police jawan

police jawan shorts and videos related to police is uploaded in this page.

07/07/2025

आईआरबी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति ने कहा मानसिक रूप से थी परेशान, पुलिस जांच पड़ताल में जुटीगिरिडीह में आई...
06/07/2025

आईआरबी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति ने कहा मानसिक रूप से थी परेशान, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

गिरिडीह में आईआरबी जवान की पत्नी ने फां,सी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। घटना शनिवार शाम की है। मृ,तका की पहचान बबीता देवी (45 वर्ष ) के रुप में की गयी है। घटना के बाद मृ,तका के मायके वाले गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह शहर के बभनटोली – राजेंद्र नगर में आईआरबी का जवान मनोज पासी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। मनोज पासी आईआरबी-9 डीएसपी आवास में खाना बनाने का काम करते हैं तो उनका बड़ा बेटा पलामू में रहता है और छोटा बेटा अभी गिरिडीह में रह रहा है। मनोज ने बताया की आज शाम को वह घर में राशन का समान खरीदकर घर में रखा और फिर ड्यूटी के लिए निकल गया। इस दौरान उनका छोटा बेटा भी गुपचुप खाने के लिए बाजार गया हुआ था। उन्होंने बेटे को फोन कर बताया की घर में राशन का सामान रखा हुआ है जाकर माँ की मदद कर देना। कुछ देर के बाद जब उनका छोटा बेटा घर पहुंचा तो घर में अपनी माँ को फंदे से लटका हुआ देख तुरंत उन्हें फोन किया, जैसे ही उन्होंने यह सुना तो वे दौड़े – भागे घर पहुंचे और आनन – फानन में बबीता को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृ,त घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाल। फिलहाल इस मामले में मृ,तका के मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। वंही पुलिस जांच – पड़ताल में जुट गई है।

झारखंड(jharkhand): श्रावणी मेला 2025…देवघर प्रशासन ने प्रसाद सामग्री की दरें की जारी, अधिक कीमत वसूलने पर होगी कड़ी कार्...
04/07/2025

झारखंड(jharkhand): श्रावणी मेला 2025…देवघर प्रशासन ने प्रसाद सामग्री की दरें की जारी, अधिक कीमत वसूलने पर होगी कड़ी कार्रवाई-

झारखंड के देवघर जिले में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। यह मेल 9 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में श्रावणी मेला को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है। आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रसाद सामग्रियों की गुणवत्ता व कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने चूड़ा, ईलायची दाना और पेड़ा की कीमत निर्धारित कर दी हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए है कि निर्धारित दर से अधिक राशि कोई भी नहीं वसूलेगा। अगर कोई दुकानदार एस करते पकड़ जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चूड़ा, ईलायची दाना और पेड़ा के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अनियमितता की सूचना वे तुरंत प्रशासन को दें।
इस प्रकार है प्रसाद की निर्धारित दरें:
रायपुर चुड़ा की कीमत 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जो कि 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से है। वहीं वर्द्धमान चुड़ा की कीमत 4800 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसका प्रति किलोग्राम मूल्य 60 रुपये है।

बता दें कि पेडा दो प्रकार की सामग्री के आधार पर बनाया जाता है। पहले प्रकार में 800 ग्राम खोवा और 200 ग्राम चीनी प्रयोग की जाती है, जिसकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो है। दूसरे प्रकार में 700 ग्राम खोवा और 300 ग्राम चीनी का उपयोग होता है, जिसकी दर 360 रुपये प्रति किलो तय की गई है। वहीं ईलायची दाना की कीमत 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जो कि 80 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुसार है।

04/07/2025

मुहर्रम को देखते हुए राज्य के सभी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल किया गया।
इस बार ताजिया जुलूस के दौरान नही कटेगी बिजली।

साइबर ठगी का शिकार हुए BJP विधायक1.27 लाख रुपये का लगा चूनासाइबर ठगों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है कि उन्होंने विधायक तक को ...
01/07/2025

साइबर ठगी का शिकार हुए BJP विधायक

1.27 लाख रुपये का लगा चूना

साइबर ठगों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है कि उन्होंने विधायक तक को अपने झांसे में ले लिया.
झारखंड से पांकी विधायक शशिभूषण मेहता को अपने जाल में फंसा कर साइबर ठगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.27 लाख रुपये का चूना लगा दिया.
विधायक ने मामले को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विधायक ने आवेदन में बताया कि बीते गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उन्हें रितेश कुमार नामक एक व्यक्ति ने कॉल किया.
उसने खुद को जीएसटी कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा में जीएसटी कस्टम विभाग द्वारा जब्त गाड़ियों की नीलामी की जा रही है. इसके बाद उसने विधायक के व्हाट्सऐप पर गाड़ियों की तस्वीर भेजी और बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की कीमत 12.70 लाख रुपये है.
नीलामी की गाड़ी खरीदने में विधायक ने दिलचस्पी दिखायी, तो युवक ने कहा कि नीलामी में भाग लेने के लिए उन्हें गाड़ी की कुल कीमत का 10 प्रतिशत पहले भुगतान करना होगा.
इसके बाद आरोपी रितेश कुमार ने उन्हें अनूप नामक व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि राशि का भुगतान उसके नंबर पर कर दें.
इसके बाद विधायक के निजी सहायक सरोज कुमार चटर्जी को आरोपियों द्वारा दिए अकाउंट नंबर 1.27 लाख पैसा भेज दिया.
पैसे मिलने के बाद विधायक को एक रसीद भी भेजी गयी, जो कि फर्जी थी. पैसे मिलने के बाद से दोनों आरोपियों का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है. जब विधायक को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया.

