Central Integrated Pest Management Centre, Patna - DPPQ&S

  • Home
  • India
  • Patna
  • Central Integrated Pest Management Centre, Patna - DPPQ&S

Central Integrated Pest Management Centre, Patna - DPPQ&S TO MAINTAIN THE ECOLOGICAL BALANCE OF NATURAL FAUNA BY POPULARIZING “IPM TECHNOLOGY”.

रसूलपुर पंचायत, सोनपुर प्रखंड, सारण जिला (बिहार) में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनदिनांक ...
25/06/2026

रसूलपुर पंचायत, सोनपुर प्रखंड, सारण जिला (बिहार) में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 24.06.2026 को केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सी.आई.पी.एम.सी.), पटना द्वारा रसूलपुर पंचायत, सोनपुर प्रखंड, सारण जिला (बिहार) में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी गई तथा अनावश्यक एवं अंधाधुंध कीटनाशक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। किसानों को कीट प्रबंधन हेतु रासायनिक कीटनाशकों के विकल्प के रूप में समेकित नाशीजीव प्रबंधन (आई.पी.एम.) की विभिन्न तकनीकों जैसे पीले एवं नीले स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, बीज उपचार, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई तथा मृदा परीक्षण आदि के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।

किसानों को पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उत्पादन लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा सुरक्षित कृषि उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की तथा विशेषज्ञों द्वारा उनके समाधान भी सुझाए गए।

कार्यक्रम में किसानों की सक्रिय सहभागिता रही तथा इसे राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

🧘‍♂️ योग से स्वास्थ्य, संतुलन और ऊर्जा की ओर एक कदमअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्...
21/06/2026

🧘‍♂️ योग से स्वास्थ्य, संतुलन और ऊर्जा की ओर एक कदम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सी.आई.पी.एम.सी.), पटना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प दोहराया।

#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस2026

"खेत बचाओ अभियान – बेझाडीह पंचायत, समस्तीपुर में किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"दिनांक 19.06.2026 को केंद्रीय ...
21/06/2026

"खेत बचाओ अभियान – बेझाडीह पंचायत, समस्तीपुर में किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"
दिनांक 19.06.2026 को केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सी.आई.पी.एम.सी.), पटना द्वारा समस्तीपुर जिले के बेझाडीह पंचायत में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को समेकित नाशीजीव प्रबंधन (आई.पी.एम.) तकनीकों, मित्र कीटों के संरक्षण, फेरोमोन ट्रैप के उपयोग तथा कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका समाधान वैज्ञानिक एवं तकनीकी सुझावों के माध्यम से किया गया।

किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने, उत्पादन लागत कम करने तथा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मोहीउद्दीननगर (समस्तीपुर) में किसानों को समेकित कीट प्रबंधन (आई.पी.एम.) तकनीकों के प्रति किया...
21/06/2026

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मोहीउद्दीननगर (समस्तीपुर) में किसानों को समेकित कीट प्रबंधन (आई.पी.एम.) तकनीकों के प्रति किया गया जागरूक

केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सी.आई.पी.एम.सी.), पटना द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मोहीउद्दीननगर, समस्तीपुर में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बीज उपचार, फेरोमोन ट्रैप, जैविक नियंत्रण एजेंटों के उपयोग तथा आवश्यकता आधारित कीटनाशक प्रयोग की जानकारी दी गई।

किसानों को अंधाधुंध कीटनाशक उपयोग के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपयोग तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम – द्वितीय सप्ताह, जून 2026दिनांक: 07 जून 2026स्थान: ग्राम तिसिऔता, प्रखंड पातेपुर, जिला वैशाली...
17/06/2026

खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम – द्वितीय सप्ताह, जून 2026

दिनांक: 07 जून 2026
स्थान: ग्राम तिसिऔता, प्रखंड पातेपुर, जिला वैशाली, बिहार

केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (CIPMC), पटना द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) श्रीमती छवि छाया एवं किसान सलाहकार, पातेपुर (वैशाली) के सहयोग से दिनांक 07 जून 2026 को ग्राम तिसिऔता, प्रखंड पातेपुर, जिला वैशाली में “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम मुखिया, प्रगतिशील कृषकों तथा क्षेत्र के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM), पातेपुर श्रीमती छवि छाया द्वारा सभी उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा उपस्थित अधिकारियों का परिचय कराया।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) श्री संजय सिंह ने सतत कृषि के लिए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा परीक्षण की आवश्यकता एवं प्रक्रिया तथा कीटनाशकों का केवल आवश्यकता पड़ने पर एवं अनुशंसित मात्रा में प्रयोग करने के संबंध में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

