Motivation

Motivation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Motivation, Public Service, Patna.

This is yesterday's reportStay home and save life
01/04/2020

This is yesterday's report
Stay home and save life

16/04/2019
20/01/2019

1. रख हौंसला वो मंजर भी आयेगा, प्यासे के पास चल के समंदर भी आयेगा, थक कर ना बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफ़िर, मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आयेगा। मंजिल यूँ ही नहीं मिलती राही को मेरे दोस्त, जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है, पूछ चिड़िया से कि घोसला कैसे बनता है, वो बोलेगी तिनका-तिनका उठाना पड़ता है। एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती याद रखना, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है, लेकिन एक पक्का ‘निश्चय’ मेरे दोस्त सब कुछ बदल देता है। भाग्य’ के दरवाजे पर सर पीटने से बेहतर हैं, कि अपने ‘कर्म’ का तूफ़ान पैदा कर… फिर देख सारे दरवाजे खुल जाएंगे।

26/11/2018

सीधेपन का लोग लाभ उठाते ही हैं. मनुष्य को इतना सरल-हृदयी नहीं होना चाहिए कि हर कोई उसे ठग ले. जंगल में सीधे खड़े वृक्षों को ही काटा जाता है. टेढ़े-मेढ़े वृक्ष बड़े सान से सीना ताने खड़े रहते है

25/11/2018

एक गुण सैकड़ों अवगुणों को छिपा लेता है. जिस प्रकार केवड़ा में कांटे होते है, कीचड़ में पैदा होता है, फिर भी अपनी सुगंध से सबको अपनी और आकर्षित करता है. गुलाब में भी कांटे होते है, लेकिन उसकी मधुर सुगंध उसके इस दोष को ढक लेती है.

24/11/2018

क्रोध यमराज के समान है, वह सब कुछ नष्ट कर डालता है. संतोष ही सुख-वैभव प्रदान करता है. विद्या कामधेनु के समान है और तृष्णा वैतरणी के समान कष्टकर है. हमें इन बातों को व्यवहार में लाकर इनके अनुसार ही कार्य करना चाहिए.

22/11/2018

भावनाएं इंसान को इंसान से जोड़ती हैं. दूर रहने वाला भी यदि हमारा प्रिय है तो वह हमेशा दिल के पास रहता है, जबकि पास रहने वाला भी हमारे दिल से कोसों दूर ही रहता है क्योंकि उसके लिए हमारे दिल में जगह नहीं होती.

21/11/2018

सुपात्र को दिए गए धन का फल अनन्त काल तक मिलता रहता है. भूखे को दिए गए भोजन का यश कभी ख़त्म नहीं होता. दान देना सबसे महान कार्य है.

20/11/2018

विद्या ही सर्वोच्च धन है. विद्या के कारण ही खाली हाथ होने पर भी विदेश में भी धन कमाया जा सकता है तथा मान सम्मान बढ़ाया जा सकता है. विद्या के अभाव में उच्च कुल में जन्मा व्यक्ति भी सम्मान नहीं पाता है.

19/11/2018

बुद्धिमान वही है जो अपनी कमियों को किसी के सामने उजागर न करें. घर की गुप्त बातें, धन का विनाश, दुष्टों द्वारा धोखा, अपमान, मन का चिंता इन बातों को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए.

14/10/2018

एक बार एक नौजवान लड़के ने सुकरात से पूछा कि सफलता का रहस्य क्या है?
सुकरात ने उस लड़के से कहा कि तुम कल मुझे नदी के किनारे मिलो. वो मिले. फिर सुकरात ने नौजवान से उनके साथ नदी की तरफ बढ़ने को कहा.और जब आगे बढ़ते-बढ़ते पानी गले तक पहुँच गया, तभी अचानक सुकरात ने उस लड़के का सर पकड़ के पानी में डुबो दिया.
सफ़लता

