15/05/2026
हर वर्ष की भांति अबकी बार भी गांव बटेड़ी के रा व मा विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्राचार्य डॉ सरिता गोयल जी के मार्गदर्शन में बहुत ही शानदार 100% रहा कक्षा 12th के कुल 55 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने मेरिट वह 26 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल करके गांव का नाम रोशन किया।
लवप्रीत सुपुत्री श्री हरमिंदर सिंह जी 462 अंक लेकर 92% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया व कु हीना सुपुत्री श्री विक्रम सिंह 425अंक लेकर 88% के साथ दूसरे स्थान पर रही । कु ईशा सुपुत्री श्री कृष्ण कुमार ने 404 अंक लेकर 85% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
स्कूल की तीनों स्ट्रीम
🟠नॉन मेडिकल में
निकिता,अरमान,
मीनाक्षी
🟠कॉमर्स
में, लवप्रीत, हर्ष, हर्षिता
🟠आर्ट्स में हीना,ईशा,कामना ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
जबकि 10th कक्षा में कुल 35 विद्यार्थियों के साथ परिणाम 100%रहा।
1वेदिका सुपुत्री श्री बृजेश ने 401अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान,
2. हसनप्रीत और तानिया देवी ने391 अंकों के साथ दूसरा जबकि ऋतु देवी ने 382 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
प्रधानाचार्य डॉ सरिता गोयल जी द्वारा विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को उनकी मेहनत के लिए उत्साहवर्धन किया गया और बच्चों को अपने सपनों को साकार करके उज्जवल भविष्य का निर्माण करने की प्रेरणा का संदेश दिया।