Kotdwar, Pauri Garhwal Congress

Kotdwar, Pauri Garhwal Congress ज़िला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) का आधिकारिक पेज।
जनसेवा, संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मिशन 2027 को साकार करने का संकल्प।
(1)

ब्लॉक द्वारिखाल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय तोमर जी के सम्मान में चालूसैंण में स्वागत एवं अभिनंद...
09/05/2026

ब्लॉक द्वारिखाल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय तोमर जी के सम्मान में चालूसैंण में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास से मजबूत होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बनने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह राणा जी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं क्षेत्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी गहली ग्रामसभा ब्लॉक द्वारिखाल में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथ...
08/05/2026

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी गहली ग्रामसभा ब्लॉक द्वारिखाल में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। कथा का दिव्य वाचन आचार्य डॉ. विनीत डबराल जी व्यास द्वारा किया गया, जिनके श्रीमुख से निकले धार्मिक संदेशों ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

जिला कांग्रेस कमेटी  #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी ने  #यमकेश्वर विधानसभा के  #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांव...
17/04/2026

जिला कांग्रेस कमेटी #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी ने #यमकेश्वर विधानसभा के #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ लोगों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

जिला कांग्रेस कमेटी  #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी ने  #यमकेश्वर विधानसभा के  #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न ग्रा...
16/04/2026

जिला कांग्रेस कमेटी #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी ने #यमकेश्वर विधानसभा के #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का आत्मीय क्षेत्रीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उन पर सार्थक चर्चा की।

दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का यह विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर व्यास डॉ. विनीत डबराल जी, गुड्डू डबराल जी एवं अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

आज  #यमकेश्वर विधानसभा के  #द्वारीखाल ब्लॉक के पुलास्यू ग्राम में एक पारिवारिक शादी समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्...
14/04/2026

आज #यमकेश्वर विधानसभा के #द्वारीखाल ब्लॉक के पुलास्यू ग्राम में एक पारिवारिक शादी समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

 #यमकेश्वर विधानसभा के दुर्गड्डा ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी का कार्यकर्ताओं एव...
13/04/2026

#यमकेश्वर विधानसभा के दुर्गड्डा ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद हुआ। इस दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर जनता की समस्याओं को सुना गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मजबूत संगठन, मजबूत कांग्रेस — हमारा संकल्प।

आज माननीय प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी ने कोटद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग ...
12/04/2026

आज माननीय प्रदेश प्रभारी Kumari Selja जी ने कोटद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर माननीय प्रभारी जी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सह प्रभारी जी, सह प्रभारी मनोज यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal जी, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya जी, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता Pritam Singh जी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Dr Harak Singh Rawat जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी जी, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक विभाग कर्नल राम रतन सिंह नेगी जी,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी,कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष Madan Lal जी, जिला कांग्रेस कोटद्वार जिला अध्यक्ष जी, महानगर कोटद्वार अध्यक्ष मीणा बच्छवान जी ,सहित वरिष्ठ नेतागण व देवतुल्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Indian National Congress राष्ट्रीय महासचिव ,मा० सांसद एवं Indian National Congress  Uttarakhand प्रभारी कुमारी Kumari Se...
09/04/2026

Indian National Congress राष्ट्रीय महासचिव ,मा० सांसद एवं Indian National Congress Uttarakhand प्रभारी कुमारी Kumari Selja जी, का #कोटद्वार की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

Indian National Congress  Uttarakhand प्रभारी एवं सांसद, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी Kumari Selja जी, का  #कोटद्वा...
08/04/2026

Indian National Congress Uttarakhand प्रभारी एवं सांसद, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी Kumari Selja जी, का #कोटद्वार आगमन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय है।

आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

कोटद्वार की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

Address

Kotdwar Congress Office
Pauri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kotdwar, Pauri Garhwal Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share