24/08/2026
ज्ञान भवन, पटना में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर-2026 का कल सफलतापूर्वक समापन हुआ।
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस (बीएफएसआई), रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस रोजगार मेले के माध्यम से करीब 20,226 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिला। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलना बिहार के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, विभाग के सचिव कौशल किशोर, विशेष सचिव नवदीप शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी, बिहार कौशल विकास मिशन के पदाधिकारी एवं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बिहार के युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।