Balkar Singh Pundri

Balkar Singh Pundri Fighting for Farmers, Youth and नारी का सम्मान!

This is the official page of Balkar Singh Pundri
राष्ट्रीय अध्यक्ष -अखिल भारतीय रोड़ महासभा
Former Captain INDIAN Volleyball team
समाज के विकास, उत्थान और एकता के इस संकल्प में आप सभी मेरा साथ दें।.

07/08/2026

ग्रामीण भूमि को दिए गए साक्षात्कार के दौरान समाज, संगठन और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। हमारा संकल्प है कि समाज की एकता, विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

📰 प्रेस नोटदिनांक : 06 अगस्त 2026दानवीर चौधरी मनीष कुमार फौजी ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹51,000 का सहयोग प्रदान क...
06/08/2026

📰 प्रेस नोट
दिनांक : 06 अगस्त 2026

दानवीर चौधरी मनीष कुमार फौजी ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹51,000 का सहयोग प्रदान किया
ओम तत्शत ओम गुरु जी
अखिल भारतीय रोड महासभा के प्रधान सेवक एवं अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी के निवास पर आज चौधरी करता राम जी के पौते, चौधरी मनीष कुमार फौजी जी, सुपुत्र चौधरी बालकिशन जी, निवासी गांव जांबा (कैथल), बलकार कॉलोनी, पूंडरी ने समाज सेवा एवं समाज उत्थान की प्रेरणादायक भावना का परिचय देते हुए रोड भवनों के सौंदर्यीकरण, आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण के पावन अभियान के लिए अपनी नेक कमाई से ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का अतुलनीय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रधान सेवक एवं अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने दानवीर परिवार का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि समाजहित में दिया गया प्रत्येक सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य संदेश होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी एवं समाजनिष्ठ परिवारों के सहयोग से रोड समाज निरंतर विकास और संगठनात्मक मजबूती की ओर अग्रसर है।
उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि दानवीर चौधरी मनीष कुमार फौजी जी एवं उनके समस्त परिवार को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, यश, वैभव, दीर्घायु तथा निरंतर उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त हो।
अखिल भारतीय रोड महासभा ने समाज के सभी सक्षम, जागरूक एवं सेवाभावी परिवारों से भी आग्रह किया कि वे रोड भवनों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के इस पुनीत अभियान में अपनी स्वेच्छानुसार भागीदारी निभाकर समाज सेवा के इस महायज्ञ में अपना अमूल्य योगदान दें।

चौधरी बलकार सिंह पूंडरी
प्रधान सेवक एवं अध्यक्ष
अखिल भारतीय रोड महासभा
098106-34231

📰 प्रेस नोटदिनांक : 06 अगस्त 2026दानवीर परिवारों ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹51-51 हजार का सहयोग प्रदान किया॥ ओम त...
06/08/2026

📰 प्रेस नोट
दिनांक : 06 अगस्त 2026

दानवीर परिवारों ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण हेतु ₹51-51 हजार का सहयोग प्रदान किया
॥ ओम तत्शत ओम गुरु जी ॥
अखिल भारतीय रोड महासभा के प्रधान सेवक एवं अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी के पूंडरी स्थित निवास पर आज गांव बन्दराणा के दो सम्मानित दानवीर परिवारों ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण, आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण अभियान के लिए अपनी घोषित सहयोग राशि भेंट कर समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर चौधरी साहब सिंह जी, सुपुत्र स्वर्गीय चौधरी साधु राम जी, पूर्व सरपंच, गांव बन्दराणा ने ₹51,000/- तथा चौधरी सुभाष चन्द जी, डेलीगेट, रोड महासभा, सुपुत्र चौधरी गुगन राम जी, गांव बन्दराणा ने भी ₹51,000/- की सहयोग राशि प्रधान सेवक चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी को सादर भेंट की।
उल्लेखनीय है कि गांव बन्दराणा में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान दोनों दानवीर परिवारों ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण, आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण के लिए ₹51-51 हजार की सहयोग राशि देने की घोषणा की थी। आज उन्होंने अपनी घोषणा को पूर्ण करते हुए यह राशि महासभा को समर्पित की।
इस अवसर पर चौधरी साहब सिंह जी एवं चौधरी सुभाष चन्द जी ने भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष रोड समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सहयोग देने का संकल्प दोहराते हुए समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया।
प्रधान सेवक चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने दोनों दानवीर परिवारों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जागरूक, सेवाभावी एवं उदार दानवीरों के सहयोग से ही आधुनिक, भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त रोड भवनों का सपना साकार होगा। उन्होंने समस्त समाजबंधुओं से भी इस पुण्य अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।
अंत में प्रधान सेवक चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने दोनों दानवीर परिवारों की सुख-समृद्धि, सम्पन्नता, यश-वैभव, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रभु से मंगलकामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

