Aam Aadmi Party Pithoragarh

Aam Aadmi Party Pithoragarh The Official Page of Aam Admi Party Pithoragarh Vidhansabha , Uttarakhand

10/01/2022

इक दूंणी दूंणी ते दो दूंणी चार......
इस वारि औनी "आप" दी सरकार !!

2022 के चुनाव मे पंजाब राज्य को नहीं बल्कि हमारे उत्तराखंड को भी एक बेहतरीन और शानदार सरकार के रूप में "आम आदमी पार्टी" की सरकार मिलनी सुनिश्चित है.
आओ हम सब मिलकर आप पार्टी का समर्थन करें और पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से जिताकर अपने उत्तराखंड, अपने पहाड़ का सही मायने में विकास करने मे अपनी भागीदारी निभाएँ 🙏

 #शुभकामनाएं
10/11/2021

#शुभकामनाएं

04/05/2021
14/04/2021
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के नौजवानों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि...
06/04/2021

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के नौजवानों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि पूरा देश जवानों के परिवारजनों के साथ है।
आप युवा नेता इमरान अली के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत को सलाम करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री, डॉ, लोकेश जोशी, राकेश वर्मा ,सुरेश जोशी, शंकर राम, कैलाश कथायत, विनय भाटिया, नवीन शर्मा, शशांक उपाध्याय, हैदर अली, गुड्डू ,मनोज आर्या, शहबाज ,दीपक कुमार ,सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने जिला महिला  अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया।...
05/04/2021

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया। प्रदेष की राज्यपाल को सीएमओ के माध्यम से नौ सूत्रीय मांग पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर समस्याओं को हल नहीं निकला तो अनषन करेंगे।
आप जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. लोकेष जोषी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में महिला अस्पताल में हो रही समस्याअें को लेकर उपवास पर बैठे। डॉ. लोकेष ने कहा कि महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, लैब, डाक्टरों की नियुक्ति, पेयजल, निष्चेतक, ओटी-लैबर रूम सहित कई समस्याऐं हैं। उन्होंने कहा कि षीघ्र ही इन समस्याओं को जिला और षासन स्तर से समाधान नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन छेड़ देगी। आप प्रदेष प्रवक्ता सुषील खत्री ने कहा कि जिला महिला अस्पताल मात्र रैफर सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देष नेपाल, बागेष्वर, चंपावत के लोग भी इसी अस्पताल में ईलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बीस साल से भाजपा - कांग्रेस बारी-बारी आमजन को ठगती आई है। कहा कि महिला अस्पताल की समस्या का हल नहीं होता है तो आमजनता को साथ लेकर भाजपा की गोलबंदी की जायेगी। कार्यक्रम में राकेष वर्मा, सुरेष जोषी, गिरीष जोषी, स्वाति, सोनाली चंद, भावन षर्मा, नवीन, मनोज आर्या, षंकर राम, चंद्र प्रकाष, केएन उपाध्याय, षषांक उपाध्याय, योगेष, भूपेष, जगदीष कलौनी, हेमा भंडारी, महादेव भट्ट, ईमरान अली सहित कई कार्यकर्ता उपवास पर मौजूद रहे।

पिथौरागढ़, आम आदमी पार्टी ने पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सर...
05/04/2021

पिथौरागढ़, आम आदमी पार्टी ने पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को पेयजल की व्यवस्था कराने में नाकाम साबित हुई है मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे देना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुरेश जोशी के नेतृत्व में सिमल गैर बाजार में एकत्रित आप कार्यकर्ताओं ने पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पेयजल की व्यवस्था कराने में नाकाम साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग पेयजल की व्यवस्था करने में अपनी पूरी दिनचर्या गवा दे रहे हैं पेयजल के संकट के कारण लोगों की आजीविका भी संकट में आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। आप पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश कथायत ने कहा कि शीघ्र ही पेयजल संकट अगर दूर नहीं किया गया तो युवाओं को और क्षेत्र की जनता को साथ लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ लोकेश जोशी, शंकर राम, विनय भाटिया, दीपक कुमार, ध्रुव धामी , आदिल, सलमान, चंद्र प्रकाश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश वर्मा, साहिल खान सहित कई युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

जनता के वोट का हक़ ठेकेदारों को चुका रहे हैं घनसाली के विधायक जी।
05/04/2021

जनता के वोट का हक़ ठेकेदारों को चुका रहे हैं घनसाली के विधायक जी।

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को लेकर दिनांक 3 अप्रैल 2021 को 11:00 बजे से आम आदमी पार्टी एक दिवसी...
01/04/2021

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को लेकर दिनांक 3 अप्रैल 2021 को 11:00 बजे से आम आदमी पार्टी एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखेगी।
9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आगे एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया जाएगा।
पिथौरागढ़ की सम्मानित जनता से आग्रह करते हैं कि इस समस्या के निराकरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की कृपा कीजिएगा।

Address

Pithoragarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Pithoragarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share