CYSS Bihar

CYSS Bihar Chhatra Yuva Sangharsh Samiti (CYSS) - AAP Student Wing This people's anti-corruption movement has exposed the ugly and greedy face of our politicians.

For the past two years millions of common Indians came out on streets to fight against the biggest evil in our country today - corruption. No political party in India today works for the common man's needs. The Janlokpal Movement was a call to all the politicians of India to listen to the common man's plea. For almost 2 years we tried every single way available to plead our cause to the government

- peaceful protesting, courting arrest, indefinite fasting several rounds of negotiations with the ruling government - we tried everything possible to convince the government to form a strong anti- corruption law. But despite the huge wave of public support in favour of a strong anti-corruption law, all political parties cheated the people of India and deliberately sabotaged the Janlokpal Bill. The time for peaceful fasts and protests is gone. This is the time for action. Since most political parties are corrupt, greedy and thick skinned, it's time to bring political power back into the people's hands. We are not saying that every single politician is corrupt and greedy. There are many good intentioned people in politics today who want to work honestly for the people of India. But the current system of polity does not allow honest politicians to function. We are also not claiming that every single person who joins our party will be hundred percent honest. We are saying that it is the system that has become very corrupt and needs to be changed immediately. Our aim in entering politics is not to come to power; we have entered politics to change the current corrupt and self-serving system of politics forever. So that no matter who comes to power in the future, the system is strong enough to withstand corruption at any level of governance.

आग़ाज़, एक Alternative राजनीति का,आग़ाज़ Association of Students for Alternative Politics (ASAP) का 🔥
20/05/2025

आग़ाज़, एक Alternative राजनीति का,
आग़ाज़ Association of Students for Alternative Politics (ASAP) का 🔥

31/12/2024
20/11/2022

जय हिन्द साथयों सबसे पहले तो आप सभी छात्र-छात्राओँ का दिल से आभार की आपलोगों नें हाज़ारों की संख्या में अपना क़ीमती वोट देकर एक बार फिर से छात्र युवा संधर्ष समीति पर अपना विश्वास जाताया।साथियों उम्मीद है कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव-2022 के परिणाम अब तक आपके पास विभ्भिन माध्यम से पँहुच चुके होगें,जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में छात्र जदयू को 5 में से 4 सीट पर जीत दर्ज करने के लिए गुणगान किया गया होगा पर साथियों 19 नवम्बर 2022 का दिन पटना विश्वविद्यालय के चुनावी इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज किया जाएगा,और इसका पुरा श्रेय इसी संस्थान के आंदोलन से निकले पूर्वती छात्र और वर्तमान में सत्ता के सिंहासन पर घमण्ड और अहंकार से विरजमान काल्पनिक सुशासन और उनकीं चुटुकार सेना को दी जाएगी। साथियों जिस तरह से छात्र संघ चुनाव परिणाम को शासन और प्रशासन के इशारों पर बुरी तरह से प्रभावित किया गया है, वह चुनावी लोकतंत्र के लिए एक ख़तरे की घंटी है। सोचने वाली बात यह है कि जिस 2019 के छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू मूँह के बल गिरी थी ,आज कोरोना के दो साल बाद छात्र जदयू के लोंगों ने छात्रों के लिए अचानक ऐसा क्या कर दिया कि रातों-रात छात्र इनके पक्ष में खड़े हो गए। उदहारण के तौर पर यदि 2019 के छात्र संघ चुनाव का ज़िक्र किया जाये तो आप सिर्फ एक उदाहरण से समझ जाएँगें कि छात्र जदयू की पिछले चुनाव में क्या स्थिति थी। 2019 के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव मे इस संगठन के उपाध्यक्ष प्रत्याशी को महज़ 700 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समीति (सी वाई एस एस) को इसी उपाध्यक्ष पद पर लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं का समर्थन मिला और कमोबेश हर सीट पर छात्र जदयू की दुसरी पार्टीयों की तुलना में यही स्थिति थी।
साथियों कल रात पटना विश्वविद्यालय चुनाव में लोकतंत्र का गला घोटा गया है।कई साक्ष्य और बातें यह स्पष्ट इशारा करतीं हैं कि चुनाव में भयंकर धांधली करायी गयी है। सबसे पहली बात यह कि चुनाव परिणाम को चरणबद्ध तरीक़े से न बताकर सबसे अंत में क्यों बताया गया? पटना विमेंस कॉलेज की काउंसलर प्रत्याशी सौम्या पहले चरण से लेकर आख़री चरण तक सबसे आगे चल रहीं थी,उनके परिणाम को दो घण्टे बाद क्यों बताया गया? मतदान ख़त्म होने के बाद भी वहाँ मौजूद अधिकारी ने यह क्यों कहा कि मैं चुनावी परिणाम बताने में असमर्थ हूँ? साथियों सवाल कईं हैं लेकिन जवाब केवल एक है सत्ता के इशारे पर चुनावी लोकतंत्र की हत्या।
दोस्तों हम सभी यह भलीभांति जानते हैं कि नीतीश कुमार 2024 चुनाव में प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देख रहे हैं और वह इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है कि पटना विश्ववीद्यालय चुनाव परिणाम का बिहार के राजनीति में क्या अहमियत है, इसलिए नीतीश कुमार पीयू चुनाव को प्रभावित कर लोगों को यह भ्रमित करने की कोशिश कर रहें हैं कि बिहार के युवा और छात्र उनके तथा जदयू के पक्ष में हैं, पर काल्पनिक सुशासन कुमार की यह चाल और ग़लती कहीं उनकी राजनीति की ताबुत की आख़िरी कील साबित न हो ?
आख़िर में सभी छात्रों से विनम्रता से कहना चाहता हूँ कि आप इसे केवल पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम में धांधली के रूप में न देखें,यह पुरे बिहार के छात्र राजनीति को प्रभावित करने वाली घटना है क्योंकि पटना विश्वविद्यालय के राजनीति से ही बिहार के राजनीति के दरवाज़ा खुलता और बंद होता है बाकि तो आपलोग ख़ूद समझदार हैँ।
लोकतंत्र ज़िंदाबाद,छात्र एकता ज़िंदाबाद

