18/08/2026
आयुष्मान भारत PM-JAY लाभार्थियों तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल।
राज्य के विभिन्न जिलों के 49 नव-सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के 100 से अधिक डॉक्टर एवं आरोग्य मित्रों के लिए राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आयुष्मान कार्ड निर्माण, हेल्थ बेनिफिट पैकेज, स्टैण्डर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन, दावा प्रक्रिया, एवं क्वालिटी एश्योरेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
उद्देश्य स्पष्ट है—अस्पतालों की क्षमता को मजबूत करना, प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि आयुष्मान लाभार्थियों को राज्य के विभिन्न जिलों में सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो।