07/08/2026
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान के क्षेत्र में साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना द्वारा जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अवधि में वित्तीय साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 1,14,918 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें ₹104.05 करोड़ की राशि होल्ड कराई गई। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित 13,642 शिकायतें दर्ज की गईं तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर 1,77,910 कॉल प्राप्त हुए।
जनवरी–जून 2026 के दौरान ₹9.99 करोड़ की राशि पीड़ितों को वापस कराई गई, 2,942 कांड दर्ज किए गए तथा 552 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त Cyber Intelligence एवं Cyber Prahar अभियान के अंतर्गत संदिग्ध मोबाइल नंबर, IMEI तथा म्यूल अकाउंट के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
उक्त उपलब्धियों के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना, श्री अवकाश कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर अपराध से बचें।
Ministry of Home Affairs, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार
Cyber Dost