Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar

Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar, Government Organization, Swachh Bharat Mission (Gramin)/Lohiya Swachh Bihar Abhiyan, 7th Floor, Building/B, Sai Corporate Park, Rukanpura, Patna.

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज से जुड़कर ग्रामीण स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा अभियान की नवीनतम गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अपडेट रहें।

गया जिले के गुरारू प्रखंड की गुड़रू ग्राम पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संभव सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान...
04/08/2026

गया जिले के गुरारू प्रखंड की गुड़रू ग्राम पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संभव सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को गति दी गई।

मध्य विद्यालय के समीप जमा लीगेसी वेस्ट का त्वरित निष्पादन कर परिसर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाया गया। स्वच्छता कर्मियों के प्रयास से विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित हुआ।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

04/08/2026

सीतामढ़ी की "कचरे से कंचन" पहल के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक अपशिष्ट को मजबूत और टिकाऊ बेंच-डेस्क में बदलकर उपयोगी संसाधन का नया स्वरूप दिया जा रहा है।
आइए, मिस सैनिटेशन के साथ जानें इस प्रेरणादायी पहल के बारे में।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

04/08/2026

हरिया के घर में शौचालय तो है, लेकिन वह खराब हो गया। वह इसकी मरम्मत को कुछ दिनों के लिए टाल रहा था, लेकिन मास्टर साहब की बातों को सुनकर उसने अपने शौचालय की मरम्मत तुरंत कराने का फैसला लिया।
आखिर मास्टर साहब ने हरिया को क्या कहा था, जिसने हरिया के विचार को बदल दिया। पूरी बात जानने के लिए देखिए इस शुक्रवार कहानी का अगला भाग...

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

स्वच्छ सावन, स्वच्छ पर्यावरण।जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित बराबर पहाड़ पर आयोजित श्रावणी मेला में स्वच्छता कर्म...
04/08/2026

स्वच्छ सावन, स्वच्छ पर्यावरण।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित बराबर पहाड़ पर आयोजित श्रावणी मेला में स्वच्छता कर्मी मेला एवं मंदिर परिसर की नियमित साफ़-सफ़ाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुखद वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं।
आइए, हम भी स्वच्छता का संकल्प लें और मेला परिसर को साफ़-सुथरा बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

#बराबर_पहाड़ #मखदुमपुर #जहानाबाद

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

हमेशा कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें, क्योंकि स्वच्छता की शुरुआत हमारी छोटी-छोटी आदतों से होती है।इसी संकल्प के सा...
04/08/2026

हमेशा कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें, क्योंकि स्वच्छता की शुरुआत हमारी छोटी-छोटी आदतों से होती है।

इसी संकल्प के साथ ग्राम पंचायत गुंडरू में सफाई अभियान चलाकर मध्य विद्यालय गुंडरू के पास लंबे समय से जमा कचरे के अंबार को हटाया गया।

#गुंडरू #गुरारू #गया #बिहार

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

सुप्रभात!स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता कर्मी अपनी मेहनत से हमारे ग...
04/08/2026

सुप्रभात!
स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता कर्मी अपनी मेहनत से हमारे गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आइए, उनका सम्मान करें और कचरे को इधर-उधर न फैलाकर निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें, ताकि हमारा गाँव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

03/08/2026

#स्वच्छता_समाचार

SBM(G)/LSBA के अंतर्गत नियमित रूप से संचालित स्वच्छता गतिविधियां समाज में स्वच्छता के स्तर को बनाए रखने का एक प्रयास है। इसी स्वच्छता गतिविधियों से जुड़ी हुई कुछ खास खबरों को आपके सामने प्रस्तुत कर रही हैं- AI एंकर प्रेरणा...

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

03/08/2026

#स्वच्छ_गांव_समृद्ध_गांव

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, समृद्धि की पहचान है।

सारण जिले के तरैया प्रखंड स्थित डेवढ़ी ग्राम पंचायत में महादलित टोला सहित घर-घर से कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था है। WPU के माध्यम से गीले कचरे को NADEP विधि से खाद में बदला जा रहा है और सूखे कचरे का पुनर्चक्रण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है।

#डेवढ़ी #तरैया #सारण #बिहार

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण एवं उपयोग हेतु प्रेरित किया जाता है। इसी क...
03/08/2026

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण एवं उपयोग हेतु प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में शौचालय से वंचित समुदाय हेतु सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जाता है। हमें चाहिए की हम सभी परिसंपत्तियों की देखभाल करें और उनके आस -पास कचरा ना फैलाएं।

जमुई के बरहट स्थित बिसनपुर_पारो में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के आस-पास जमा कचरे की साफ-सफाई की गई।

#बिसनपुर_पारो #बरहट #जमुई #बिहार

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

03/08/2026

सारण जिले के सुआपूर प्रखंड की छपिया ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता कर्मी नंद किशोर प्रसाद अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
आप भी सुनिए उन्होंने काम और दिनचर्या के विषय में क्या बताया है।

#छपिया #सुआपूर #सारण #बिहार

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

Address

Swachh Bharat Mission (Gramin)/Lohiya Swachh Bihar Abhiyan, 7th Floor, Building/B, Sai Corporate Park, Rukanpura
Patna
800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share