साइबर अपराधी द्वारा उपायुक्त का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।उ...
01/07/2025

साइबर अपराधी द्वारा उपायुक्त का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सभी से अपील किया है कि इस प्रकार के फर्जी फेसबुक अकाउंट पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दे तथा इस मामले को रिपोर्ट कर ब्लॉक करें

30/06/2025

भोगनाडीह में प्रशासन और पब्लिक के बीच हुए झड़प में पुलिस के 3 जवान गंभीर रूप से चोटिल, तीर से हमला किया गया। साथ ही कई आम जन के घायल होने की सूचना,...

30/06/2025

Home » साहिबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस पर बवाल, तीर-धनुष चलने के बाद पुलिस-ग्रामीणों में झड़प

साहिबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस पर बवाल, तीर-धनुष चलने के बाद पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
हिरासत, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले के बीच तनावपूर्ण हुआ माहौल, कई घायल।

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले स्थित भोगनाडीह गांव में हूल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता गया और देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले बैठा। संताल आदिवासी समुदाय और पुलिस के बीच झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

कार्यक्रम स्थल पर तीर-धनुष चलने से बिगड़ा माहौल

हूल दिवस के अवसर पर सिद्धो-कान्हू पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल मुर्मू के संगठन द्वारा किया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर तीर-धनुष चलने की घटना के बाद विवाद बढ़ गया। माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने कार्यक्रम से पहले सिद्धो-कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।

पंडाल तोड़ने से भड़के ग्रामीण, पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन ने रात में कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पंडाल को खोल दिया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को बरहेट पीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया और सिद्धो-कान्हू पार्क में लगे तालों को तोड़ दिया गया।

चंपई सोरेन और सीता सोरेन को होना था शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व विधायक सीता सोरेन को भी शामिल होना था, लेकिन हंगामे और पुलिस की कार्रवाई के चलते माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Home/Breakingझारखंड पुलिस को मिलेगी हाई-स्पीड ताकत, खटारा गाड़ियां होंगी नीलाम, बोलेरो और अपाचे से होगी गश्तीJharkhand p...
30/06/2025

Home/Breaking
झारखंड पुलिस को मिलेगी हाई-स्पीड ताकत, खटारा गाड़ियां होंगी नीलाम, बोलेरो और अपाचे से होगी गश्ती
Jharkhand police will get high-speed power, junk vehicles will be auctioned, Bolero and Apache will be used for patrolling
Photo of ashrita ashritaJune 29, 2025

रांची। झारखंड पुलिस अब चकाचक गाड़ियों में नजर आयेंगे। पुलिसकर्मियों को जल्द ही अब खटारा और जर्जर गाड़ियों से मुक्ति मिल जायेगी। राज्य सरकार ने पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 1255 नई बोलेरो और 1697 हाई-स्पीड मोटरसाइकिल (TVS अपाचे) खरीदने की मंजूरी दे दी है।



कहा जा रहा है कि इस फैसले से न केवल गश्ती व्यवस्था को तेज और प्रभावशाली होगी, बल्कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को बेहतर संसाधनों से लैस हो जायेगी। राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव ने की।



पिछले दिनों हुई बैठक में योजना एवं विकास विभाग, कार्मिक विभाग, वित्त विभाग, और गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में झारखंड पुलिस के लिए कुल 2952 वाहन खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें बोलेरो और अपाचे मोटरसाइकिलें शामिल हैं।



क्यों जरूरी है यह बदलाव?

अगर आंकड़ों की बात करें तो झारखंड के कुल 606 थानों में से 282 थाने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं। इन इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया और गश्ती के लिए विश्वसनीय और तेज़ रफ्तार वाहनों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब बोलेरो जैसी दमदार गाड़ी और अपाचे जैसी तेज रफ्तार बाइक से पुलिस को फील्ड में कहीं भी तत्काल पहुंचने में सुविधा होगी।



सरकार ने यह भी कहा कि अपराधी यदि बाइक से भागने की कोशिश करते हैं, तो पुलिस की हाई-स्पीड अपाचे बाइक उनकी रफ्तार को मात देने में सक्षम होगी। इसी तरह बोलेरो का इस्तेमाल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने और मुठभेड़ या छापेमारी जैसे अभियानों में करेंगे।



खटारा गाड़ियां जाएंगी नीलामी में

राज्य सरकार ने राज्य में 2212 अनफिट वाहनों की नीलामी को भी मंजूरी दे दी है। इनमें 1079 चार पहिया और 1133 दो पहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहनों की स्थिति ऐसी थी कि न केवल वे ड्यूटी में बाधा बन रहे थे, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरे से खाली नहीं थे।

पूर्व में अग्निशमन विभाग की कई जर्जर गाड़ियां नीलाम की जा चुकी हैं, और अब राज्य स्तर पर यह बड़ी नीलामी प्रक्रिया होने जा रही है। नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि को राज्य कोषागार में जमा कराया जाएगा, जिससे अन्य प्रशासनिक कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलेगा।



अन्य विभागों के लिए भी वाहन खरीद की प्रक्रिया जारी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के लिए फोक्सवैगन वर्चुस कार खरीदी जाएगी। साथ ही राज्य के कुछ अन्य विभागों के लिए भी आवश्यकतानुसार नए वाहन खरीदने की प्रक्रिया जारी है। #आईआरबी

26/06/2025

Salute to this brave heart 💓 #आईआरबी

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when police jawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share