Indian Red Cross Society Pauri Garhwal

Indian Red Cross Society Pauri Garhwal Non Profitable Onrganization.

हमारा उद्देश्य जन समुदाय हर संभव आपातकाल से लेकर उनकी जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाना है। रेडक्रॉस के जिला अध्यक्ष श्रीमान जिलाधिकारी है। भारत में सन 1920 में रेडक्रॉस को मान्यता दी गई। कृपया हमसे जुड़कर मानवता की मदद करने में भागीदार बने।

Edited by AI but real dream to international Red Cross Branch visit.
16/05/2026

Edited by AI but real dream to international Red Cross Branch visit.

विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 8 मई 2026 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प...
08/05/2026

विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 8 मई 2026 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय पौड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला सचिव नाजिश कलिम जी के कर कमलों द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 9 यूनिट रक्त संकलन के साथ 19 रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ शिव मोहन शुक्ला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एल0डी0 सेमवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री रणजीत सिंह नेगी, जी के द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देकर रक्तदान की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस से सचिव श्री केशर सिंह असवाल, राज्य प्रतिनिधि श्री प्रदीप रावत, कार्यकारिणी सदस्य श्री रावत जी, दीपक खनसूली एवं पराज इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

आप सभी को विश्व रेडक्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
08/05/2026

आप सभी को विश्व रेडक्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से दिनांक 3 मई 2026 को उप वन संरक्षक, कालागढ़ रिजर्व प्रभाग ल...
05/05/2026

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से दिनांक 3 मई 2026 को उप वन संरक्षक, कालागढ़ रिजर्व प्रभाग लैंसडौन द्वारा अदनाला रेंज में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

04/04/2026

महामहिम राज्यपाल महोदय अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस उत्तराखंड से भारतीय रेडक्रॉस पौड़ी गढ़वाल की टीम द्वारा स्वागत।

दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितर...
13/02/2026

दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी की बैठक एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति एस...
28/01/2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी की बैठक एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस का सदस्यता शुल्क देकर इसकी आजीवन सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रेडक्रॉस से जुड़ने की अपील की। उन्होंने अभियान चलाकर रेडक्रॉस स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने तथा आजीवन सदस्यता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों को प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जाए, जिससे जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा, आपात स्थिति अथवा राहत सामग्री वितरण के लिए रेडक्रॉस समिति को आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, ताकि अनावश्यक व्यय से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए आय के स्थायी स्रोत विकसित करने तथा विकासखंड स्तर पर जरूरतमंदों को कंबल एवं आवश्यक सामग्री वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के कार्यालय सुदृढ़ीकरण की कार्रवाई की जाएगी तथा कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे रेडक्रॉस के सभी कार्य अधिक व्यवस्थित रूप से हो सकें।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को रेडक्रॉस के लिए एक सक्षम चिकित्साधिकारी को कोषाध्यक्ष नामित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्रों में जेनेरिक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि महंगी बाहरी दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जन औषधि केंद्र, कोटद्वार द्वारा किराया भुगतान न किए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

रक्तदान को लेकर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक नियमित रक्तदाताओं को जोड़ने तथा निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सांस्कृतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य माध्यमों से रेडक्रॉस गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में रेडक्रॉस से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने तथा बैगलेस-डे के अवसर पर रचनात्मक व जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आजीवन रेडक्रॉस सदस्यों का डिजिटल डाटा तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान रेडक्रॉस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए। अंत में जिलाधिकारी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना, जिला सचिव केसर सिंह असवाल, रक्तदान प्रभारी मदन मोहन नौडियाल,नी नीरज कमल, जसपाल रावत, दिनेश रावत, त्रिलोक सिह नेगी, आशीष नेगी राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत एवं दीपक खनसूली सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आपदा प्रबंधन एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसमें आपदाओं (प्राकृतिक या मानव निर्मित) की रोकथाम, शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया और ...
17/01/2026

आपदा प्रबंधन एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसमें आपदाओं (प्राकृतिक या मानव निर्मित) की रोकथाम, शमन, तैयारी, प्रतिक्रिया और उनसे उबरने के प्रयासों की योजना बनाना, आयोजन करना और समन्वय करना शामिल है, ताकि जान-माल और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Donating one unit of blood can save up to three lives, Donated blood is separated into red blood cells, plasma, and plat...
14/01/2026

Donating one unit of blood can save up to three lives, Donated blood is separated into red blood cells, plasma, and platelets, each vital for different patients, making a single donation incredibly impactful for recipients.

Photo from Red Cross Gallery 2023Exhibition to increase awareness.
13/01/2026

Photo from Red Cross Gallery 2023
Exhibition to increase awareness.

Address

Pauri
246001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Red Cross Society Pauri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Red Cross Society Pauri Garhwal:

Share

Category