Ashok Sharma

Ashok Sharma सामाजिक कार्यकर्ता
जनसेवक
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
जिला- गौरेला-पेंण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.)

आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौरेला स्थित संजय चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला द्वारा आयोजित स्वत...
15/08/2026

आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौरेला स्थित संजय चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

15 अगस्त का यह पावन दिन हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों और संघर्षों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।

इस अवसर पर हम सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद सहित देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

15 अगस्त 1947 को भारत ने वर्षों की गुलामी के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की। स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश करते हुए हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को मजबूत बनाने के लिए एकता, भाईचारे, सद्भाव, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखें।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने देश, अपने प्रदेश और अपने क्षेत्र की उन्नति एवं विकास में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे।

देश की आन, बान और शान - तिरंगा सदैव ऊँचा रहे।

जय हिंद - वंदे मातरम् 🙏🇮🇳

#स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस िंद #वंदे_मातरम्

"कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा"समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को 80वें स्...
14/08/2026

"कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी,
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा"

समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर आइए हम सभी मिलकर यह कामना करें कि, हमारा यह भारत देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, विकास के नए आयाम गढ़ें, मित्रता और आपसी सद्भाव बढ़े।

जय हिंद - वंदे मातरम् 🇮🇳


#स्वतंत्रता_दिवस

खेत खलिहान अउ किसान भाई बहिनी मन के समृद्धि के प्रतीक हमर छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के जम्मों संगी-संगवारी अउ प्रदे...
12/08/2026

खेत खलिहान अउ किसान भाई बहिनी मन के समृद्धि के प्रतीक हमर छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के जम्मों संगी-संगवारी अउ प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई।

आज हमन हरेली तिहार मनावत हन भगवान करय हमर छत्तीसगढ़ के जम्मों किसान भाई-बहिनी अउ संगी-संगवारी मन सदा सुखी रहय, अउ आघु बढ्य।

जय जोहार - जय छत्तीसगढ़

ोहार_हरेली_तिहार
#हरेली_तिहार

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से आप स...
03/08/2026

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख - समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य आए।

#श्रावण_सोमवार
ादेव

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥गुरु पूर्णिमा के पावन अ...
29/07/2026

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त गुरुजनों के चरणों में सादर वंदन एवं कोटि कोटि नमन।

#गुरु_पूर्णिमा

फुटबॉल की यही खूबसूरती है—हर पल रोमांच, हर मुकाबला एक नई कहानी और आख़िरी क्षण तक जीत की उम्मीद ज़िंदा रहती है।पूरा मैच र...
19/07/2026

फुटबॉल की यही खूबसूरती है—हर पल रोमांच, हर मुकाबला एक नई कहानी और आख़िरी क्षण तक जीत की उम्मीद ज़िंदा रहती है।

पूरा मैच रोमांच, जुनून, संघर्ष और शानदार खेल का अद्भुत संगम रहा। दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन आखिरकार स्पेन ने अपने शानदार प्रदर्शन, मज़बूत डिफेंस और अनुशासित खेल के दम पर इतिहास रच दिया।

विश्व विजेता स्पेन की टीम और उसके सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇪🇸🏆


नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः।।जगत नियंता महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की...
16/07/2026

नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः।।

जगत नियंता महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथयात्रा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की कृपा दृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।

जय जगन्नाथ 🚩

ात्रा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय श्री Deepak Baij जी को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनं...
14/07/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय श्री Deepak Baij जी को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आपके नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो, जनसेवा का आपका संकल्प और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचे तथा माँ दंतेश्वरी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
🙏🏻🎂💐

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान, लोककला की अमर साधिका, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समा...
05/07/2026

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान, लोककला की अमर साधिका, सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने अपनी अद्भुत कला से पंडवानी और छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके सभी प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻💐

हमारे शहर गौरेला के सबसे लोकप्रिय, वरिष्ठतम, अनुभवी एवं सेवाभावी चिकित्सक श्रद्धेय भैया डॉ. सतीश सिंह जी के निधन का दुखद...
03/07/2026

हमारे शहर गौरेला के सबसे लोकप्रिय, वरिष्ठतम, अनुभवी एवं सेवाभावी चिकित्सक श्रद्धेय भैया डॉ. सतीश सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

आपका जाना इस क्षेत्र और हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।मैं परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻💐

Address

Pendra

Telephone

+919424150901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ashok Sharma:

Shortcuts

Share