RARI-Patna

RARI-Patna Regional Ayurveda Research Institute, CCRAS, Ministry of Ayush, Govt. of India

न्यूज़ पेपर कटिंग Ministry of Ayush, Government of India Prataprao Jadhav Central Council for Research in Ayurvedic Scien...
21/08/2026

न्यूज़ पेपर कटिंग
Ministry of Ayush, Government of India Prataprao Jadhav Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rari Patna Bihar Lok Bhavan

दिनांक 19.08.2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 का शुभारंभ किया गया। यह ...
21/08/2026

दिनांक 19.08.2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर डॉ. बनमाली दास, प्रभारी, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना तथा डॉ. कुमारी अर्चना, नोडल अधिकारी सहित संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह बताया गया कि भ्रष्टाचार केवल वित्तीय अनियमितताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, नियमों की अनदेखी, पक्षपात, अनुचित लाभ, पारदर्शिता की कमी तथा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग जैसी गतिविधियाँ भी संस्थागत सतर्कता के दायरे में आती हैं।
अभियान की आगामी तीन माह की अवधि के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी सभी को जानकारी दी गई। इनमें सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों एवं आमजन के बीच जागरूकता, शपथ/प्रतिज्ञा कार्यक्रम, व्याख्यान एवं संवाद, पोस्टर/बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं।
सभी को यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को दूर करना केवल किसी एक अधिकारी या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर नियमों का पालन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और नैतिक आचरण अपनाकर भ्रष्टाचार-मुक्त एवं सुशासित व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
आइए, हम सभी मिलकर सत्यनिष्ठा को अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहें और “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
#सतर्कता_जागरूकता_अभियान2026
#सत्यनिष्ठा_से_समृद्धि






Ministry of Ayush, Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rari Patna Prataprao Jadhav Rohit Ravte

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳दिनांक 15 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पट...
15/08/2026

🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

दिनांक 15 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान प्रभारी डॉ. बनमाली दास द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी अनुसंधान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान प्रभारी डॉ. बनमाली दास,
डॉ. बालाजी पोटभरे, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. कुमारी अर्चना, अनुसंधान अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

आइए, हम सभी मिलकर एकता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए संस्थान की प्रगति के साथ-साथ आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

जय हिन्द! 🇮🇳
वन्दे मातरम्! 🇮🇳


Ministry of Ayush, Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Prataprao Jadhav Rari Patna Rohit Ravte Bihar Lok Bhavan Press Information Bureau - PIB, Government of India Journey of news RARI-Patna

दिनांक 30 जुलाई 2026 को डब्ल्यूसीएच–एससीएसपी कार्यक्रम के अंतर्गत आईएमआर-एनीमिया परियोजना के तहत लोहिया नगर, पटना में एन...
31/07/2026

दिनांक 30 जुलाई 2026 को डब्ल्यूसीएच–एससीएसपी कार्यक्रम के अंतर्गत आईएमआर-एनीमिया परियोजना के तहत लोहिया नगर, पटना में एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया की स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया इस अवसर पर भारती मध्य विद्यालय लोहिया नगर , पटना में विद्यार्थियों के मध्य "एनीमिया की रोकथाम, उपचार एवं प्रबंधन" विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा एनीमिया से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रितिका मिश्रा के निर्देशन एवं संस्थान प्रभारी डॉ. बनमाली दास के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. हिमांशु सेठ, फार्मा. नरेंद्र कुमार मीणा, सुजीत कुमार (प्रयोगशाला तकनीशियन) तथा मोहन कुमार का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता रही।
Ministry of Ayush, Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rari Patna Prataprao Jadhav

28/07/2026
दिनांक 22 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI), पटना को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्...
28/07/2026

दिनांक 22 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI), पटना को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना द्वारा वर्ष 2026 के प्रथम छ:माही के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं उत्कृष्ट कार्यान्वयन के प्रति सतत प्रतिबद्धता और समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।

28/07/2026

दिनांक 04 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI), पटना में "भारत में विभिन्न प्रकृति प्रकारों के वितरण प्रतिरूप के अध्ययन हेतु बहु-केंद्रित क्रॉस-सेक्शनल सर्वेक्षण" परियोजना के अंतर्गत प्रकृति एवं स्वास्थ्य (Prakriti & Swasthya) आकलन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI), पटना में किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन डॉ. रितिका मिश्रा (प्रधान अन्वेषक) द्वारा डॉ. बनमाली दास (अनुसंधान अधिकारी एवं प्रभारी) के मार्गदर्शन तथा डॉ. अशोक कुमार (सह-अन्वेषक) के सहयोग से किया गया।
इस प्रशिक्षण में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पटना, हिमालय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, डॉ. प्रकाश चन्द्र आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज तथा जे.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड मेडिकल साइंस के संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। साथ ही WCH परियोजना एवं THCRP परियोजना से संबद्ध सीनियर रिसर्च फेलोज़ (SRFs) भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बहु-केंद्रित सर्वेक्षण के अंतर्गत प्रकृति एवं स्वास्थ्य आकलन की मानकीकृत (Standardized) प्रक्रिया पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करना था, जिससे अध्ययन में एकरूपता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

28/07/2026

Address

D Block, RMRIMS Campus, Agamkuan
Patna
800007

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RARI-Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share