PIRO

PIRO ITS RELATED TO PIRO

03/02/2021

ये आदमी 4 दिन से मेरे दोस्त के गाँव नरहन(सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड में) में आया हैं। मानसिक रूप से कमजोर हैं। अपना नाम ग्यास राय बता रहे हैं और गाँव मरजाद पुर,थाना-कटहरिया, जिला रोहतास बता रहा हैं। अपने पुत्र का नाम मोगल राय बता रहा हैं। यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी हो तो जरूर बताएं।
संपर्क नम्बर-7462999900

18/04/2017

बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव

यानी, अंग्रेजों के खिलाफ भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के सिंहनाद का विजय उत्सव

बाबू वीर कुंवर सिंह ने 23 अप्रैल 1857 को अपने जगदीशपुर के किले पर से अंग्रेजों का यूनियन जैक उतारकर और भारतीय तिरंगा झंडा फहराकर आजाद कराया था| यह दिन और इस दिन की घटना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए न केवल ऐतिहासिक थी, बल्कि संभवतः पहली भी थी| आजादी के लिए बेचैन पूरे देश के लिए यह रास्ता दिखाने वाला प्रेरक उदहारण भी बन गयी| इस दिन को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है|

बाबू वीर कुंवर सिंह जी ने इस दिन के लिए लम्बा संघर्ष किया| अंग्रेजी सेना उनसे भय से थरथर कांपती थी| सीमित साधनों से ही कुशल रणनीति और जोरदार हौसले के बल पर वे अंग्रेजी सेना के दांत खट्टे कर देते थे| एक बार अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनकी बांह में गोली लग गयी और जहर फैलने का खतरा हो गया तो 80 साल के इस निर्भीक योद्धा ने अपने ही हाथों तलवार से गोली लगा अपना दूसरा हाथ काट कर गंगा मााँ को समर्पित कर दिया| बाबू वीर कुंवर सिंह की बहादुरी के किस्से बिहार के गांव-गांव में कहे-सुने जाते हैं|

बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय या बिहारी सामाजिक परिस्थितियों के सच्चे राजा थे| उनमें जबरदस्त संगठनिक व सामरिक क्षमता थी| सामाजिक समरसता की भावना भी उनमें कूट-कूट कर भरी थी| राजपूत राजा होने के बावजूद उनके मंत्रिमंडल और सेना में दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के लोग अति महत्वपूर्ण पदों पर थे| उन्होंने कई मस्जिद बनवाए और ताजिये का जुलूस हर साल उनके यहाँ से निकलता था| होली के एक उत्सव में एक दलित बालिका ने जब उनपर परंपरा के अनुसार कीचड़ (या पानी) नहीं डाला तो समाजप्रेमी राजा ने बालिका से सवाल कर दिया| शिष्ट बालिका ने कहा- आप तो मेरे पिता तुल्य हैं, आप पर कैसे कीचड़ डालूंगी| इसपर खुश होकर बाबू वीर कुंवर सिंह ने वह इलाका उस बालिका के नाम कर दिया| आज भी वह इलाका "दुसाध बाज़ार" के नाम से जाना जाता है| बाबू वीर कुंवर सिंह द्वारा स्थापित आपसी एकता और भाईचारा आज भी वहां की सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में दिखती है, जब विभिन्न धर्मों और जाति के लोग मिलकर इसे मनाते हैं|

कई बार ऐसा लगता है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बाबू वीर कुंवर सिंह जी का योगदान जितना बड़ा है, देश के स्तर पर उन्हें उस प्रकार से याद नहीं किया जाता| देश में स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखने वाले इस अमर सेनानी को उनके योगदान और सम्मान के अनुरूप याद किये जाने की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी अपने इस नायक को सही ढंग से जान सके और प्रेरणा ले सके| 23 अप्रैल 2017 को हमने उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के 160 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उस दिन 160 दिए प्रज्वलित कर बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देने का निर्णय किया है। यह हमारी तरफ से एक छोटी सी पहल है जिससे बाबू वीर कुंवर सिंह की शौर्यगाथा को जन जन तक पहुंचाया जा सके। साथ ही आप सब से यह निवेदन भी करना चाहूंगा कि 23 अप्रैल 2017 रविवार को पड़ रहा है और अधिकांश लोगों को उस दिन अवकाश होगा। यदि आप सब भी अपने अपने क्षेत्र में एकत्र होकर दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम करें तो 1857 की क्रांति के असली नायक की शौर्य गाथा को स्थानीय लोगों के सहायता से फैला सकेंगे।
जय क्षात्र धर्म
बाबू वीर कुंवर सिंह अमर रहें
निवेदक
राहुल सिंह उज्जैन

अमृतेश उर्फ़ साधू जी हमलोगो के बिच अब नही रहे।तरारी मध्य से जिला पार्षद साधू जी की मृतु सरक दुर्घटना में हो गई जिसे सुन प...
17/04/2017

अमृतेश उर्फ़ साधू जी हमलोगो के बिच अब नही रहे।तरारी मध्य से जिला पार्षद साधू जी की मृतु सरक दुर्घटना में हो गई जिसे सुन पिरो तरारी में शोक की लहर दौर परी।भगवान इनके आत्मा को शांति दे एवम् परिवार को इस दुःख की घरी में दुःख सहन करने की क्षमता।

का कहत बानी रउवा सब।
02/04/2017

का कहत बानी रउवा सब।

22/02/2017

चुनाव से समय न मिलल त सांसद मनोज तिवारी जी
मातृभाषा दिवस के शुभकामना न दे पवली, समय बदल गइल रोजी रोटी के जरिया रहे कब्बो..अब त नेतागिरी से फुरसत कहां? खैर प्रख्यात एक्टर एवं नेशनल अवार्ड विनर मनोज बाजपेयी जी (अंतरराष्ट्रीय संरक्षक, भाई) के #मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में सन्देश सुनी - आप सबके भाई के ओर से मातृदिवस के अनंत शुभकामना एवं बधाई!!

अविनाश त्रिपाठी
शिकागो, अमेरिका
#भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (भाई)

Jai maa saraswati puja smiti....stundent club Piro
01/02/2017

Jai maa saraswati puja smiti....stundent club Piro

02/10/2016

ये फिल्में बनेंगी भोजपुरी में:

"थ्री इडियट्स"
""तीन ठो पगलैट""

"टायटेनिक"
""नौका देहलस धोखा""

"एनाकोंडा"
""आदमी खाए वाला संपवा""

"मिशन इम्पॉसिबल"
""ई न हो पाई""

"मिशन इम्पॉसिबल-२"
""हम पहले ही कहली, इ न हो पायी""

"मिशन इम्पॉसिबल-३"
""अबे केतना बेर बताईं कि इ न हो पायी""

और सबसे जबरजस्त वाला...
"गजनी"
""टकला का बदला"
😜😜

Address

Piro
802207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PIRO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share