CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani

  • Home
  • India
  • Pilani
  • CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani

CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani, Government Organization, Pilani.

CSIR-Central Electronics Engineering Research Institute is a constituent establishment of the Council of Scientific and Industrial Research (CSIR), New Delhi located at Pilani, Rajasthan. Central Electronics Engineering Research Institute (CEERI), Pilani, is a pioneer research institute in the country and a constituent laboratory of Council of Scientific and Industrial Research (CSIR), New Delhi.S

ince its inception in 1953, it has been working for the growth of electronics in the country and for undertaking R&D in Electronics.

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह - जुलाई 2026संस्थान के सहकर्मी श्री महेंद्र कुमार मीणा, प्रयोगशाला सहायक अधिवार्षिता आयु प्राप...
03/08/2026

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह - जुलाई 2026

संस्थान के सहकर्मी श्री महेंद्र कुमार मीणा, प्रयोगशाला सहायक अधिवार्षिता आयु प्राप्‍त करने पर दिनांक 31.07.2026 को परिषद से सेवानिवृत्त हुए। श्री मीणा को संस्‍थान में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में ससम्मान विदाई दी गई।

निदेशक, CSIR-CEERI एवं सभी सहकर्मियों की ओर से श्री महेंद्र कुमार मीणा एवं उनके परिजनों को स्वस्थ, सुुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं।

CSIR CEERI Staff Club

Following his address to the Institute staff, Prof. Shantanu Bhattacharya, Director (Additional Charge), CSIR-Central El...
14/07/2026

Following his address to the Institute staff, Prof. Shantanu Bhattacharya, Director (Additional Charge), CSIR-Central Electronics Engineering Research Institute (CSIR-CEERI), Pilani, held an interactive meeting with the Heads of various Departments. During the meeting, he reviewed the Institute's ongoing research and development activities, discussed strategic priorities, and exchanged views on strengthening interdisciplinary research, technology development, industry collaboration, and institutional growth.

He encouraged all the HoDs to continue fostering a culture of innovation and teamwork while aligning the Institute's research initiatives with National priorities and emerging technological challenges.

CSIR, India Dr Jitendra Singh DG Csir CSIR NISCPR-Oғғɪᴄɪᴀʟ Pᴀɢᴇ CSIR-Central Scientific Instruments Organisation, Chandigarh, India

Prof. Shantanu Bhattacharya, Director, CSIR-CEERI, Pilani, addressed the Institute-staff on 14 July, 2026. In his addres...
14/07/2026

Prof. Shantanu Bhattacharya, Director, CSIR-CEERI, Pilani, addressed the Institute-staff on 14 July, 2026. In his address, Prof. Bhattacharya appreciated the Institute's rich scientific legacy, its diverse research domains, and the significant technological achievements accomplished over the years. He emphasized the need for collective efforts to address the emerging scientific and technological challenges before the nation and called upon all colleagues to work together with renewed commitment towards excellence in research, innovation, and national development.

Prior to this, Dr. Suchandan Pal, Scientist-G, formally introduced Prof. Bhattacharya to the CSIR-CEERI fraternity and extended his best wishes for his new responsibility.

The programme concluded with a formal Vote of Thanks by Shri Madhuranjan Pandey, Controller of Administration, who expressed gratitude to Prof. Bhattacharya for his inspiring address and thanked all the staff members for their enthusiastic participation. The program was conducted by Dr Rajendra K Verma, Scientist-E.

CSIR, India Dr Jitendra Singh DG Csir CSIR NISCPR-Oғғɪᴄɪᴀʟ Pᴀɢᴇ
CSIR-Central Scientific Instruments Organisation, Chandigarh, India

प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य, निदेशक, सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ ने सीएसआईआर–केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान स...
14/07/2026

प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य, निदेशक, सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ ने सीएसआईआर–केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI), पिलानी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व दिनांक 13 जुलाई, 2026 को संस्थान के निवर्तमान निदेशक डॉ. पी. सी. पंचारिया का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद ग्रहण किया।

सीएसआईआर-सीरी परिवार की ओर से प्रोफेसर भट्टाचार्य को हार्दिक शुभकामनाएँँ।

CSIR, India Dr Jitendra Singh DG Csir CSIR-Central Scientific Instruments Organisation, Chandigarh, India

डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वीको वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अ...
01/07/2026

डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी
को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर), भारत सरकार की सचिव के रूप में कार्यकाल विस्तार पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

आपके प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में सीएसआईआर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. पी. सी. पंचारिया एवं समस्त सीएसआईआर-सीरी परिवार की ओर से पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

CSIR, India CSIR NISCPR-Oғғɪᴄɪᴀʟ Pᴀɢᴇ

Heartiest Congratulations to Dr. (Ms.) N. Kalaiselvi on the extension of her tenure as Director General, CSIR-cum-Secret...
01/07/2026

Heartiest Congratulations to Dr. (Ms.) N. Kalaiselvi on the extension of her tenure as Director General, CSIR-cum-Secretary, Department of Scientific and Industrial Research (DSIR), Government of India.

