11/04/2024
क्या मैदान से आगे दौर लगा पाएंगे बड़े मियाँ छोटे मियाँ।
बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और अक्षय कुमार एक दूसरे को टक्कर देते हुए, अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर सिनेमा के बड़े परदों पर ,11 अप्रैल ईद के दिन अपने प्रशंसकों को ईद कि मुबारकबाद देने के लिए बड़े परदे पर उतर चुके है ।
अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा सह-लिखित और निर्देशित मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है । इस फिल्म के मुख्य किरदार अजय देवगन , प्रियामणि और गजराज राव हैं । फिल्म मैदान 1950 और 1960 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम युग पर आधारित है। यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, जो भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच थे और जिन्हें ''भारतीय फुटबॉल के पिता " के रूप में जाना जाता है।
फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है , कि कैसे रहीम ने भारतीय फुटबॉल टीम को एक नई दिशा दी और उन्हें कई जीत दिलाई। फिल्म में टीम के खिलाड़ियों के बीच संघर्ष और उनके बीच दोस्ती भी दिखाई गई है ।
वहीं दूसरी तरफ, अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित बड़े मियां छोटे मियां एक एक्शन -थ्रिलर फिल्म है । इस फिल्म मे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं मे है । इसमें मानुषी छिल्लर , अलाया एफ , सोनाक्षी सिन्हा और रोनित बोस रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं । इस फिल्म में अक्षय कुमार बड़े मियां और टाइगर श्रॉफ छोटे मियां और दोनों पुलिस कर्मियों के भूमिका मे एक्शन और कॉमेडी करते नजर आएंगे ।
आगे देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन कि मैदान या अक्षय कुमार कि बड़ी मियां छोटे मियां कौन सबसे ज्यादा कमाई कर पाती है ।