10/10/2021
यह बात GST के सभी टैक्सपेयर्स उनके प्रैक्टिसनर भी ध्यान में रखें कि suo-moto cancellation, Final Cancellation नहीं होता है। यह टैक्सपेयर्स के एक या एक से अधिक चूक (डिफॉल्ट) के कारण, उसके रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड या suo-moto cancel किया जाता है ताकि उनका रजिस्ट्रेशन Active न रहे और उन चूक या चूकों को दूर करने के लिए उसपर दबाव बने। जब वो उन चूकों को दूर कर देता है और अपने रजिस्ट्रेशन को वापस Active करवाने के लिए, समय रहते ऑनलाईन आवेदन करता है या समय बीत जाने के बाद कार्यालय में लिखित आवेदन करता है तो जरूरी जांच पड़ताल के बाद, उनका रजिस्ट्रेशन Active कर दिया जा सकता है।
इसे Revocation of cancellation of Registration कहते हैं। Revocation के लिए ऑनलाईन आवेदन 90 दिनों के भीतर कर सकते हैं। उसके बाद कार्यालय में लिखित आवेदन देकर करवा सकते हैं।
इस तरह के सस्पेंशन या suo-moto cancellation तब होते हैं जब टैक्सपेयर्स का लगातार छः महीने का GSTR-3B फाइल न हुआ हो या वो Non-existent हो या वो ई-वेबिल का अंधाधुंध जेनरेशन कर रहा हो पर टैक्स न दे रहा हो या कुछ गङबङी लगे, इसी तरह और भी कई कारण (defaults) हो सकते हैं जिसके वजह से सस्पेंशन या suo-moto cancellation कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिक हो सकता है या पदाधिकारीगण द्वारा भी किया जा सकता है।
टैक्सपेयर्स और उनके प्रैक्टिसनर को चाहिए कि सबसे पहले वो उन डिफॉल्ट्स को क्लियर करें, तब अगर समय बचा हुआ हो तो Revocation के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, अगर समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण कम्प्यूटर पर Revocation अप्लाई नहीं हो पा रहा हो तो Revocation के लिए एक लिखित आवेदन कार्यालय में दें। तब जांच पड़ताल के बाद रजिस्ट्रेशन active हो सकता है।
*इसीलिए, यह बात टैक्सपेयर्स व उनके प्रैक्टिसनर साफ-साफ समझ लें कि ऐसे सस्पेंशन और suo-moto cancellation मामलों के डिफॉल्ट को दूर करना है, न कि टैक्सपेयर्स को ये बरगला/बहका देना है कि आपका रजिस्ट्रेशन cancel हो गया है, अब आप नया नंबर लेकर काम कीजिए।*
*ऐसे मामलों में भूलकर भी नया नंबर लेने के लिए अप्लाई नहीं करना है, बल्कि इसी सस्पेंड या suo-moto cancel दिख रहे रजिस्ट्रेशन के डिफॉल्ट को दूर कर Revocation के लिए अप्लाई करना है।*
*यदि भूलवश, नया नंबर अलाॅट हो भी गया हो, तो भी पहले वाले रजिस्ट्रेशन में डिफॉल्ट के कारण बन रहे टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी की पूरी-की-पूरी वसूली की जाएगी, इसमें कोई डाउट नहीं रखें।*
*अब अगर एक बिजनेस के लिए दो-दो रजिस्ट्रेशन और दो-दो रिटर्न फाइलिंग जैसे दो-दो काम के चक्कर में नहीं पङना चाहते हैं तो नये नंबर के लिए अप्लाई न करें, बल्कि पहले वाले को ही active करवाएँ।*
Satyendra Kumar Sinha