Parsad laxman goyal

Parsad laxman goyal pilibangan news ward no.4

17/11/2025

पीलीबंगा मंडी को विकास की रफ्तार देने वाले मिलनसार विकासदूत मास्टर राजकुमार फंडा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाए बधाई

17/11/2025
17/11/2025
पार्षद के 50 माह पूरे कर गया में चेहरे पर अब भी मुस्कान  है हल्का सा गुरुर है वार्ड के विकास के लिए गोयल का नाम मशहूर है...
08/03/2025

पार्षद के 50 माह पूरे कर गया में
चेहरे पर अब भी मुस्कान है
हल्का सा गुरुर है
वार्ड के विकास के लिए गोयल का नाम मशहूर है
परवाह करता हु मैं वार्ड के विकास की जनता के
उल्हानो की
वो दिन लद गये अब
जब टूटी फूटी सड़के थी

अब रहता हूँ मस्त अपने में
निहारता हूँ खुद को ,
मन से धन्यवाद करता हु भगवान को जिनकी कृपा से अब विकास हुआ मेरे वार्ड का
जरूरत नही मुझे रिझाने की यारो और दोस्तो को
नजर मुझे आता है आँखों में उनका अक्स
मेरे बिना कहे पढ़ लेते वो मेरी जुबाँ
काम वो करता हूँ मैं जो मुझे भाता है जनता से लगाव मेरा गहरा ओर उनके लिए संघर्ष ही मेरा रास्ता है
कलम भी चलाता हूँ तो सच्चाई ही लिख पाता हूं
देख जनता के कष्टों को मेरा दिल
तितली की तरह उनके काम आने को मचल जाता है
सब कुछ होते हुए भी कमी महसूस करता हूं
अपने दिल के बात साथियों संग
करके कुछ पल , खुश हो जाता हु मैं
देख कर खुश मेरे वार्ड वासियों को सारे गिले शिकवे भूल जाता हूँ अपने
पहली पारी की सफलता के बाद अब दूसरी पारी की तैयारी है
पांच साल के कार्यकाल
को मैने ऐतिहासिक बनाया है पिछले 20साल में जो कोई नहीं कर पाया
वो विकास मैने करके दिखाया है
विकास के लिए मेहनत जारी थी जारी है आने वाले 8माह में भी एक करोड़ के कार्य करवाने की तैयारी है गोयल पीलीबंगा

पीलीबंगा नगर पालिका में हुआ विवाद 3 पार्षदों पर हुआ मुकदमा दर्ज आखिर क्या है पूरा मामला जानिए पूरी खबरhttps://youtu.be/k...
09/01/2025

पीलीबंगा नगर पालिका में हुआ विवाद 3 पार्षदों पर हुआ मुकदमा दर्ज आखिर क्या है पूरा मामला जानिए पूरी खबर
https://youtu.be/kgvTCb6uTpQ?si=Vhz5pVIv3aDUNxFx

हर खबर सबसे पहले सबसे सटीक सच बेखौफ के साथ

पीलीबंगा शहर को तोड़फोड़ से बचाने के लिए संघर्ष के दिन स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण आर्य एवम अन्य साथियों के साथ
01/09/2024

पीलीबंगा शहर को तोड़फोड़ से बचाने के लिए संघर्ष के दिन स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण आर्य एवम अन्य साथियों के साथ

06/08/2024

लगभग 100लाख की लागत से वार्ड4में भानुप्रताप डॉक्टर से लेकर शिव चौंक तक की कारपेट सड़क का निर्माण कार्य हुआ पूरा
पूर्व राज्य सरकार की बजट घोषणा में 6करोड़ की सड़क बनाने की घोषणा नगरपालिका क्षेत्र में की गई थी जिसमे लगभग 65लाख की लागत से सीसी रोड बीएसएनएल वाली पहले ही बनकर तैयार हो गई थी शेष 100लाख की कारपेट सड़क अब बनकर तैयार हो गई ह इन सड़कों को बनाने के लिए वर्तमान विधायक विनोद गोठवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ह इन सड़कों को बनाने की लिया उन्होंने ही मेरे आग्रह पर लिखा था मेरे साथ हमारे युवा पार्षद जगतार सिंह बाजीगर तोजेंद बनावत की भी भूमिका रही ह इन सड़कों का निर्माण करवाने के लिए हम उनका दिल से शुक्रिया करते ह इनके साथ इस सड़क के निर्माण कार्य को करवाने के लिए अभी कालोनी वासियों ने भी समय समय पर निर्माण करवाने के लिए कहा था जो कालोनियों की मांग थी उसको पूरा किया गया ह यह सड़क लखुवली के वार्डो के साथ ग्रामीण एरिया को भी जोड़ती ह जिसका फायदा धानमंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को भी मिलेगा इस सड़क को बनाने में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामस्वरूप लीला महेश जी गुप्ता पुरुषोत्तम सिंगला की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ह समय समय पर वह भी मेरा मार्गदर्शन करते ह शेष बजट घोषणा की सड़को का निर्माण कार्य अन्य वार्डो में जारी ह आगामी विधायक कोटे से जल्द ही एक सड़क की ओर सौगात विधायक गोठवाल की तरफ से वार्ड को मिलेगी जिसकी अनुमानित लागत 15लाख रुपए आएगी जिसका एस्टीमेट बनाकर विधायक जी को दे दिया गया ह आगामी 12दिनाक को युवा पार्षद जगतार सिंह बाजीगर के नेतृव में शहर के विकास कार्यों का एक ज्ञापन विधायक गोठवाल को देने का निर्णय किया गया ह

