07/09/2026
शनिवार 5 सितम्बर को नगर फफूँद की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु-शिष्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने अपने गुरु श्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अजित द्विवेदी, रामजी मिश्रा का सम्मान किया और कहा कि बेहतर गुरु-भविष्य का निर्माण है। कार्यक्रम में डॉ. बेंचेलाल, अफलाल खान (राष्ट्रकवि), सलीम खान (प्रवक्ता ) व अब्दुल हक (प्रवक्ता ) रेनू गुप्ता (पत्रकार) राम किशोर कठेरिया (पत्रकार), प्रवीण वाजपेयी, मनोज अग्निहोत्री एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इसके उपरान्त कमेटी के पदाधिकारीयों ने नगर के गुलजारी लाल कन्या इंटर कॉलेज और एम.एस ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज जाकर शिक्षक दिवस की महत्ता को बताया और सम्मानित किया।
ग्राम बढूआ (भाऊपुर ) में विद्यालय के सफल संचालन के लिए प्रधानाध्यापक मुहीत सिद्दीकी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।