पौध संरक्षण अधिकारी (PPO) एवं टीम लीडर, CIPMC पटना श्री विवेक कांत गुप्ता ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर बल देते हुए किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (IPM) तकनीक से अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल पौध संरक्षण उपायों के अंतर्गत ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, कीट-रोगजनक जैव-एजेंट, फेरोमोन ट्रैप, विभिन्न प्रकार के स्टिकी ट्रैप, वानस्पतिक अर्कों तथा प्राकृतिक शत्रुओं के संरक्षण की भूमिका एवं उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सहायक पौध संरक्षण अधिकारी (APPO), CIPMC पटना श्री सज्जाद सैयद अहसन ने मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु जैविक खाद, गोबर की खाद एवं एजोला के उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को ट्राइकोडर्मा द्वारा बीजोपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। साथ ही फेरोमोन ट्रैप, प्रकाश प्रपंच (Light Trap), ल्यूर ट्रैप, पीला स्टिकी ट्रैप (Yellow Sticky Trap) एवं नीला स्टिकी ट्रैप (Blue Sticky Trap) के महत्व, उपयोग एवं स्थापना विधि की जानकारी देते हुए पर्यावरण-अनुकूल नाशीजीव प्रबंधन में उनकी उपयोगिता को समझाया।

सहायक पौध संरक्षण अधिकारी (APPO), CIPMC पटना श्री मोहन कुमार ने कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने कीटनाशकों के सुरक्षित संचालन तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के सही उपयोग का प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों को केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड एवं पंजीकरण समिति (CIB&RC) द्वारा अनुशंसित एवं पंजीकृत कीटनाशकों का ही प्रयोग करने तथा लेबल दावों (Label Claims) के अनुसार उनका उपयोग करने की सलाह दी।

तकनीकी सहायक (TA), CIPMC पटना श्री अंकित कुमार ने राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली (NPSS App) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों एवं कृषि कर्मियों को ऐप की विभिन्न विशेषताओं, संचालन प्रक्रिया तथा फसलों में नाशीजीवों की निगरानी, डेटा संकलन एवं समयबद्ध प्रबंधन निर्णयों में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने NPSS App के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि यह प्रणाली नाशीजीव प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने में सहायक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों ने “खेत बचाओ अभियान” की शपथ ग्रहण की तथा सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने का संकल्प लिया।

Did you know? Studies show that most PM-KISAN beneficiaries use the support for seeds, fertilisers, pesticides and other...
11/06/2026

Did you know? Studies show that most PM-KISAN beneficiaries use the support for seeds, fertilisers, pesticides and other productive agricultural investments.
MSP procurement tells a powerful story. Procurement increased from nearly 7,000 LMT during 2004-14 to 12,292 LMT during 2014-26, ensuring greater income support for farmers.

A major transformation in agriculture is often overlooked. Farmers today have access to digital platforms, soil testing,...
11/06/2026

A major transformation in agriculture is often overlooked. Farmers today have access to digital platforms, soil testing, direct transfers and scientific advisory services at an unprecedented scale.

Agriculture grows when markets become accessible. Nearly 2 crore farmers have registered on e-NAM, reducing dependence o...
11/06/2026

Agriculture grows when markets become accessible. Nearly 2 crore farmers have registered on e-NAM, reducing dependence on middlemen and improving market access.
India's agricultural story is also a story of technology. Nearly 26 crore Soil Health Cards have helped farmers make informed decisions about crop nutrition and productivity.

MSP procurement tells a powerful story. Procurement increased from nearly 7,000 LMT during 2004-14 to 12,292 LMT during ...
11/06/2026

MSP procurement tells a powerful story. Procurement increased from nearly 7,000 LMT during 2004-14 to 12,292 LMT during 2014-26, ensuring greater income support for farmers.

11/06/2026

Address

Ramsshila Complex, Near Bimal Hospital, CIPMC Patna
Patna
801503

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Central Integrated Pest Management Centre, Patna - DPPQ&S posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share