UKD Pithoragarh

UKD Pithoragarh UKD Pithoragarh District
उत्तराखंड क्रांति दल
पिथौरागढ़ Official account: UKD Pithoragarh District
उत्तराखंड क्रांति दल
पिथौरागढ़

उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता माननीय काशी सिंह ऐरी जी और संसदीय समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापडी जी, गोविंद सिंह ...
26/07/2026

उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता माननीय काशी सिंह ऐरी जी और संसदीय समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापडी जी, गोविंद सिंह बिष्ट जी आदि ने आज कारगिल विजय दिवस पर जाखनी(पिथौरागढ़) मे अमर शहीद हेमंत सिंह बिष्ट महर के शहीद स्मारक पर जाकर उनको श्रद्वांजलि दी ओर पुष्प अर्पित किए I

भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रण-कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' की हार्दिक बध...
26/07/2026

भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रण-कौशल और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' की हार्दिक बधाई।
शौर्य का परिचय देने वाले एवं माँ भारती की रक्षा हेतु प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी रणबांकुरों को भावपूर्ण नमन!
जय भारत, जय उत्तराखंड
Uttarakhand Kranti Dal
Kashi Singh Airy

25/07/2026

गांधीवादी नेता और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन जी के अद्वितीय बलिदान के परिणामस्वरूप ही टिहरी रियासत को स्वतंत्रता का मार्ग मिला और उनकी अमर शहादत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को भी नई चेतना एवं क्रांतिकारी ऊर्जा प्रदान की। मातृभूमि और जनहित के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने की प्रेरणा देने वाले इस महान गांधीवादी, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और अमर क्रांतिकारी को मैं अपनी ओर से तथा उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित करता हूँ। आपका त्याग, तप और बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा जनहित के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।

आज का दिन एक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। आज ही के दिन उत्तराखंड क्रांति दल का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सभी अमर शहीदों, आंदोलनकारी साथियों तथा उन असंख्य जननायकों को श्रद्धापूर्वक नमन, वंदन एवं स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष और त्याग से पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।

उत्तराखंड क्रांति दल ने वर्ष 1979 में एक समृद्ध, स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर और जनहितकारी उत्तराखंड की परिकल्पना की थी। इस महान उद्देश्य को उत्तराखंड की जागरूक जनता ने अपना आंदोलन बनाया और राज्य निर्माण के संघर्ष में तन-मन से भागीदारी निभाई। किंतु जिस उत्तराखंड का सपना हमारे पुरोधाओं ने देखा था, वह आज भी पूर्ण रूप से साकार नहीं हो सका है। राज्य निर्माण के मूल उद्देश्यों—रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन रोकने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, मूल निवासियों के अधिकार और समग्र विकास—को प्राप्त करने की लड़ाई आज भी जारी है।

उत्तराखंड क्रांति दल अपने स्थापना काल से ही इन जन आकांक्षाओं के लिए निरंतर संघर्षरत रहा है और जब तक उत्तराखंड के निर्माण का मूल सपना पूर्ण रूप से साकार नहीं हो जाता, तब तक हमारा संघर्ष पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जनसमर्थन के साथ निरंतर जारी रहेगा।

स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मैं पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ साथियों, युवाओं, महिलाओं तथा उन सभी शुभचिंतकों को हृदय से नमन करता हूँ, जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दल की विचारधारा, संगठन और जनसंघर्ष को मजबूती प्रदान की। आप सभी का समर्पण ही उत्तराखंड क्रांति दल की सबसे बड़ी शक्ति है।

जय भारत!
जय उत्तराखण्ड!

काशी सिंह ऐरी
उत्तराखंड क्रांति दल

उत्तराखण्ड के पावन, प्रकृति के संचय और लोक पर्व  #हरेला की सपरिवार मंगलकामनायें, इस अवसर पर मां नन्दा भगवती, पंचनाम द्या...
16/07/2026

उत्तराखण्ड के पावन, प्रकृति के संचय और लोक पर्व #हरेला की सपरिवार मंगलकामनायें, इस अवसर पर मां नन्दा भगवती, पंचनाम द्याप्तों और भूमिया देव से कामना है कि वह हमारे राज्य और राज्यवासियों पर अपनी कृपा बनाये रखे, खूब कृषि हो, उन्नत फसल हो, वन फलें-फूल झूमें, आपदा का कोप समाप्त हो, राज्य में स्थिरता रहे, राज्य नई उंचाईयों को छुये। साथ ही पूरे राज्य पर ईश्वर अपनी कृपा बनाये रखे, वह सभी को सुख-शान्ति-समृद्धि- धन-धान्य-ऐश्वर्य-उत्तम स्वास्थ्य के साथ परिपूर्ण रखे तथा सभी की मनोकामना पूर्ण हों।

अन्त में पुरखों दिये जाने वाली आशीष कामना के साथ फिर से शुभ हरेला।

लागि हरेला, लागै दशैं, लाग दुत्ति,
जी रये, जागि रये,
इन दिन-बार भेटने रये,
धरती जस आगव, आकाश जस चाकव है जये
सूर्ज जस तराण, स्यावे जसि बुद्धि हो
बाघ जस बलिया होये,
राजा की माया हो, द्याप्तों की छाया हो,
दूब जस फलिये,
सिल पिसि भात खाये, जांठि टेकि झाड़ जाये।
गंगा में पाणि रुण तक, हिमाला में ह्यूं रुन तक बच्ची रये।

जय भारत, जय उत्तराखंड
Kashi Singh Airy
Uttarakhand Kranti Dal
UKD Pithoragarh
UKD Didihat

14/07/2026

अब बंगापानी में भी गूंजेगी उत्तराखंड क्रांति दल की आवाज़!
जनता का विश्वास, उत्तराखंड का स्वाभिमान।
बंगापानी तैयार है बदलाव की नई शुरुआत के लिए।
जय उत्तराखंड! जय उत्तराखंड क्रांति दल!

Address

Pithoragarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UKD Pithoragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share