08/08/2026
राजमथाई के उमर जंज बने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट, जैसलमेर-मारवाड़ का नाम किया रोशन
राजमथाई। क्षेत्र के होनहार युवा उमर जंज का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित समस्त जैसलमेर और मारवाड़ में खुशी की लहर है।
उमर जंज की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके बड़े भाई डिप्टी कमांडेंट सतार खान जंज पहले से ही देशसेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक ही परिवार से दो भाइयों का अधिकारी पद तक पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
उमर जंज की इस शानदार सफलता ने राजमथाई से लेकर पूरे जैसलमेर और मारवाड़ का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए मेहनत, लगन और सफलता की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।