Patti Pratapgarh

Patti Pratapgarh Patti is a town and a nagar
panchayat in Pratapgarh district in
the Indian state of Uttar Pradesh. Patti(Pratapgarh) nagar panchayat

पट्टी प्रतापगढ़...........
प्रतापगढ उत्तर प्रदेश का 70 वां जिले के रूप में
जाना जाता है प्रतापगढ़, इसे लोग बेल्हा भी कहते
हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई
नहीं के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक
दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के
विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम
प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के
माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था।
इस धरती को

राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन
की जन्म -स्थली के नाम से भी जाना जाता है।
आंवले के लिए पूरे देश में मशहूर प्रतापगढ़ के
विधानसभा क्षेत्रों के नाम हैं रानीगंज, कुंडा,
विश्वनाथगंज, पट्टी, वीरापुर, गढ़वारा, सदर,
बाबागंज, बिहार, प्रतापगढ़ और रामपुर खास है।
प्रतापगढ़ की राजनीति में यहाँ के तीन मुख्य
राजघरानों का नाम हमेशा रहा।
इनमे से पहला नाम है विश्वसेन राजपूत राय बजरंग
बहादुर सिंह का परिवार है जिनके वंशज रघुराज
प्रताप सिंह (राजा भैया) हैं, राय बजरंग बहादुर
सिंह हिमांचल प्रदेश के गवर्नर थे
तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे।
दूसरा परिवार सोमवंशी राजपूत राजा प्रताप
बहादुर सिंह का है और तीसरा परिवार
राजा दिनेश सिंह का है जो पूर्व में भारत के
वाणिज्य मंत्री और विदेश मंत्री जैसे पदों पर
सुशोभित रहे। इनकी रियासत कालाकांकर क्षेत्र
है। दिनेश सिंह की पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह
भी राजनीति में हैं तथा प्रतापगढ़
की मौजूदा सांसद हैं।
मुख्य रूप से ठाकुर और ब्राह्मण जाति के बीच
बंटा प्रतापगढ़ आज अशिक्षा, बिजली, सड़क,
सफाई और विकास की मार सह रहा है। लगातार
कांग्रेस का वर्चस्व होने के बावजूद यह शहर पिछले
20 सालों से उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर
रहा है, जिस दिन इसका उद्धार होगा। ट्रैक्टर और
आंवले की फैक्ट्री होने के बावजूद इस शहर के लोग
रोजगार के लिए तरस रहे हैं।
दोनों ही फैक्ट्रियां राजनीति की शिकार है।

🚨 पट्टी बाजार में MRP से ₹5,000 महंगा मोबाइल बेचने की खबर 📱💥
11/08/2026

🚨 पट्टी बाजार में MRP से ₹5,000 महंगा मोबाइल बेचने की खबर 📱💥

राजनीति अपनी जगहलेकिन जमीन की हकीकत यही कह रही है,पट्टी इस बार नया जनप्रतिनिधि चाहती है!फैसला जनता करेगी, समय बताएगा। #ज...
27/06/2026

राजनीति अपनी जगह
लेकिन जमीन की हकीकत यही कह रही है,
पट्टी इस बार नया जनप्रतिनिधि चाहती है!
फैसला जनता करेगी, समय बताएगा।
#जनप्रतिनिधि #पट्टी #विधायक
#प्रतापगढ़

चर्चा है कि जनप्रिय नेता एवं विधायक पट्टी मा. श्री रामसिंह पटेल जी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी और सहजता है।न पद का अ...
17/06/2026

चर्चा है कि जनप्रिय नेता एवं विधायक पट्टी मा. श्री रामसिंह पटेल जी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी और सहजता है।
न पद का अहंकार, न दिखावे का शोर... बस जनता के बीच, जनता के लिए, जनता के साथ।
आपकी क्या राय है ?
#रामसिंहपटेल #जनप्रियनेता #सादगीकीमिसाल #जनसेवा #लोकप्रियविधायक #विकासपुरुष Ram Singh patel

पट्टी में पत्रकारिता का स्तर आपको कैसा लगता है ? #पत्रकारिता  #पट्टी
22/05/2026

पट्टी में पत्रकारिता का स्तर आपको कैसा लगता है ?
#पत्रकारिता #पट्टी

249 विधानसभा पट्टी के लिए यदि नगर से विधायक चुनना हो, तो आपकी पहली पसंद कौन होगी? #विधानसभा  #पट्टी  #विधायक
21/05/2026

249 विधानसभा पट्टी के लिए यदि नगर से विधायक चुनना हो, तो आपकी पहली पसंद कौन होगी?
#विधानसभा #पट्टी #विधायक

01/05/2026

तालाब की गहराई में बुझ गया एक मासूम अनिकेत…
भरोखन गाँव का वह तालाब, जहाँ बच्चे हँसी-खुशी नहाने गए थे, अचानक मातम में बदल गया। 10 साल का अनिकेत… जो कुछ दिन पहले ही अपनी माँ के साथ ननिहाल खुशियों में शामिल होने आया था, अब हमेशा के लिए खामोश हो गया।
दोपहर करीब 1:30 बजे, जब बाकी बच्चे खेलते-खेलते पानी में मस्ती कर रहे थे, तभी अनिकेत गहरे पानी में चला गया। साथियों की चीख-पुकार गूँजी, लोग दौड़े… लेकिन वक्त हाथ से फिसल चुका था। करीब 20 मिनट बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सीएचसी पट्टी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक माँ की दुनिया उजड़ गई…
शादी का घर, जो कुछ देर पहले तक खुशियों से भरा था, अब सिसकियों में डूब गया।
अनिकेत… जो आसपुर देवसरा के पूरे दलपत शाह धौरहरा गाँव का रहने वाला था, अब सिर्फ यादों में रह गया।
नन्हीं उम्र, बड़े सपने… और एक लापरवाही ने सब छीन लिया।
यह सिर्फ एक खबर नहीं, एक चेतावनी है,
तालाब, नदी या गहरे पानी के पास बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें…
क्योंकि एक पल की चूक, पूरी जिंदगी का दर्द बन जाती है।

पट्टी विधानसभा का विकास!
01/05/2026

पट्टी विधानसभा का विकास!

25/04/2026

पट्टी में ऐसे 2 पत्रकारों का नाम बताइए,
जो सच में जमीन पर उतरकर खबर दिखाते हों!
फेसबुक पर सिर्फ पोस्ट करने वाले नहीं!

23/04/2026

चलता होगा Fogg कहीं और,
पट्टी में तो कुछ और ही ज्यादा चलने लगा है…
युवाओं की हालत देखकर चिंता होती है।
आखिर ये सब किसकी नजरों के सामने हो रहा है?
क्यों नहीं दिखता किसी को?
अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया,
तो ये खामोशी ही सबसे बड़ा अपराध बन जाएगी!
#पट्टी

Address

Patti
230135

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patti Pratapgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Patti Pratapgarh:

Shortcuts

Share