आसिफ अली
(प्रदेश अध्यक्ष ,सी वाई एस एस)

कहलगाँव में आयोजित आम आदमी पार्टी के भागलपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री Abhinav Rai  जी के साथ भाग लेने पहुंचे युव...
27/09/2022

कहलगाँव में आयोजित आम आदमी पार्टी के भागलपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री Abhinav Rai जी के साथ भाग लेने पहुंचे युवा नेता श्री Himanshu Patel जी। बिहार का एक एक कार्यकर्ता श्री Arvind Kejriwal जी के भारत को नंबर 1 बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए तन मन धन से तैयार है।

BPSC परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना सरकार पर कलंक है। जाँच का ड्रामा करने के बजाय मुख्यमंत्री Nitish Kumar  जी को नैतिक ...
10/05/2022

BPSC परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना सरकार पर कलंक है। जाँच का ड्रामा करने के बजाय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

~ श्री सादिक़ रज़ा (संगठन प्रभारी - CYSS बिहार)

प्री पीएचडी की परीक्षा में जमकर हुई धांधली:- Ashif Ali
10/02/2022

प्री पीएचडी की परीक्षा में जमकर हुई धांधली:- Ashif Ali

PAT2021 प्री पीएचडी के परीक्षा परिणाम में जमकर हुई धांधलीप्री पीएचडी के परीक्षा परिणाम में हुए धांधली से छात्र काफी परेश...
08/02/2022

PAT2021 प्री पीएचडी के परीक्षा परिणाम में जमकर हुई धांधली

प्री पीएचडी के परीक्षा परिणाम में हुए धांधली से छात्र काफी परेशान है रोजाना विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं इसी दोनों दौरान आज CYSS & AISA के छात्र नेताओं ने मामले में संज्ञान लेते हुए छात्रों के साथ परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, रजिस्टर से छात्रों की मांग को लेकर मिले दबाव बनाने पर परीक्षा नियंत्रक ने वाइस चांसलर से बात की और प्री पीएचडी में एडमिशन को लेकर होने होने वाले इंटरव्यू को छात्रों की मांग पर तत्काल स्थगित कर दिया, और परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों के आवेदन को चांसलर को मेल किया है, CYSS के प्रदेश अध्यक्ष Ashif Ali ने कहा के विश्वविद्यालय दलाली का अड्डा हो चुका है यहां के कण-कण में भ्रष्टाचार व्याप्त है और कुलपति महोदय विश्व विद्यालय के समस्त सिस्टम को मुजफ्फरपुर स्थापित करना चाहते हैं जो किसी भी हाल में होने नहीं देंगे अगर स समय कॉपी के मूल्यांकन में हुई धांधली को समाप्त कर कॉपी का विधिवत मूल्यांकन कर परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया तो छात्र लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे मौके पर आयशा के विश्वविद्यालय संयोजक प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि अगर कॉपी का पुनर्मूल्यांकन का आदेश अभिलंब नहीं दिया गया तो कल विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी मौके पर प्री पीएचडी के अमित कुमार, रूपेश कुमार, सादिक हुसैन, साइन सुल्ताना, रुकैया, अलका कुमारी, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे

मगध महिला कॉलेज के बाहर CYSS पटना विश्वविद्यालय इकाई की महासचिव मुनमुन कुमारी जी के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान म...
03/01/2022

मगध महिला कॉलेज के बाहर CYSS पटना विश्वविद्यालय इकाई की महासचिव मुनमुन कुमारी जी के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में सैंकड़ों छात्राओं ने ली CYSS की सदस्यता। लड़कीयों के बीच देखने को मिला केजरीवाल का‌ क्रेज़। दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बिहार तक बज रहा है डंका।

पटना विश्वविद्यालय की कद्दावर छात्र नेत्री मुनमुन गुप्ता के CYSS में शामिल होने की खबर बनी अखबारों की सुर्खियां।
03/01/2022

पटना विश्वविद्यालय की कद्दावर छात्र नेत्री मुनमुन गुप्ता के CYSS में शामिल होने की खबर बनी अखबारों की सुर्खियां।

Address

21, IAS Colony
Patna

Telephone

08809707340

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CYSS Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CYSS Bihar:

Share