Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh - SSJ University Almora

Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh - SSJ University Almora Academic and other Information

*एल.एस.एम. परिसर, पिथौरागढ़ के विज्ञान विषय के पांच विद्यार्थियों ने पास की आई.आई. टी. जेम की प्रवेश परीक्षा।* लक्ष्मण स...
24/03/2026

*एल.एस.एम. परिसर, पिथौरागढ़ के विज्ञान विषय के पांच विद्यार्थियों ने पास की आई.आई. टी. जेम की प्रवेश परीक्षा।*
लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के विज्ञान विषय के पांच विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित आई.आई. टी. जेम परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें रसायन विज्ञान विषय से तरुण जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 41 प्राप्त की है वहीं अंजलि कुमारी ने दो विषयों में IIT JAM की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही चंदन कुमार, भूमिका पनेरू और अंजलि खन्ना ने भी सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि एल.एस.एम. परिसर प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और समर्थन को भी दर्शाती है।
सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए परिसर निदेशक डॉ हेम चंद्र पांडेय, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार भाकुनी, रसायन विभाग के प्राध्यापक डॉ चारू चंद्र पंत, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ, प्रीती पंत ने समस्त विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

शी फार स्टेम में सीएम ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर की चार छात्राओं को किया सम्मानित, मिलेगी 50 - 50 हजार की छात्रवृत्ति। इस...
15/02/2026

शी फार स्टेम में सीएम ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर की चार छात्राओं को किया सम्मानित, मिलेगी 50 - 50 हजार की छात्रवृत्ति। इस अवसर पर परिसर निदेशक सहित प्राध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे की अध्यक्षता में सत्र जुलाई 2025 की होने वाली परीक...
14/12/2025

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे की अध्यक्षता में सत्र जुलाई 2025 की होने वाली परीक्षाओं को लेकर दिनांक 13 जुलाई, 2025 शनिवार को एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिसर परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश भाकुनी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी , परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने एवं परीक्षा की सुचिता को बनाएं रखने के लिए समस्त कार्मिकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय द्वारा आयोजित दस दिवसीय विज्ञान विषयों पर आधारित प्रय...
14/12/2025

लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय द्वारा आयोजित दस दिवसीय विज्ञान विषयों पर आधारित प्रयोगात्मक कार्यशाला का आयोजन।

Address

GIC Road Pithoragarh
Pithoragarh
262502

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Laxman Singh Mahar Campus Pithoragarh - SSJ University Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share