12/09/2026
"जान जोखिम में डालकर सेवा हमारी पहचान है, पर क्या केवल आश्वासन ही हमारा मानदेय है?"
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हर आपदा में जान हथेली पर रख कर निभाई है जिम्मेदारी,
अब सरकार की बारी है, पूरी करे हक और सम्मान की तैयारी!"
"जहाँ आपदा, वहाँ मित्र — सेवा ही हमारा संकल्प!" 🇮🇳🌊
जब बाढ़ का पानी रास्ते रोक देता है और चारों तरफ सिर्फ संकट दिखाई देता है, तब शुरू होती है हमारे हौसलों और सेवा की असली परीक्षा।
बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 'आपदा मित्र' दिन-रात ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं। नावों के सहारे सुदूर और जलमग्न इलाकों में पहुँचकर हर ज़रूरतमंद परिवार, बुजुर्ग और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाना तथा उन तक राहत पहुँचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।
यह तस्वीर सिर्फ एक बचाव अभियान की नहीं, बल्कि हमारे समर्पण, अदम्य साहस और मानवता की सेवा के अटूट जज़्बे की पहचान है।
हर परिस्थिति में, हर मुश्किल घड़ी में — आपका 'आपदा मित्र संघ बिहार' सदैव आपके साथ खड़ा है। 🤝🧡