25/08/2026
यूपी के पीलीभीत में बेसिक शिक्षा विभाग के 203 सरकारी विद्यालय जर्जर स्थिति में पाए गए हैं। जिलाधिकारी से इनके ध्वस्तीकरण की तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाली सामग्री को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार मध्यान्ह भोजन कक्ष, विद्यालय तक खड़ंजा/संपर्क मार्ग तथा बाउंड्रीवाल निर्माण में ग्राम निधि के कन्वर्जेंस से इस्तेमाल किया जाएगा।
ब्लॉकवार संख्या:
ललौरीखेड़ा — 7
अमरिया — 74
पूरनपुर — 41
मरौरी — 32
बीसलपुर — 12
बरखेड़ा — 19
बिलसंडा — 17
पीलीभीत नगर — 1