05/06/2026
आज दिनांक 05 जून 2026 को श्रीमती पलका सहनी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के मुख्यालय में बैठक आहूत की गई।बैठक में श्री मनोज कुमार, सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार ने संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार को पीपीटी के माध्यम से विभाग द्वारा केंद्र सरकार के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य की कई ग्राम पंचायतें स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं।संयुक्त सचिव, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य के त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त तथा जवाबदेह बनाने के लिए आगामी वर्षों हेतु स्थानीय जरूरतों एवं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए।बैठक में श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, श्री नजर हुसैन, अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
Deepak Prakash
Ministry of Panchayati Raj, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar