06/09/2024
पीडब्ल्यूडी की मेहरबानी से बीस मिनट का सफर तय करेंगे घंटो में वह भी जान जोखिम में डालकर हाथ पांव भी सकते है टूट कोई नही होगा इसका जिम्मेदार*
➡️ मेरे द्वारा पुनः की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर सड़क मरम्मत हेतु शिकायत देखिए होती है सड़क की मरम्मत या फिर की जाती है लीपा पोती
➡️कुछ माह पूर्व मेरे द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके इसी सड़क के गड्ढे भरने का कार्य कराया गया था फिर से हो गया सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे
➡️अमरगढ़ से राजाबाजार जाने के लिए आप को पार करना पड़ेगा कीचड़ युक्त जल भराव और गड्डे का सामना मंजिल पर पहुंचने से पहले आप हो सकते हैं चोटिल भी कोई भरोसा नहीं
➡️सरकार के बड़े बड़े दावे गढ्ढा मुक्त हुआ फुस्स गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
➡️सालो से हुए गड्ढों पर क्यों नही गया विभाग का ध्यान आखिर क्या किसी बड़ी दुघर्टना का कर रहा इंतजार
➡️ ईरिक्सा की पूरी कमर एक तरफ जाती है झुक अगर पलट जाए तो बैठी सवारी हो सकती है चोटिल किसकी होगी जबाबदेई
➡️पहले हो चुकी है घटनाएं फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा अनदेखा इसी रवाइए से लोग सरकार पर उठा रहे उंगली
➡️ अमरगढ़ चौराहे पर ही रहता है कीचड़ के साथ जल भराव बगल में बनी नाली का कोई मतलब नहीं ना तो होती साफ-सफाई बनी नियम अनुरूप नाली सिर्फ हुई खाना पूर्ति पानी निकालने की ठीक से कोई व्यवस्था नहीं
➡️ गड्डे को भरने के साथ-साथ पटरिया की भी होनी चाहिए साफ सफाई लगा है घांसों का अंबार कई जगह है धंसी जो दे रही बड़ी दुर्घटना को दावत
मामला पट्टी तहसील के अंतर्गत अमरगढ़ बाजार का है जहा अमरगढ़ बाजार से एक रोड राजा बाजार तक गई है राजा बाजार जो जौनपुर जनपद में आता है यह रोड दो जनपद को जोड़ने का काम करती है वही इस रोड पर अमरगढ़ पुलिस चौकी के बगल से जल भराव कीचड़ गड्ढा शुरू होता है और राजा बाजार बॉर्डर तक यह गड्ढा आपको मिलता रहेगा सुंदर-सुंदर बड़े गड्ढे ,छोटे गड्ढे ,लंबे गड्ढे ,गोल गड्ढे ,कई तरह के गड्ढे आपको मिलेंगे जिसमे पानी भरा हुआ है कई लोग गिर के चोटिल हुए घायल हुए पर पर प्रशासन इस पर कोई विचार नहीं कर रहा है मौन धारण करके बैठा है लग रहा है कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है मेरा पीडब्ल्यूडी विभाग और जिलाधिकारी प्रतापगढ़, मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश से अनुरोध है आपके सरकार का जो नारा है गड्ढा मूक्त का कम से कम उस नारे को विभागीय अधिकारी को याद और अमल कराए आप सबसे सादर अनुरोध है गड्ढा युक्त रोडो को तत्काल गड्ढा मुक्त बनाया जाए मरम्मत के साथ-साथ दोनों पटरियों की भी साफ सफाई का कार्य कराया जाए जिससे लोग आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सके बिना किसी रुकावट समस्या के बाकी सबको पता है की मेरा भारत महान है जय हिंद
पवन कुमार त्रिगुणायत (पत्रकार)
(युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन रजि0भारत)