लड़का बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा , लेकिन सुकरात ताकतवर थे और उसे तब तक डुबोये रखे जब तक की वो नीला नहीं पड़ने लगा. फिर सुकरात ने उसका सर पानी से बाहर निकाल दिया और बाहर निकलते ही जो चीज उस लड़के ने सबसे पहले की वो थी हाँफते-हाँफते तेजी से सांस लेना.
सुकरात ने पूछा ,” जब तुम वहाँ थे तो तुम सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”
लड़के ने उत्तर दिया,”सांस लेना”
सुकरात ने कहा,” यही सफलता का रहस्य है. जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह से चाहोगे जितना की तुम सांस लेना चाहते थे तो वो तुम्हे मिल जाएगी” इसके आलावा और कोई रहस्य नहीं है.
दोस्तो जब हम अपनी जिंदगी में किसी एक चीज को पूरी शिद्दत से चाहते हैं तो हमारे दिमाग में हमारी यह शिद्दत इतनी intensity पैदा कर देती है की हमारा हर काम उसी एक चीज को पाने के मकसद से होने लगता है |
इसलिए अगर जीवन में सफ़ल होना चाहते हो तो सफ़लता तो अपना एक मात्र मकसद बना लो, हर समय दिमाग में सफ़लता के ही विचार आने चाहिए फिर वो दिन दूर नहीं जब आपको ये सफ़लता मिलेगी ही मिलेगी | में कभी कभी हम खुद भी नहीं समझ पाते की हम आगे क्यूँ नहीं बढ़ रहे है . हम वो क्यूँ नहीं कर पा रहे हैं जिसे हम सचमुच में करना चाहते हैं. ऐसी कौन सी ताकत है जिसने हमें रोक रक्खा है.

इन सब सवालों का जवाब जब हम खोजने बैठते हैं तो हमें कुछ समझ में नहीं आता की हमने अपनी ये लिमिट्स क्यूँ बना रखी हैं.

क्यूँ हमने खुद को एक दाएरे में कैद कर रखा है. हम जानते हैं की हमारे अन्दर कुछ कर दिखाने कैपेबिलिटी है- लेकिन फिर भी हम पता नहीं किस अनजान वजह से रुक जाते है.

अगर आपको भी इन सवालों ने परेशान किया है तो आज की इस कहानी को पूरा पढ़िए,

हो सकता है की ये कहानी आपने पहले भी सुनी या पढ़ी होगी लेकिन कहानी का लास्ट पार्ट ही आपके सारे सवालों का जवाब दे सकता हैं,

इसलिए जिन सवालों ने आपको परेशान कर रखा है उनका जवाब जानने के लिए थोडा वक्त जरुर दीजिये .

एक आदमी कहीं से गुजर रहा था, तभी उसने सड़क के किनारे बंधे हाथियों को देखा, और अचानक रुक गया. उसने देखा कि हाथियों के अगले पैर में एक रस्सी बंधी हुई है, वो सोच में पड़ गया की हाथी जैसे विशालकाय जीव लोहे की जंजीरों की जगह बस एक छोटी सी रस्सी से बंधे हुए हैं!!!

इस रस्सी को वो जब चाहे तोड़ कर भाग सकते है लेकिन वो कोशिश भी नहीं कर रहे है, ऐसी कौन सी ताकत है जिसने इन हाथिओं को रोक रखा है.

उसने पास खड़े महावत से पूछा कि भला ये हाथी इतनी शांति से क्यों खड़े हैं और भागने का प्रयास क्यों नही कर रहे हैं ?

तब महावत ने कहा, ” इन हाथियों को छोटे पर से ही इन रस्सियों से बाँधा जाता है, उस समय इनके पास इतनी ताकत नहीं होती की इस बंधन को तोड़ सकें. बार-बार प्रयास करने पर भी रस्सी ना तोड़ पाने के कारण उन्हें धीरे-धीरे यकीन होता जाता है कि वो इन रस्सियों को नहीं तोड़ सकते, और बड़े होने पर भी उनका ये यकीन बना रहता है, इसलिए वो कभी इसे तोड़ने का प्रयास ही नहीं करते.”

“यकीन” जिसे हम विश्वास कहते हैं, बचपन से ही हमें ये यकीन दिलवा दिया जाता हैं की हम बंधे हुए हैं, हमारी लिमिट्स तय हैं और हम उससे आगे नहीं जा सकते.