20/07/2024

*लिव इन रिलेशनशिप कानून हिंदू संस्कृति के लिए खतरा*
इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप कानून के चलते हिन्दू संस्कृति खतरे में आ गई है। इसके साथ ही इसके दुष्परिणाम के कारण अन्य धर्मों पर भी खतरा मंडरा रहा है। सयुंक्त परिवार तो पहले ही टूट गए है अब इस कानून के चलते शादीशुदा घर भी उजड़ रहे है। आए दिन सुनने में आ रहा है कि दो बच्चों का बाप दूसरी शादी शुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है।
दोनों परिवारों के बच्चो पर क्या गुजरती है क्या इसका जबाव कानून बनाने वाली सरकार के पास है।जो सामाजिक ताना बाना और इस कानून से परिवार टूट रहे है।
बच्चो से उनके मां बाप दूर हो रहे है।इसकी जिम्मेवार कानून बनाने वाली सरकार है। जल्द ही सरकार ने इस कानून को नही बदला तो इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आयेंगे।
एक सभ्य परिवार का जीना मुश्किल हो जायेगा।कई परिवार शर्म के मारे या शहर गांव छोड़ेगा या जिंदगी की लीला को खत्म करने पर मजबूर होगा।
आने वाले समय में जैसे जैसे इस कानून का पता लगेगा इसके और ज्यादा दुष्परिणाम आयेगें और धर्मों के संस्कार खतरे में पड़ कर टूट जायेंगे।
जो विश्व हमारे संस्कारों को मानता है और उनकी तारीफ करता है वह संस्कार खत्म हो जाएंगे।
पहले लव मैरिज जैसे गलत कानून ने मां बाप की नाक को कटवाने का काम किया जो मां बाप बेटी बेटा को पढ़ा लिखा कर कदमों पर खड़ा करता है,वह उसकी इज्जत का ख्याल किए बिना,बिना परिवार की सहमति से भाग कर शादी कर जीते जागते परिवार को मार देते है।और अब नए कानून से बसे बसाए घर उजड़ना शुरू हो गए है।
अत: सरकार को चाहिए इस कानून की दोबारा विवेचना कर सामाजिक संस्कारों को बचाने के लिए रोक लगाए।
जो परिवारों को तोड़ते है गलत कार्य में लिप्त होते है उनके ऊपर सख्त कार्रवाही का कानून बनाना चाहिए।
एक तरफ तो सरकार कानून बनाने जा रही है कि तीन तलाक पर रोक का ओर दूसरी तरफ इस कानून से बिना तलाक के ही घर उजड़ रहे है।
इसलिए सभी सामाजिक धार्मिक सगठनों को आगे आकर इन कानून पर रोक लगाने के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए ऐसे कानून को वापिस करवाने के लिए राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लेना जरूरी है।
तभी धर्म बचेंगे।
धर्म बचेंगे तो संस्कार बचेंगे। संस्कार बचेंगे तो परिवार टूटने से बचेंगे।
परिवार टूटने से बचेंगे तो बच्चों को मां और बाप का प्यार मिल सकेंगा
और रिश्तेदारों की इज्जत और मान सम्मान होगा।
अभी देर नही हुई सबको मिलकर निर्णय लेना होगा।
अन्यथा दुष्परिणाम आपके सामने आयेगें।
उस समय चुपचाप बैठने के अलावा कोई रास्ता नही होगा। फिर अपने अपने ऊपर संकट आने का इंतजार करना होगा। पीलीबंगा में पिछले दिनों घटी घटना इस और ही इशारा कर रही है जिसके साथ घटना घटी वह परिवार अकेला पड़ गया।
किसी ने कुछ कहने की जहमत नही उठाई।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो इस कानून से सभ्य परिवार की मौत और गुंडागर्दी को बढ़ावा देना हो सकता है। लक्ष्मण गोयल की कलम की बुलंद आवाज

हम सब दोस्त मेरी बेटी के जन्मदिन पर 20 वर्ष पहले
10/12/2023

हम सब दोस्त मेरी बेटी के जन्मदिन पर 20 वर्ष पहले

मेरे बचपन के दोस्त मेरी बेटी व अपनी बेटी सिमरन के साथ मेरी बेटी के जन्मदिन पर आज से 20 साल पहले
10/12/2023

मेरे बचपन के दोस्त मेरी बेटी व अपनी बेटी सिमरन के साथ मेरी बेटी के जन्मदिन पर आज से 20 साल पहले

12/11/2023

🙏
*सभी देश वासियो को दीपावली का त्यौहार वैभव और आरोग्य के पावन पर्व दीपोत्सव के शुभ अवसर पर*
*मां लक्ष्मी आप सभी के*
*जीवन को यश-कीर्ति,मान एवं सम्मान से सुसज्जित करें..!*
*इन्हीं कामनाओं सहित आपको दीपावली की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं..!!🍨🌻🙏*

*आप सभी स्वस्थ रहें - प्रसन्न रहें आपका अपना पार्षद लक्ष्मण गोयल वार्ड 4
*🌻🙏

20/08/2023

इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार योजना की अध्यक्ष ने बताई वार्ड की सच्चाई गरीबो के घरो के सामने सड़क बनाने के स्थान पर डाला जा रहा है कचरा

Address

Pilibanga
335803

Telephone

+919828994320

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parsad laxman goyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Parsad laxman goyal:

Share

Category