Jan Adhikar Party Loktantrik

Jan Adhikar Party Loktantrik "हम पप्पू यादव जी के साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे"

जन अधिकार पार्टी(लो०) का गठन 30 अगस्त 2015 को माननीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी द्वारा किया गया। पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना है, जिसको लेकर पूरी मजबूती से श्री पप्पू यादव जी के साथ-साथ हमारे तमाम नेतागण एवं कार्यकर्तागण समर्पित हैं।

हमारा यह लक्ष्य है कि हम समाज के हर वर्गों को एकसाथ लेकर इस सफर पर आगे बढ़ते रहें एवं जनता के अधिकारों को लेकर जन अधिकार पार्टी संघर्ष करती रहे।

पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के साथ बीती रात कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना बेहद निंदनीय है। आज...
16/09/2025

पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के साथ बीती रात कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना बेहद निंदनीय है। आज सभी पीड़ित छात्र न्याय की गुहार लेकर माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी के सांसद कार्यालय अर्जुन भवन पहुँचे और अपनी व्यथा साझा की।

इस घटना को लेकर सांसद जी ने बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह जी सहित पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की और पूरी घटना की निष्पक्ष जाँच की माँग की।

सांसद जी ने कहा कि ऐसी घटनाएँ बार-बार होना छात्रों के भविष्य और माहौल के लिए बेहद चिंताजनक है। इसलिए मंत्री जी से विशेष आग्रह है कि इस मामले की गहन जाँच कर दोषी कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने र्खुदा आवास पर आयोजित जनता दर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्य...
16/09/2025

आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने र्खुदा आवास पर आयोजित जनता दर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया। इस दौरान कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इसके उपरांत सांसद जी ने र्खुदा महोत्सव का निरीक्षण किया और आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। साथ ही महोत्सव की तैयारियों एवं प्रबंधन की जानकारी ली तथा इसे सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी का आज दिनांक 16 सितम्बर, 2025 का कार्यक्रम।
16/09/2025

माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी का आज दिनांक 16 सितम्बर, 2025 का कार्यक्रम।

बेटे का हर फर्ज निभाऊंगापूर्णिया को नंबर वन बनाऊंगा...: माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी
15/09/2025

बेटे का हर फर्ज निभाऊंगा
पूर्णिया को नंबर वन बनाऊंगा...

: माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी

आज पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन की खुशी के अवसर पर माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने पूर्णिया के लाइन ...
15/09/2025

आज पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन की खुशी के अवसर पर माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने पूर्णिया के लाइन बाज़ार चौक पर आम जनों के बीच खीर वितरण कर सबका मुँह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि यह पल पूर्णिया की जनता के लंबे संघर्ष और सपनों की जीत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में हम सबकी साझी भागीदारी है। पूर्णिया एयरपोर्ट अब विकास और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है।

प्रणाम पूर्णिया पूर्णिया के लिए चुनाव पूर्व लिया हर संकल्प को ससमय पूर्ण करना परम लक्ष्य! आज से पूर्णिया आसमान में उड़ान...
15/09/2025

प्रणाम पूर्णिया
पूर्णिया के लिए चुनाव पूर्व लिया हर संकल्प को ससमय पूर्ण करना परम लक्ष्य! आज से पूर्णिया आसमान में उड़ान भरेगा, विकास की नई गाथा रचेगा। बीस साल दूर था एक वर्ष तीन माह में सेवा समर्पण से समग्र प्रगति का समुचित प्रयास किया। यह अनवरत निरंतर जारी रहेगा। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र, सीमांचल कोसी क्षेत्र को प्रगति पथ पर आगे लाकर देश में सर्वश्रेष्ठ बनाना है।

: माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी

आज पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने पूर्णिया...
15/09/2025

आज पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने पूर्णिया जिला के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत लालगंज पंचायत वार्ड संख्या-04 के निवासी छोटू लाल मंडल जी को किराना दुकान शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मूसापुर गाँव में बिजली के तार गिरने से 27 गायों की दर्दनाक मौ.त हो गई थी। आज माननीय ...
14/09/2025

कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मूसापुर गाँव में बिजली के तार गिरने से 27 गायों की दर्दनाक मौ.त हो गई थी। आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी गाँव पहुँचे और सभी 14 पीड़ित परिवारों से मिलकर हर परिवार को अपनी ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान सांसद जी ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र यादव जी के ओएसडी, उत्तर बिहार बिजली विभाग के एम.डी. और कोढ़ा के सीओ सहित संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आग्रह किया।

समस्त प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। #हिन्दी_दिवस
14/09/2025

समस्त प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#हिन्दी_दिवस

आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने सबलपुर, सोनपुर और छपरा में गंगा से कटाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो...
13/09/2025

आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी ने सबलपुर, सोनपुर और छपरा में गंगा से कटाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की पीड़ा और कठिनाइयों को देखकर यथा संभव मदद का प्रयास किया गया और बाढ़ पीड़ित परिवारों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद जी ने सारण जिला अधिकारी से बातचीत कर तुरंत कम्युनिटी किचन चालू करने का आग्रह किया, ताकि प्रभावित परिवारों को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही विभागीय सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल से विस्तृत चर्चा कर राहत कार्यों को तेज करने की भी मांग की।

सांसद जी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत का है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, हम बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

सारण जिला के दरियापुर बेला गांव के वीर सपूत आर्मी जवान छोटू कुमार जी श्रीनगर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थ...
13/09/2025

सारण जिला के दरियापुर बेला गांव के वीर सपूत आर्मी जवान छोटू कुमार जी श्रीनगर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी उनके शोकाकुल परिजनों से मिले और सांत्वना देते हुए ₹50,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। सांसद जी ने आश्वस्त किया कि गाँव में शहीद छोटू कुमार जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और इसमें पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, शहीद छोटू कुमार जी का नाम सदैव अमर रहेगा।

सिवान जिला के चैनपुर गाँव में बीते दिन अपराधियों द्वारा पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि लाली यादव जी की निर्मम ह.त्या ने पूर...
12/09/2025

सिवान जिला के चैनपुर गाँव में बीते दिन अपराधियों द्वारा पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि लाली यादव जी की निर्मम ह.त्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। यह केवल एक परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का अपूरणीय नुकसान है।

आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी चैनपुर पहुँचे और स्व. लाली यादव जी के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

सांसद जी ने कहा कि यह ह.त्या प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस सरकार में जनता की आवाज़ उठाने वाले जनप्रतिनिधि को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया जाए, वहाँ आम आदमी की सुरक्षा कैसे संभव होगी?

उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी इस लड़ाई में वे पूरी ताक़त से उनके साथ खड़े हैं। इस घटना के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख़्त कार्रवाई ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी होगी।

सांसद जी ने कहा कि हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह न बचे। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति की सुरक्षा का प्रश्न नहीं, बल्कि पूरे समाज की शांति और विश्वास का सवाल है।

Address

Qwality Complex, North Mandiri
Patna
800001

Telephone

+919334993504

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Adhikar Party Loktantrik posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jan Adhikar Party Loktantrik:

Share