क्यूंकि बचपन में हमारे अन्दर जोश ज्यादा और ताकत कम होती है इसलिए हम बहुत बार असफ़ल होते हैं.

हमें बार बार हर रोज ये याद दिलाया जाता है की तुम ये नहीं कर सकते और धीरे धीरे हमारा बाल मन इसे सच मानने लगता है.

फिर बड़े होने पर जब हम कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो यहीं मन हमें बार बार रोक देता है, और हम समझ नहीं पाते की हम क्यूँ बार बार रुक जाते हैं.

याद रखिये दोस्तो असफलता जीवन का एक हिस्सा है ,और लगातार प्रयास करने से ही सफलता मिलती है. यदि आप भी ऐसे किसी बंधन में बंधें हैं जो आपको अपने सपने सच करने से रोक रहा है तो उसे तोड़ डालिए |

आप हाथी नहीं इंसान हैं. इसलिए जब तक जान है तब तक प्रयास करना मत छोड़िये |

किसी ने बहुत सही कहा है

गरीब पैदा होना गुनाह नहीं है लेकिन

गरीब ही मर जाना बहुत बड़ा गुनाह है ….

अब तय आपको करना है –

13/10/2018

हर सफलता की कुछ न कुछ कीमत होती है और वो कीमत चुकाए बिना आप उस सफलता को हासिल नहीं कर सकते .
आपकी लाइफ कैसे होगी – ये इस बात पर डिपेंड करता है की आपने अपनी लाइफ में कैसे डिसीजन लिए – इमेजिन कीजिये की आपने पानी की एक छोटी सी नाली बनाई और उसमे पानी भर दिया- अब ये पानी उसी तरफ जायेगा जिस तरफ आपने इस पानी के जाने के लिए रास्ता बनाया है-
SUCCESS - HINDI MOTIVATION BLOG
जिंदगी भी बिलकुल इस पानी की तरह ही है- इसके लिए आपको रास्ता बनाना होगा और जैसा रास्ता आप बनायेंगे ये उसी तरफ बढती चली जाएगी. इसकी अपनी कोई मर्जी नहीं है- अगर आप ये decide करते हैं की आप कोई रास्ता नहीं बनायेंगे तो ये जहाँ है वहीँ पर धीरे धीरे ख़तम हो जायेगी यां फिर इसको सही या गलत जिस तरफ भी रास्ता मिलेगा ये उसी तरफ बहना शुरू कर देगी-
तो आज ही decide कीजिये- खुद के लिए वो boundaries तय कीजिये जिसके अन्दर चलते हुए आपको अपनी मजिल तक पहुंचना है. खुद को हालातों के या वक्त के सहारे मत छोड़िये क्यूंकि वक्त वो समन्दर है जिसमे हर दिन लाखों लोग गुम हो जाते है.
– हमारे डिसीजन ही हमारी जिंदगी का सबसे अहम् पार्ट हैं. यहीं मेन ड्राइविंग फाॅर्स है जो ये तय करती है की हमारी जिंदगी कैसी होगी.
कहते हैं 1 मिनट में जिंदगी नहीं बदलती लेकिन उस 1 मिनट में लिया गया एक सही डिसीजन जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकता है, पर प्रॉब्लम ये है की लोग कंफ्यूज रहते हैं, सबके दिमाग में बहुत सारे आइडियाज होते हैं लेकिन किस पर काम करना है ये decide नहीं हो पाता , और ये इसलिए decide नहीं हो पाता क्यूंकि हमारी इच्छाशक्ति कमजोर होती है, हम पाना तो सब कुछ चाहते हैं लेकिन इसके लिए sacrifice कुछ नहीं करना चाहते.
तो दोस्तों अगर जिंदगी बदलना चाहते हो तो आज ही अपने लिए कुछ चीजे decide कर लीजिये. और जैसा की मैंने शुरुयात में कहा था – ये याद रखिये की हर सफलता की कुछ न कुछ कीमत होती है और वो कीमत चुकाए बिना आप उस सफलता को हासिल नहीं कर सकते .

Address

Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Motivation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category