह, #प्रशस्तिपत्र_और_पुष्पगुच्छ_प्रदान_कर_अलंकृत_किया गया l