क्षेत्रीय संघर्ष समिति-पव्वाधार

  • Home
  • India
  • Pithoragarh
  • क्षेत्रीय संघर्ष समिति-पव्वाधार

क्षेत्रीय संघर्ष समिति-पव्वाधार Pawwadhar

"कुमाऊँ मंडल में हॉस्पिटल, या सिर्फ रिफर सेंटर" सीमांत उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई पिछले कई महीनों से लगा...
09/07/2026

"कुमाऊँ मंडल में हॉस्पिटल, या सिर्फ रिफर सेंटर"

सीमांत उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई पिछले कई महीनों से लगातार सामने आ रही है। कहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है, कहीं सीएमएस तक नहीं हैं, करोड़ों की मशीनें और भवन बिना स्टाफ के बेकार पड़े हैं, तो कहीं गंभीर मरीजों को हल्द्वानी या देहरादून रेफर करना ही व्यवस्था बन गया है। हर साल समस्याएँ वही रहती हैं, लेकिन दावे किए जाते हैं कि स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत हो रही हैं।
मोहल्ला क्लिनिक खोलने की बात कर रहे हैं जबकि बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा नहीं है.

सरकार को जवाब देना चाहिए कि रिक्त पद कब भरेंगे, तबादले के बाद डॉक्टर जॉइन क्यों नहीं करते, बिना विशेषज्ञों के महंगे उपकरण क्यों पड़े हैं और हर साल वही समस्याएँ क्यों दोहराई जाती हैं? यदि हर गंभीर मरीज को रेफर ही करना है, तो जिला और बेस अस्पतालों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का उद्देश्य क्या है?
इसी बीच एक और बड़ा झटका कुमाऊँ के मरीजों को लगा है
राममूर्ति अस्पताल,भोजीपुरा बरेली जहाँ सीमांत क्षेत्र के गंभीर मरीज आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए जाते थे, वह विकल्प भी बंद हो गया। जब जिला अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, बेस अस्पतालों में विशेषज्ञ नहीं और रेफर होने पर राममूर्ति जैसा विकल्प भी खत्म हो जाए, तो आखिर सीमांत का आम आदमी इलाज के लिए जाए कहाँ?

सीमांत क्षेत्र के लोगों को घोषणाएँ नहीं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ चाहिए।
पर कुमाऊँ खासकर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है..

🚰 गंगोलीहाट मॉडल ऑफ डेवलपमेंट 🚰पहले योजना बनाओ,फिर शिलान्यास करो,फिर उद्घाटन करो,फिर फोटो खिंचवाओ,फिर भाषण दो,और आखिर मे...
31/05/2026

🚰 गंगोलीहाट मॉडल ऑफ डेवलपमेंट 🚰

पहले योजना बनाओ,
फिर शिलान्यास करो,
फिर उद्घाटन करो,
फिर फोटो खिंचवाओ,
फिर भाषण दो,
और आखिर में जनता से पूछो — "पानी आया कि नहीं?" 🤔
98 करोड़ की योजनाएँ कागज़ों में ऐसी बहीं कि शायद पानी भी शर्मिंदा हो गया।
नल सूखे हैं, लेकिन फाइलों में नदियाँ बह रही हैं।
जनता को बताया गया था कि — "हर घर जल" योजना से पानी की कोई कमी नहीं रहेगी💧
लेकिन लगता है योजना का असली नाम था — "हर फाइल में धन गबन" 📁💰

सबकुछ किया गया
✅ टेंडर
✅ भुगतान
✅ उद्घाटन
✅ फोटो सेशन
बस एक चीज़ रह गई...
❌ पानी पहुँचाना।

अब सवाल ये नहीं कि पानी कहाँ है,
सवाल ये है कि करोड़ों रुपये और जवाबदेही दोनों एक साथ कहाँ गायब हो गए? क्यूँ सही से पाइप नहीं बिछाये गए जब घर घर तक पाइप नहीं लगाए तो जल्दबाजी में उद्घाटन क्यु.

गंगोलीहाट की जनता को भाषण नहीं, पानी चाहिए।
क्योंकि प्यासे लोग उद्घाटन पट्टिका चाटकर प्यास नहीं बुझाते।

ा_हर_फाइल_माल
#जनता_जवाब_मांग_रही_है
Fakir Ram Tamta
Ajay Tamta
Pushkar Singh Dhami
Ministry of Rural Development, Government of India
Uttarakhand DIPR

(ध्यान रहे: भ्रष्टाचार या गड़बड़ी के आरोपों का अंतिम निष्कर्ष जाँच और आधिकारिक तथ्यों की पुष्टि के बाद होगा तबतक कहा नहीं जा सकता किस किस ने कितने बड़े पैमाने पर इसमें भ्रस्टाचार किया है)

Address

Pithoragarh
262522

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्षेत्रीय संघर्ष समिति-पव्वाधार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category