06/09/2026
पटना के प्रेमचंद रंगशाला में राज्य स्तरीय किन्नर महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल, विधायक श्री श्याम रजक, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी, दोस्ताना सफर की संस्थापक श्रीमती रेशमा जी एवं किन्नर समुदाय की प्रतिनिधि मीरा जी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं किन्नर समुदाय के कलाकारों ने लोक गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विविधता की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
#सामाजिकसमरसता #किन्नरमहोत्सव2026 District Administration Patna