सेवा ही संगठन – समाज हित सर्वोपरि
अखिल भारतीय रोड महासभा (रजि. 1248)
स्थापना वर्ष : 1958

आपका सेवक, आपका भाई
बलकार सिंह, पूंडरी
अध्यक्ष
अखिल भारतीय रोड महासभा
मो. 098106-34231

06/08/2026
📰 प्रेस नोटदिनांक : 04 अगस्त 2026दानवीर चौधरी महेन्द्र सिंह जी मैहला ने ₹1,51,000 (एक लाख इक्यावन हजार रुपये) का अतुलनीय...
04/08/2026

📰 प्रेस नोट
दिनांक : 04 अगस्त 2026

दानवीर चौधरी महेन्द्र सिंह जी मैहला ने ₹1,51,000 (एक लाख इक्यावन हजार रुपये) का अतुलनीय योगदान देकर समाज सेवा की नई मिसाल कायम की
ओम तत्शत ओम गुरु जी
अखिल भारतीय रोड महासभा के सेवा, समर्पण एवं समाजोत्थान के अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में चौधरी महेन्द्र सिंह जी मैहला, रिटायर्ड प्रिंसिपल, गुरु ब्रह्मानंद पॉलीटेक्निक, नीलोखेड़ी, सुपुत्र स्वर्गीय चौधरी अतर सिंह जी, निवासी H.N. 507, सेक्टर-4, कुरुक्षेत्र (संगरौली निवासी) ने अपनी दो माह की पेंशन ₹1,51,000 (एक लाख इक्यावन हजार रुपये) का अतुलनीय योगदान अखिल भारतीय रोड महासभा को समर्पित किया।
यह पवित्र सहयोग रोड भवनों के सौंदर्यीकरण, आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण के कार्यों में लगाया जाएगा। चौधरी महेन्द्र सिंह जी का यह दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण, सेवा और उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश है।
इस अवसर पर प्रधान सेवक चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने दानवीर चौधरी महेन्द्र सिंह जी मैहला का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तित्व किसी भी समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा, त्याग और परोपकार की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि दानवीर परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सुख, समृद्धि, संपन्नता, यश, वैभव, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाज सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो।
अखिल भारतीय रोड महासभा समाज के सभी सक्षम एवं जागरूक बंधुओं से भी आग्रह करती है कि वे इस जनकल्याणकारी अभियान में अपना सहयोग देकर भव्य, आधुनिक एवं सुविधासंपन्न रोड भवनों के निर्माण और विकास में सहभागी बनें।
"दान की महत्ता राशि से नहीं, बल्कि सेवा की भावना से मापी जाती है। समाज के लिए उठाया गया हर कदम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारता है।"

जारीकर्ता
चौधरी बलकार सिंह पूंडरी
प्रधान सेवक
अखिल भारतीय रोड महासभा
मो.: 098106-34231

03/08/2026

आज पानीपत के गांव अहर, कुराना एवं छिछड़ाना में आयोजित बादली बलिदान दिवस कार्यक्रम में सहभागी होकर परम पूज्य जगद्गुरु ब्रह्मानंद जी एवं वीर शिरोमणि जय राजा रोड सम्राट धज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया।

इस गरिमामयी अवसर पर हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी, माननीय विधायक श्री सतपाल जांबा जी, अनेक पूर्व विधायकगण, समाज के सम्मानित गणमान्यजन एवं स्नेही स्वजनों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव तथा हमारे बलिदानी इतिहास और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

बादली बलिदान दिवस केवल हमारे वीर पूर्वजों के अद्वितीय साहस और त्याग का स्मरण ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट होकर अपनी गौरवशाली विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं संस्कारों की भावना जागृत करने की प्रेरणा भी देता है। आइए, हम सभी अपने पूर्वजों के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लें।

बलकार सिंह

Address

Balkar Singh
Pundri
136026

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balkar Singh Pundri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category