Her visionary leadership has played a pivotal role in strengthening CSIR’s contributions to scientific research, technological advancement, and national development, while fostering excellence across the CSIR laboratories.

Dr. P. C. Panchariya, Director, and the entire CSIR–Central Electronics Engineering Research Institute (CSIR-CEERI), Pilani family extend their sincere congratulations and best wishes for her continued leadership in advancing Indian science and technology to greater heights.

CSIR, India Department of Science and Technology, Government of India CSIR NISCPR-Oғғɪᴄɪᴀʟ Pᴀɢᴇ

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह - जून 2026संस्थान के सहकर्मी श्री विजेन्द्र सिंह, सहायक अनुभाग अधिकारी (भंडार एवं क्रय) एवं श्...
01/07/2026

सेवानिवृत्ति विदाई समारोह - जून 2026

संस्थान के सहकर्मी श्री विजेन्द्र सिंह, सहायक अनुभाग अधिकारी (भंडार एवं क्रय) एवं श्री अशोक कुमार शर्मा, वरिष्‍ठ तकनीशियन (2) अधिवार्षिता आयु प्राप्‍त करने पर दिनांक 30.06.2026 को परिषद से सेवानिवृत्त हुए। दोनों वरिष्‍ठ सहकर्मियों को संस्‍थान में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में ससम्मान विदाई दी गई।

निदेशक एवं सभी सहकर्मियों की ओर से दोनों वरिष्ठ साथियों को स्वस्थ, सुुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन की बहुत शुभकामनाएं।

CSIR CEERI Staff Club

सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में अग्नि सुरक्षा शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन 29 जून 2026 को सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में संस्थान के ...
30/06/2026

सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में अग्नि सुरक्षा शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन

29 जून 2026 को सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में संस्थान के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग (EME) प्रभाग द्वारा संस्थान सुरक्षा समिति के समन्वय से अग्नि सुरक्षा शिविर-सह-कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ श्री नवीन कुमार, लक्ष्‍मी फायर सॉल्‍युशंंस, पिलानी ने कार्यालय/प्रयोगशाला परिसर एवं आवासीय परिसरों में लगने वाली सामान्य आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रकार के अग्निशामक सिलिंडरों (Fire Cylinders) का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक सिलिंडर के चयन एवं उनके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, सुरक्षित निकासी (Evacuation) की प्रक्रिया, जीवन एवं संपत्ति की हानि को न्यूनतम करने के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सही निर्णय लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सहकर्मियों ने अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का अभ्‍यास भी किया। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम संस्थान में सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के प्रति सभी को अधिक सजग एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Dr Jitendra Singh CSIR, India Department of Science and Technology, Government of India

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य में आयुर्वेद शिविर का आयोजनअंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य में 23 जून 2026 को ...
30/06/2026

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य में आयुर्वेद शिविर का आयोजन

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्‍य में 23 जून 2026 को सीरी आरोग्‍य निकेतन में निशुल्‍क आयुर्वेदिक रोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। डॉ पी सी पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी (CSIR-CEERI) एवं प्रशासन नियंत्रक श्री मधुरंजन पाण्‍डेय ने शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ रमेश पी जाजू एवं डॉ बालकिशन जोशी ने शिविर में आए रोगियों एवं अन्‍य लोगों को निशुल्‍क परामर्श दिया।

CSIR, India Dr Jitendra Singh Ministry of Ayush, Government of India

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2026 पर योग शिविर का आयोजनसंस्‍थान परिसर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पर योग शिवि...
30/06/2026

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2026 पर योग शिविर का आयोजन

संस्‍थान परिसर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती मुस्‍कान ने उपस्थित सहकर्मियों एवं उनके परिजनों को सूक्ष्‍म एवं अन्‍य यौगिक तथा प्राणायाम क्रियाओं का अभ्‍यास कराया। उन्‍होंने अभ्‍यास की विधि एवं उनके लाभ भी बताए।

संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की बधाई दी तथा नियमित रूप से योग करने का परामर्श दिया। स्‍टाफ क्‍लब के सचिव डॉ नीरज कुमार ने उपस्थित जनों को श्रीमती मुस्‍कान का परिचय दिया। अंत में प्रशासन नियंत्रक श्री मधुरंजन पाण्‍डेय ने योग प्रशिक्षक को स्‍मृति चिह्न्‍ भेंट कर आभार व्‍यक्‍त किया।

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ (UNO) द्वारा इस वर्ष की थीम 'स्‍वस्‍थ वृद्धावस्‍था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)' निर्धारित की गई थी।

CSIR, India Dr Jitendra Singh Ministry of AYUSH Ministry of Ayush, Government of India
CSIR CEERI Staff Club

Address

Pilani
333031

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm

Telephone

+911596242111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CSIR- Central Electronics Engineering Research Institute, Pilani:

Shortcuts

Share